Expert

मानसून में सर्दी-जुकाम होने पर क्या करें? जानें 5 घरेलू उपाय, जो जल्द दिलाएंगे समस्या से राहत

Home Remedies To Prevent Cold And Flu: मानसून में होने वाला सर्दी-जुकाम से शरीर मे थकावट होने के साथ बुखार भी हो सकता हैं। जानें इसे दूर करने के उपाय। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में सर्दी-जुकाम होने पर क्या करें? जानें 5 घरेलू उपाय, जो जल्द दिलाएंगे समस्या से राहत


Home Remedies To Prevent Cold And Flu: मानसून के  मौसम में बारिश और उमस के कारण बहुत-से लोगों को सर्दी-जुकाम की परेशानी हो जाती है। यह मौसम में बैक्टीरिया और वायरल बीमारियां फैलने के खतरा कई गुना बढ़ जाता है क्योंकि ये अनुकूल मौसम होता है इनके पनपने का। ऐसे में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ साफ-सफाई का विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए। इस कारण व्यक्ति काफी परेशान होने के साथ शरीर में कमजोरी भी आ जाती है। सर्दी-जुकाम होने पर डॉक्टर के पास जाने से पहले कुछ घरेलू उपायों को भी किया जा सकता है। इससे  सर्दी-जुकाम से  राहत मिलेगी और इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। इन उपायों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

लौंग और शहद का सेवन

लौंग और शहद, दोनों  शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं । इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर को गर्माहट भी मिलती है। मानसून में सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर 1 से 2 लौंग को पीसकर 1 चम्मच शहद में मिलाकर खाएं। ऐसा 1 से 2 दिन करने से सर्दी-जुकाम के साथ गले की खराश में भी आराम मिलेगा।

honey

भाप लें

मानसून में होने वाली सर्दी- जुकाम को ठीक करने के लिए भाप लेना भी सही रहता है। ऐसा करने से गले और छाती में हो रहा इंफेक्शन भी दूर होता है। साथ ही, बंद नाक खुल जाती है। आप चाहें, तो लौंग का तेल या टी ट्री ऑयल की दो-चार बूंदें गर्म पानी में डालकर उसका भाप लें।

इसे भी पढ़ें- मानसून में बढ़ जाता है वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन का खतरा, छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

तुलसी का रस

तुलसी के रस की मदद से भी मानसून में होने वाली परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मानसून में होने वाले सर्दी-जुकाम को ठीक करते है। इसका सेवन करने के लिए 8-10 पत्तियों को धोकर इन्हें कूट लें और रस निकालें। उसके बाद इस रस को 1 चम्मच शहद मिलाकर पी जाएं। 

अदरक

अदरक का इस्तेमाल करने के लिए अदरक को दूध में उबाल कर पी लें या फिर इसकी चाय बनाकर पिएं। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण सर्दी-जुकाम से राहत देंगे।

गरारे करें

मानसून में सर्दी-जुकाम के साथ अक्सर खांसी और गले में इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए हल्के गुनगुने पानी में 1 चम्मच सेंधा नमक मिलाकर मिक्स करें। अब इस पानी से गरारे करें। दिन में 1 से 2 बार 5 मिनट के लिए गरारे किए जा सकते हैं। इस पानी में एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं, जो सर्दी-जुकाम से राहत देता है।

मानसून में होने वाले सर्दी-जुकाम को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद लें। लेकिन अगर 1 से 2 दिन में आराम नहीं मिल रहा है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

Home Remedies for Eye Flu: मानसून में तेजी से फैल रहा है आई फ्लू, बचाव के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer