बचपन में अक्सर खेल के दौरान शरीर में चोट की वजह से उसके निशान रह जाते हैं। कभी-कभी चेहरे पर पड़ने वाले ये निशान बहुत ही कष्टदायक होता है। कई बार ऑपरेशन के कारण शरीर में निशान बन जाते हैं। इस तरह के निशान को मिटाने के लिए कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि, आपको धैर्य रखना होगा ताकि दाग को हटा पाना कारगर हो सके। अनियमित इस्तमाल से आपको सही अंजाम नहीं मिल पायेगा।
आपको यह समझना होगा कि रात भर में आपके सारे दाग नहीं हट सकते। खासकर, अगर यह पुराना दाग है तो इसे जड़ से मिटने में काफी समय लग सकता है। पर अगर आप इन नुस्खों को आजमाते हैं ताकि एक हफ्ते में आपके दाग मिट सकें तो काफी हद तक दाग हल्के हो सकते हैं। घरेलु उपचार को करने का सबसे प्रभावकारी लाभ यह है कि इनके साइड इफ़ेक्ट नहीं होते।
इसे भी पढ़ें: गर्दन पर जमीं मैल को सिर्फ 20 मिनट में दूर करता है ये उपाए
चोट के निशान मिटाने के नुस्खे
खीरा: क्या आप दाग धब्बों से एक हफ्ते के अंदर निजात पाना चाहते हैं? इसके लिए खीरे की मदद लें। यह न सिर्फ आपकी त्वचा से दाग को हल्का करेगा पर चेहरे पर आरामदेह प्रभाव देगा। आप खीरे के रस को टोनर की तरह इस्तमाल कर सकते हैं या अपने फेस पैक में डाल सकते हैं।
प्याज: प्याज में सूजन और जलन काम करने की क्षमता होती है जो दाग में कोलाजेन को बढ़ने नहीं देता। प्याज को टुकड़ों में काटकर इसका जूस निकाल लें। रुई की मदद से इसे दाग पर लगाएं। दिन में आप इस प्रक्रिया को कई बार दोहरा सकते हैं।
बेकिंग सोडा: अगर आप दाग धब्बों को एक हफ्ते के अंदर हटाना चाहते हैं तो बेकिंग सोडा मददगार साबित हो सकता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चम्मच पानी मिलाइये। इस मिश्रण को दाग पर लगाइये और कुछ मिनट तक मिलाइये। ऐसा करते समय दाग पर ज़्यादा तेज़ ना रगड़ें। गुनगुने पानी से धो लें।
शहद: यह किसी भी दाग को हटाने के लिए बेहद कारगर उपाय है। यह काफी पुराने समय से इस्तमाल होता आ रहा है। आर्गेनिक शहद खरीदें और ओटमील और पानी के साथ मिलाकर इसका पैक बना लें।
इसे भी पढ़ें: अंडे के छिलके में छिपा है खूबसूरत त्वचा का राज
एलोवेरा: एलो वेरा जेल त्वचा के लिए काफी लाभदायक है। दाग धब्बों के लिए यह जादू की तरह काम करता है। पत्तों से सीधे एलो जेल लें और चेहरे पर लगाएं। अगर आप रात को यह लगा कर सोयेंगे तो अच्छा परिणाम मिलेगा
कोको बटर: कोको बटर भी दाग हटाने का कारगर उपाय है। अपनी त्वचा को कोको बटर से नम कर लीजिये ताकि कोलाजेन ज़्यादा न बन सके और दाग हट जाएँ। दिन में तीन बार त्वचा पर इसका मसाज करें।
क्रीम और लोशन: घरेलु उपचार के अलावा आप अपनी त्वचा से दाग हटाने के लिए क्रीम और लोशन का इस्तमाल भी कर सकते हैं। ऐसा करने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर ले लें। आप नियमित तौर पर दिन में कई बार इसे लगा सकती हैं और दाग धब्बों से निजात पा सकती हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Skin Care In Hindi