गर्मी में पसीने से हो जाते हैं रैशेज? दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies To Get Rid Of Rashes In Summer: गर्मी में होने वाले रैशेज से छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू उपाय किए जा सकते है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में पसीने से हो जाते हैं रैशेज? दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय


Home Remedies To Get Rid Of Rashes In Summer: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ पसीन के साथ रैशेज होना एक आम समस्या है। लेकिन कई बार रैशेज में इतनी खुजली और जलन होती है कि व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। कई बार ये रैशेज बढ़कर स्किन प्रॉब्लम का कारण भी बनते है और अगर इन पर समय पर ध्यान न दिया जाएं, तो ये जल्दी फैल भी जाते है। ऐसे में रैशेज को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ल जा सकती है। इन उपायों को करने से स्किन रैशेज में आराम मिलेगा और पसीने से होने वाली खुजली भी दूर होगी। ये उपाय नैचुरल तौर पर स्किन रैशेज को ठीक करेंगे और स्किन को ठंडक भी पहुचाएंगे। आइए जानते हैं गर्मी में पसीने के कारण होने वाली रैशेज को कम करने के लिए घरेलू उपायों के बारे में।

नीम के पत्ते

नीम के पत्ते शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण स्किन रैशेज को दूर करने के साथ स्किन को इंफेक्शन को भी दूर करते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नीम के पत्तों को पीस कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर 10 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से स्किन रैशेज से आराम मिलेगा।

कपूर और नारियल तेल

कपूर और नारियल के इस्तेमाल से स्किन की कई समस्याओं कोदूर किया जा सकता है। ये स्किन को ठंडक देने के साथ इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते है। इनका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मत नारियल के तेल में 1 कपूर को पीस कर मिला लें। अब इस प्रभावित स्थान पर 10 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण रैशेज को दूर करते है।

dhania leaves

धनिया के पत्ते

धनिया के पत्ते गर्मी में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसको स्किन पर लगाने से स्किन को ठंडक मिलने के साथ रैशेज से भी छुटकारा मिलता है। धनिया के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते है, जो त्वचा के रोगों से बचाव करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए धनिया के पत्तों को ले कर इसको पीस लें। अब रैशेज वाली जगह पर 5 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से स्किन को आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स

फिटकरी

गर्मियों में पसीने के कारण होने वाले स्किन रैशेज को दूर करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण होने के कारण ये त्वचा पर रैशेज होने से बचाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए प्रभावित जगह को फिटकरी के पानी से धोएं। ऐसा करने से रैशेज ठीक होंगे।

बर्फ

जी हां, बर्फ के इस्तेमाल से भी स्किन रैशेज को दूर किया जा सकता है। बर्फ के टुकड़े स्किन को ठंडक देकर रैशेज में आराम देते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बर्फ के टुकड़ों को रैशेज पर 5 मिनट के लिए रगड़ें। ऐसा करने से रैशेज ठीक होंगे।

गर्मी में होने वाले रैशेज को ठीक करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। हालांकि, स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

घर में नहीं भटकेगा एक भी मच्छर, आज ही अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Disclaimer