ब्रेस्ट के स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे

Home Remedies For Stretch Marks On Breasts: ब्रेस्ट के स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Mar 23, 2023 09:00 IST
ब्रेस्ट के स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Home Remedies For Stretch Marks On Breasts In Hindi: स्ट्रेच मार्क्स शरीर के किसी भी हिस्से पर नजर आ सकते हैं। महिलाओं के ब्रेस्ट पर स्ट्रेच मार्क्स होना काफी सामान्य है। अधिकतर महिलाऐं इस समस्या से परेशान रहती हैं। ब्रेस्ट के स्ट्रेच मार्क्स भले ही दिखाई न देते हों, लेकिन ये आपको असहज महसूस करा सकते हैं। ब्रेस्ट पर स्ट्रेच मार्क्स होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे- वजन में बदलाव, प्रेगनेंसी, हार्मोनल बदलाव आदि। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाऐं कई महंगी क्रीम और तेल का प्रयोग करती हैं। लेकिन फिर इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्रेस्ट के स्ट्रेच मार्क्स को दूर कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं ब्रेस्ट स्ट्रेच मार्क्स हटाने के कुछ आसान उपाय -

ब्रेस्ट के स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Stretch Marks On Breasts In Hindi

एलोवेरा

एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और त्वचा को टाइट करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। ब्रेस्ट के स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। लगभग आधे घंटे बाद सादे पानी से वॉश कर लें। नियमित रूप से कुछ दिनों तक यह उपाय करने से स्ट्रेच मार्क्स काफी हद तक मिट जाएंगे। 

बादाम का तेल और चीनी 

ब्रेस्ट के स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए आप बादाम के तेल और चीनी का स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं। चीनी डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने का काम करती है। वहीं, बादाम का तेल त्वचा को पोषण प्रदान करता है। इसका प्रयोग करने के लिए 4 चम्मच बादाम का तेल लें। इसमें 2 चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 2 से 3 मिनट तक स्क्रब करें। उसके बाद पानी से इसे धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको फर्क नजर आने लगेगा। 

Home-Remedies-To-Remove-Strech-Marks-On-Breasts

अंडे की सफेदी

ब्रेस्ट के स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए आप अंडे का प्रयोग कर सकती हैं। दरअसल, अंडे के सफेद भाग में अमीनो एसिड और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये स्किन को अंदर से पोषण देकर स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद करते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आप दो अंडे लें और इसका सफेद भाग अलग कर लें। अब इसे अच्छी तरह फेंट लें। फिर इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं और सूखने दें। उसके बाद इसे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को दो दिन में एक बार जरूर दोहराएं।  

इसे भी पढ़ें: सोने से पहले ब्रेस्ट पर लगाएं पेट्रोलियम जेली, मिलेंगे ये 5 फायदे

नारियल का तेल

नारियल का तेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह स्किन को मुलायम बनाने के साथ-साथ स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कोलेजन को डैमेज होने से बचाते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए रात में सोने से पहले नारियल तेल से अपने ब्रेस्ट की मालिश करें। इसका नियमित रुप से इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।

नींबू और बेकिंग सोडा

ब्रेस्ट के स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कारगर हो सकता है। नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन की रंगत निखारने और स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच नींबू का रस लें। इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और सूखने दें। 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से वॉश कर लें।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के बाद ब्रेस्ट (स्तनों) का ढीलापन दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

इन घरेलू उपायों की मदद से आप ब्रेस्ट के स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकती हैं। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की स्किन एलर्जी या परेशानी हो, तो इनका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Disclaimer