बवासीर में त्रिफला चूर्ण खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें तरीका

Triphala Churna For Piles: बवासीर या पाइल्स की समस्या में त्रिफला चूर्ण का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, जानें इस्तेमाल का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
बवासीर में त्रिफला चूर्ण खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें तरीका


Triphala Churna For Piles: बवासीर की समस्या खानपान में गड़बड़ी और असंतुलित लाइफस्टाइल के कारण होती है। बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन करने की वजह से बवासीर की परेशानी बढ़ सकती है। बवासीर की समस्या में सही रूटीन फॉलो करने और खानपान में सुधार करने से फायदा मिलता है। इस समस्या में कब्ज की वजह से परेशानी बढ़ जाती है। बवासीर से छुटकारा पाने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। त्रिफला आयुर्वेद में बहुत ज्यादा उपयोगी औषधि है। इसका इस्तेमाल पुराने समय से ही कई गंभीर बीमारियों और समस्याओं के इलाज में किया जा रहा है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं बवासीर में त्रिफला चूर्ण खाने के फायदे।

बवासीर में त्रिफला चूर्ण खाने के फायदे- Triphala Churna Benefits in Piles

त्रिफला एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि है, इसका सेवन पेट से जुड़ी बीमारियों में रामबाण माना जाता है। पुराने जमाने से ही त्रिफला का सेवन किया जा रहा है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने से लेकर दांतों से जुड़ी समस्याओं में भी त्रिफला का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। त्रिफला तीन चीजों आंवला, बहेड़ा या बिभीतकी और हरड़ या हरीतकी को मिलाकर बनाया जाता है। आंवला फाइबर, विटामिन सी और एमिनो एसिड समेत कई मिनरल्स का भंडार माना जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करना पाचन तंत्र के लिए बहुत उपयोगी होता है। वहीं बहेड़ा में मौजूद गुण शरीर में वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। इसके अलावा हरड़ में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। बवासीर की समस्या में इसका सेवन सूजन को कम करने और खून रोकने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

Triphala Churna For Piles

इसे भी पढ़ें: बवासीर क्यों होता है? जानें कैसे होती है इस बीमारी की शुरुआत

बवासीर में कैसे करें त्रिफला का सेवन?- How To Consume Triphala Churna in Hindi

बवासीर की समस्या में त्रिफला का चूर्ण कई तरीके से खा सकते हैं। सुबह और शाम गर्म पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से मलत्याग कम करने में बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से आंतों में जमाव को भी कम करने में बहुत फायदा मिलता है। 

त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से बवासीर के अलावा पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने में भी फायदा मिलता है। नियमित रूप से त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

पैर की ब्लॉक नसों को खोलने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer