शरीर में जमा थुलथुली चर्बी (सेल्युलाइट) और आंखों के नीचे Eye Bags को ठीक करेगा कॉफी का तेल, जानें कैसे बनाएं

शरीर में जमा सेल्युलाइट वाली चर्बी, स्ट्रेच मार्क्स, डार्क सर्कल्स और आंखों के नीचे आई बैग्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर में बनाएं कॉफी ऑयल।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में जमा थुलथुली चर्बी (सेल्युलाइट) और आंखों के नीचे Eye Bags को ठीक करेगा कॉफी का तेल, जानें कैसे बनाएं

कॉफी दुनियाभर में सबसे ज्यादा पॉपुलर ड्रिंक है। इसे कोकोआ के बीजों को रोस्ट करके बनाया जाता है। रिसर्च बताती हैं कॉफी में मौजूद कैफीन के कारण तुरंत ताजगी आ जाती है और मूड फ्रेश हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही कॉफी आपके कई और तरह से भी काम आ सकती है। जी हां, कॉफी से बना तेल आपके शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को हटाने के काम आ सकता है। इसके लिए आपको इसे पीना भी नहीं, बल्कि सिर्फ लगाना है। कॉफी का तेल बनाना आसान है और ये आपके बहुत फायदेमंद भी है। आइए आपको बताते हैं किन समस्याओं में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे कैसे बनाना है।

cellulite

शरीर में जमा सेल्युलाइट को हटाएगा कॉफी का तेल

अक्सर आपने देखा होगा कि जो लोग बहुत अधिक मोटे होते हैं, उनकी जांघ या पेट के आसपास त्वचा के नीचे इतना अधिक फैट जमा हो जाता है कि त्वचा ऊबड़-खाबड़ दिखने लगती है। इसी फैट को सेल्युलाइट कहते हैं। सेल्युलाइट का सीधे तौर पर कोई नुकसान नहीं है, लेकिन इस तरह जमा हुई चर्बी के कारण आपके शरीर के अंग कम खूबसूरत नजर आते हैं। फैट घटाने के लिए आप एक्सरसाइज भी करते हैं, तो भी ये सेल्युलाइट रह जाता है। इसलिए इसे हटाने के लिए आपको दूसरे प्राकृतिक तरीकों का सहारा लेना चाहिए। कॉफी का तेल शरीर में जमा सेल्युलाइट को हटाने का आसान तरीका है।

इसे भी पढ़ें: स्वामी रामदेव ने बताया आंखों की रोशनी बढ़ाने का ये आसान घरेलू उपाय, 4 चीजें मिलाकर खुद ही घर पर बनाएं आई ड्रॉप

eye bags

आंखों के नीचे आई बैग्स को हटाए

इसी तरह आंखों के नीचे का छोटा सा उभार आ जाने की समस्या भी अक्सर बड़ी उम्र के लोगों में देखी जाती है। आंखों के नीचे चर्बी के इस छोटे से जमाव को आई बैग्स (Eye Bags) कहते हैं। इसके कारण आप अपनी उम्र से बहुत ज्यादा बूढ़े नजर आते हैं। इसके अलावा आई बैग्स आपकी प्राकृतिक खूबसूरती को भी खराब करते हैं। आई बैग्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप कॉफी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कॉफी का तेल बनाने के लिए सामग्री

  • 50 mL सूरजमुखी का तेल (Sunflower Oil)
  • 2 चम्मच कॉफी का पाउडर
  • 1 कांच का छोटा सा जार
  • एक बड़ा बर्तन या डबल बॉयलर (Double Boiler)
coffee oil

कैसे बनाएं कॉफी का तेल

  • कॉफी का तेल बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच कॉफी पाउडर को कांच के छोटे से जार में डालें।
  • इसमें तेल भी डाल दें।
  • एक चम्मच की मदद से तेल और कॉफी को अच्छी तरह मिलाएं।
  • इस जार के मुंह पर झीने सूती कपड़े (Cheesecloth) को 3-4 फोल्ड करके रबड़ की मदद से बांध दें।
  • अब इस बड़े बर्तन में थोड़ा सा पानी गर्म करें और इसी बर्तन में कॉफी के जार को बीच में रख दें। आप चाहें तो डबल बॉयलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस दौरान आंच बिल्कुल धीमी रखें।
  • इसी तरह से तेल को 2-3 घंटे रखा रहने दें। बीच-बीच में जार के ऊपर से कपड़ा हटाकर तेल को चम्मच से चला दें।
  • अब इसी कपड़े की मदद से तेल को छान लें, ताकि काफी के अर्क वाला तेल अलग हो जाए और सॉलिड कॉफी अलग हो जाए।
  • अब ये तेल आपके इस्तेमाल के लिए तैयार है।

कैसे इस्तेमाल करें और क्यों फायदेमंद है

कॉफी से बने इस तेल को आप सेल्युलाइट वाली जगह पर लगाकर मसाज करें। इसी तरह आई बैग्स पर भी इसे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करने से धीरे-धीरे ये समस्याएं खत्म हो जाती हैं। कॉफी से बना ये तेल इसलिए फायदेमंद है क्योंकि इसे लगाने से आपकी त्वचा के नीचे ब्लड का फ्लो अचानक बढ़ जाता है। इसके अलावा ये स्ट्रेच मार्क्स और सेल्युलाइट को धीरे-धीरे घटाकर त्वचा को एक समान रूप-रंग का बना देता है। डार्क सर्कल्स और आई बैग्स की समस्याओं में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

Read Next

गर्मियों में चेहरे पर निकलने वाले मुंहासों को दूर करने के 5 आसान नुस्‍खे, जानिए क्‍यों होते हैं ये

Disclaimer