होंठों के ऊपर दिखने लगा है कालापन, तो ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे

Home Remedies to Lighten Dark Upper Lips: होंठो के कालापन को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
होंठों के ऊपर दिखने लगा है कालापन, तो ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे


Home Remedies to Lighten Dark Upper Lips: महिलाएं चेहरा का, तो ख्याल रखती है। लेकिन अपर लिप पर लगातार थ्रेडिंग, लगातार धूप में रहने से और वैक्स की वजह से अपर लिप का एरिया काफी काला हो जाता है। होंठो के ऊपर का कालापन चेहरे की सुंदरता को कम करता है। कई बार महिलाएं इस  पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए कई तरह की क्रीम का इस्तेमाल करने लगती है। ये क्रीम महंगी होने के साथ स्किन को नुकसान भी पहुंचाती है। ऐसे में अपरलिप से पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये घरेलू नुस्खे अपर लिप्स को साफ करने के साथ स्किन को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएगे। आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।

आलू का रस

आलू का रस अपरलिप पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक आलू को कद्दूकस कर लें। उसके बाद उसका रस निकालें। अब इस रस को कॉटन की सहायता से होंठो के ऊपर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। 

बादाम का तेल

बादाम का तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए रोज सोने से पहले बादाम के तेल से अपर लिप्स की हल्के हाथ से मसाज करें। उसके बाद अगली सुबह चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा नियमित करने से कालापन दूर होने के साथ स्किन सॉफ्ट भी होती है।

इसे भी पढ़ें- Foods Reducing Bloating: पेट फूलने पर खाएं ये 5 फूड्स, मिलेगा आराम

honey

शहद

शहद शरीर की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। अपर लिप्स का पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए आधा चम्मच शहद में एक चम्मच गुलाबजल मिक्स कर लें। दोनों को मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को अपर लिप के एरिया पर 5 से 10 मिनट के लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा लगातार करने से स्किन को पोषण मिलता है और अपर लिप एरिया का कालापन भी दूर होता है।

चुकंदर का रस

चुकंदर का रस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए चुकंदर को कद्दूकस करके रस निकालें। उसके बाद इस रस को अपर लिप के एरिया पर 5 से 10 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश कर लें। चुकंदर के रस को होंठो पर भी लगा सकते हैं।

संतरे का छिलका

संतरे का छिलका स्किन की कई समस्याओं को आसानी से दूर करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए संतरे के छिलको को धूप में सुखाकर पाउडर बना लें। अब एक चम्मच पाउडर में आधी चम्मच दही को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को अपर लिप पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा नियमित करने से अपर लिप का कालापन दूर करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से करें अजवाइन का सेवन

ये सभी घरेलू नुस्खे अपर लिप के कालेपन को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन ध्यान रखें इनको लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर आपने स्किन पर कोई ट्रीटमेंट कराया हैं, तो अपनी ब्यूटी एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही इनका प्रयोग करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

ब्‍लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए ये घरेलू इलाज हैं बेहतर, नहीं होगा कोई साइडइफेक्‍ट!

Disclaimer