
Home Remedies to Reduce Hip Fat After Delivery: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। मां बनने के बाद महिलाएं अपने शरीर पर उतना समय नहीं दें पाती। जिस कारण उनका तेजी से वजन बढ़ने के साथ हिप्स पर फैट भी बढ़ने लगत है। ये फैट शरीर की पूरी शेप खराब करता है। ये फैट बढ़ने के कारण महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार महिला के पास इतना समय नही होता कि वह घंटों में जिम में पसीना बहा सकें। ऐसे में शरीर को फिट रखने और डिलीवरी के बाद हिप्स पर जमी फैट को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये घरेलू उपाय करने से शरीर को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा और महिलाएं घर पर आसानी से कर भी सकती हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।
भरपूर पानी पिएं
डिलीवरी के बाद हिप्स पर फैट को घटाने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए क्योंकि पानी पीने से शरीर का का मेटाबोलिज्म तेज होता है और हिप्स फैट को कम करने में मदद मिलती है। दिन में 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। सही मात्रा में पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर होते हैं और शरीर हेल्दी बनता है।
नींबू पानी पिएं
डिलीवरी के बाद हिप्स फैट को कम करने के लिए दिन की शुरुआत नींबू पानी से करनी चाहिए। नींबू पानी पीने से मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है और बैली फैट कम होने में मदद मिलती है। नींबू पानी पीने से शरीर को विटामिन सी भी मिलता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करके वजन कम करने में मदद करता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसको पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और हिप्स के फैट को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुड़ कैसे लगाएं? जानें इस्तेमाल के 3 आसान तरीके
एक्सरसाइज करें
हिप्स फैट को कम करने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद आवश्यक होता है। हिप्स फैट को कम करने के लिए स्कावट्स करें, पैदल चलें और योगा भी कर सकते हैं। एक्सरसाइज ऐसी करें, जिसमें शरीर का खिंचाव ज्यादा न हो। एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
हेल्दी डाइट
हेल्दी डाइट के सेवन से हिप्स फैट को आसानी से कम किया जा सकता है। हरी सब्जियां, फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स को डाइट में अवश्य शामिल करें। ये हिप्स फैट को कम करने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करेंगे। तला भुना खाना, मिठाईयां और चाइनीज खाने से बचना चाहिए।
हिप्स फैट को कम करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें डिलीवरी के बाद हिप्स फैट को कम करने के लिए डॉक्टर की सलाह भी अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik