जूते पहनने से पैरों में पड़ गए हैं निशान? इन्हें हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies To Treat Scars On Feet Due To Shoe Bites: जूते पहनने के बाद अगर आप भी पैरों में पड़ने वाले निशान से परेशान हैं, तो इन उपायों को करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
जूते पहनने से पैरों में पड़ गए हैं निशान? इन्हें हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies To Treat Scars On Feet Due To Shoe Bites: कई बार हम बहुत मन से नए जूते खरीदते है लेकिन इनको पहनने के बाद पैरों पर निशान से हो जाते हैं, जो देखने में खराब लगते हैं। यह निशान लाल होने के साथ काले रंग की भी हो जाते हैं। यह निशान का अगर समय पर इलाज न किया जाएं, तो यह दाग आसानी से नहीं जाते हैं। कई बार इन दागों के कारण हम ओपन सेंडल पहनने से भी हिचकने लगते हैं। बहुत से लोग जूते पहनने से पैरों के निशान को दूर करने के लिए कई तरह की क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इन चीजों के इस्तेमाल से मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में इन निशानों को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को किया जा सकता हैं। यह उपाय करने से अंदरूनी तौर पर पैरों के निशान कम होगे और स्किन भी साफ होगी। आइए जानते हैं जूते पहनने से पैरों के निशान को दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में।

एलोवेरा जेल

जूते पहनने से पैरों के निशान को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। एलोवेरा जेल स्किन को पोषण देने के साथ इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण निशान को आसानी से कम करते हैं। इस जेल को प्रभावित जगह पर नियमित लगाने से निशान कम होगा।

आलू और नींबू

जूते पहनने से पैरों पर पड़ने वाले निशान को दूर करने के लिए आलू और नींबू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 1 चम्मच आलू के रस को 2 बूंद नींबू के रस को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को निशन पर 10 मिनट के लिए लगाएं। नियमित ऐसा करने से निशान कम होगे।

papaya paste

पपीता और शहद

पपीता और शहद की मदद से भी पैरों के निशान को कम किया जा सकता है। पपीते को पीसकर इसका मिश्रण बनाएं। अब 1 चम्मच मैश अकिए हुए पपीते में 1/2 चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को निशान पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद पानी से पैर को वॉश करें।

इसे भी पढ़ें- सर्दी की शुरुआत में ही फटने लगे हैं होंठ, तो लगाएं ये 5 चीजें जिनसे होंठ बनेंगे मुलायम और गुलाबी

ओटमील 

ओटमील की मदद से भी पैरों के निशान को कम किया जा सकता है। इसको यूज करने के लिए 1 चम्मच ओटमील पाउडर में दही को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को पैरों पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद इस मिश्रण को पैरों पर लगाकर रखें। 5 मिनट के बाद साफ पानी से पैर धोएं।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दाग-धब्बों को आसानी से दूर करते हैं। इसको लगाने के लिए 1 से 2 बूंद को निशान पर लगाएं। उसके 10 मिनट के बाद पानी से वॉश करें।

जूते पहनने से पड़े पैरों के निशान को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

बंद धमनियों को खोलने के लिए करें दालचीनी का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer