Expert

मॉनसून में स्किन रैश से हैं परेशान? दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

Remedies To Get Rid Of Rashes In Monsoon: मानसून में रैशेज होने पर उसमें खुजली के साथ जलन भी हो सकती है। जानें इसको दूर करने के उपायों के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मॉनसून में स्किन रैश से हैं परेशान? दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय


Home Remedies To Get Rid Of Rashes In Monsoon: इन दिनों मानसून का मौसम अपने चरम पर है। दिनभर में कई बार बारिश के साथ उमस भरा मौसम भी हो जाता है। इस मौसम में अगर सेहत का ख्याल न रखा जाएं, तो कई तरह की समस्याएं शरीर में हो सकती हैं। इस मौसम में हेल्दी रहने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करना चाहिए। वहीं इस मौसम में स्किन को भी विशेष देखभाल की जरूरत होती है। बारिश के पानी में भिगने के कारण कई बार स्किन पर खुजली और रैशेज की समस्या हो जाती हैं। स्किन सूखने के साथ खुजली की समस्या, तो ठीक हो जाती है लेकिन कई बार रैशेज की समस्या कम होने का नाम नहीं लेती है। रैशेज होने पर स्किन में जलन, सूजन और खुजली भी कई बार होने लगती है। अक्सर लोग इस समय को ठीक करने के लिए पाउडर और एंटीसेप्टिक क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। इन चीजों से राहत, तो मिलती है। लेकिन थोड़ा समय लगता है। ऐसे में मानसून में होने वाले रैशेज को दूर करने के लिए कई तरह के उपायों की भी मदद ली जा सकती हैं। यह उपाय करने से रैशेज दूर होने के साथ खुजली की समस्या में भी आराम मिलेगा। आइए जानते हैं मानसून में होने वाली रैशेज को दूर करने के उपायों के बारे में शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

नीम का पेस्ट

नीम एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसमें पाए जाने वाले गुण रैशेज को दूर करने के साथ स्किन इंफेक्शन की समस्याओं को दूर करते हैं। नीम के पत्तों का इस्तेमाल करने के लिए नीम के 10-15 पत्ते लेकर इसका पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर 10 मिनट के लगा के रखें। उसके बाद पानी से स्किन को वॉश करें। यह पेस्ट स्किन को हेल्दी रखने में मदद करेगा।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद  एंटी-बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल गुण स्किन की समस्याओं को दूर करते हैं। एलोवेरा स्किन को ठंडक देकर रैशेज को दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जेल को रैशेज पर 5 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद पानी से वॉश करें। रैशेज की समस्या से राहत मिलेगी।

Aloevera

सेब का सिरका

सेब का सिरका शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच सिरके को 1 गिलास पानी में मिला लें। अब इस पानी को कॉटन की सहायता से रैशेज पर लगाएं। 5 मिनट के बाद पानी से स्किन को वॉश करें। सेब के सिरके में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को हेल्दी रखते है।

इसे भी पढ़ें- यूरिक एसिड कम करने के लिए करें सोंठ और हल्दी पाउडर का सेवन, जानें फायदे

नारियल तेल

नारियल तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजदू एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण स्किन में होने वाली समस्याओं से बचाव करते हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल करने के लिए नारियल तेल को हल्का गर्म करें। अब इसे त्वचा पर लगा लें। ऐसा करने से रैशेज के साथ खुजली से भी बचाव होगा।

नींबू और बेकिंग सोडा

नींबू और बेकिंग सोडा की मदद से भी रैशेज को दूर किया जा सकता हैं। रैशेज पर इसको लगाने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच नींबू का रस लेकर दोनों को मिलाएं। अब इस पेस्ट को स्किन पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद स्किन को वॉश करें। ऐसा करने से रैशेज की समस्या दूर होगी।

मानसून में होने वाली रैशेज को दूर करने के लिए यह उपाय किए जा सकते हैं। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

यूरिक एसिड कम करने के लिए करें सोंठ और हल्दी पाउडर का सेवन, जानें फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version