Sprained Ankle Pain Home Remedies In Hindi: चलते-फिरते अचानक पैर मुड़ जाने से या फिर गिरने की वजह से पैर में मोच आ जाती है। पैर की हड्डी में किसी भी तरह का डैमेज मोच का कारण बन सकता है। उस समय भले ही यह पता न चले पर धीरे-धीरे सूजन और दर्द बढ़ने लगता है। कई बार मोच का दर्द असहनीय हो जाता है। इसकी वजह से व्यक्ति को चलने-फिरने और बिस्तर पर आराम से लेटने तक में भी परेशानी हो सकती है। अगर आपको असहनीय दर्द हो रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसके अलावा, मोच आने पर आप कुछ घरेलू उपचार भी कर सकते हैं। इन उपायों की मदद से आपको सूजन और दर्द से जल्द राहत मिल सकती है। इस लेख में हम आपको पैर में मोच का दर्द ठीक करने के 5 घरेलू उपाय बता रहे हैं-
पैर में मोच का दर्द ठीक करने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Sprained Ankle Pain In Hindi
बर्फ से सिकाई
पैर में मोच आने पर आप प्रभावित जगह पर बर्फ की सिकाई कर सकते हैं। बर्फ की सिकाई करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और सूजन नहीं आती है। साथ ही, दर्द से भी आराम मिलता है। इसके लिए आप एक सूती कपड़े में आइस क्यूब्स को लपेटें। अब इससे 10-15 तक प्रभावित हिस्से की सिकाई करें। ध्यान रखें कि कभी भी सीधे ही बर्फ से सिकाई नहीं करनी चाहिए।
नारियल का तेल
मोच के दर्द को दूर करने में नारियल का तेल भी आपके काम आ सकता है। यह मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है, जिससे दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप नारियल के तेल में काला तिल डालकर पका लें। जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इससे घुटनों की मालिश करें। इससे आपको दर्द से काफी आराम मिलेगा।
सेंधा नमक
सेंधा नमक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। मोच का दर्द ठीक करने के लिए इसका इस्तेमाल काफी लाभकारी हो सकता है। इसमें मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों के दर्द को दूर कर सकता है। इसके लिए आप बाल्टी में गर्म पानी लें। इसमें आधा कप सेंधा नमक डालें। अब इस पानी में पैर को डुबोकर बैठ जाएं या प्रभावित जगह पर सिकाई करें। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के बाद जोड़ों में दर्द क्यों होता है? जानें इससे राहत पाने के लिए घरेलू उपाय
सरसों का तेल और लहसुन
मोच के दर्द से राहत पाने के लिए आप मालिश का सहारा ले सकते हैं। मालिश करने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और दर्द से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप सरसों के तेल में 6-7 कलियां लहसुन की डालकर पका लें। इसे तब तक पकाएं, जब तक कि तेल काला न हो जाए। अब इस तेल से प्रभावित जगह की मालिश करें। दिन में 2-3 बार तेल मालिश करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।
लौंग का तेल
मोच के दर्द से राहत पाने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करते हैं। इसके लिए लौंग के तेल को प्रभावित जगह पर लगाएं और अच्छी तरह मालिश करें। दिन में 3-4 बार लौंग के तेल से मोच वाली जगह पर मालिश करें। इससे आपको दर्द से जल्द राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: घुटनों के दर्द में प्रयोग करें हल्दी और ऑलिव ऑयल का ये नुस्खा, जल्द मिलेगा दर्द से छुटकारा
मोच के दर्द से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपका दर्द कम नहीं हो रहा हो, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।