Doctor Verified

थ्रेडिंग के बाद आईब्रोज में आ जाती सूजन? आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्‍द म‍िलेगी राहत

थ्रेड‍िंग के बाद आईब्रोज में सूजन आ जाती है। आप कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं ज‍िनकी मदद से सूजन की समस्‍या दूर होगी। 
  • SHARE
  • FOLLOW
थ्रेडिंग के बाद आईब्रोज में आ जाती सूजन? आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्‍द म‍िलेगी राहत


आईब्रोज के अनचाहे बाल हटाने के ल‍िए थ्रेड‍िंग तकनीक का सहारा ल‍िया जाता है। थ्रेड‍िंग के जर‍िए आईब्रोज पर नजर आने वाले अनचाहे बालों को हटा द‍िया जाता है। थ्रेड‍िंग के बाद आईब्रोज साफ और सही शेप में नजर आती हैं। लेक‍िन चेहरे की स्‍क‍िन सेंस‍िट‍िव होती है। आईब्रोज के बाद अगर आपके चेहरे पर भी सूजन और जलन नजर आती है, तो आप कुछ आसान घरेलू उपायों  की मदद ले सकते हैं। इन उपायों को व‍िस्‍तार से आगे जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।    

eyebrow threading home remedies

1. एलोवेरा जेल लगाएं- Use Aloe Vera Gel

थ्रेड‍िंग के बाद नजर आने वाली सूजन को दूर करने के ल‍िए एलोवेरा जेल का प्रयोग करें। एलोवेरा जेल को आईब्रो पर लगाकर रखें और 15 म‍िनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

2. ठंडे पानी का प्रयोग करें- Use Cold Water

थ्रेड‍िंग के बाद होने वाली सूजन को दूर करने के ल‍िए ठंडे पानी का भी प्रयोग कर सकते हैं। ठंडे पानी से चेहरा धोएं। द‍िन में कई बार यह प्रक्र‍िया दोहराने से थ्रेड‍िंग के बाद नजर आने वाली सूजन को आसानी से दूर क‍िया जा सकता है।  

3. हल्‍दी का प्रयोग करें- Use Turmeric For Swelling   

सूजन की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए हल्‍दी का प्रयोग करें। हल्‍दी को हल्‍के गर्म पानी के साथ म‍िलाकर आईब्रो पर लगाएं। 15 म‍िनट बाद आईब्रो को साफ पानी से धो लें। हल्‍दी में एंटीसेप्‍ट‍िक गुण होते हैं। हल्‍दी की मदद से सूजन और दर्द की समस्‍या दूर होगी।   

4. कोकोनट ऑयल अप्‍लाई करें- Apply Coconut Oil 

थ्रेड‍िंग के बाद होने वाली सूजन को दूर करने के ल‍िए कोकोनट ऑयल का प्रयोग करें। नार‍ियल तेल की मदद से त्‍वचा को आराम म‍िलता है और सूजन कम होती है। आप नार‍ियल तेल के बजाय बादाम के तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- घनी आईब्रो के लिए ट्राई करें घर पर बना ये ऑयल, बढ़ जाएगी खूबसूरती

5. सूजन कम करने के ल‍िए ठंडी स‍िंकाई करें- Use Cold Compress For Swelling 

थ्रेड‍िंग के बाद नजर आने वाली सूजन को दूर करने के ल‍िए ठंडी स‍िंकाई करें। ठंडी स‍िंकाई करने के ल‍िए बर्फ को रुमाल में लपेटें। अब इससे आईब्रो की स‍िंकाई करें। आपको आराम म‍िलेगा।    

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

एड़ियों की सूजन कम करेंगे ये 5 ऑयल, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version