अंडरआर्म्स की काली त्वचा (पिगमेंटेशन) से छुटकारा पाने के लिए इस समस्या का कारण जानना जरूरी है। कई बार ज्यादा टाइट कपड़े पहनने के कारण पिगमेंटेशन के लक्षण नजर आ सकते हैं। कुछ लोग अंडरआर्म्स (underarm) में जल्दी-जल्दी शेविंग करते हैं जिसके कारण भी पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। वजन बढ़ने या परफ्यूम और डियोडरेंट के ज्यादा इस्तेमाल से भी अंडरआर्म्स में कालेपन की समस्या हो सकती है। इसे दूर करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं जिनके बारे में हम आगे जानेंगे।
1. संतरे और नींबू का इस्तेमाल
अंडरआर्म पिगमेंटेशन की समस्या (underarm pigmentation in hindi) को दूर करने के लिए आप संतरे और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। संतरे का रस और नींबू का रस एक बाउल में निकालकर मिला लें। कॉटन की मदद से उसे अंडरआर्म में लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर त्वचा को साफ पानी से धो लें। इससे अंडरआर्म्स में कालेपन से छुटकारा मिलेगा।
2. खीरे का इस्तेमाल
अंडरआर्म्स (कांख) में कालेपन की समस्या को दूर करने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल करें। खीरे के टुकड़े को काट लें। फिर खीरे को अंडरआर्म्स में 2 से 3 मिनट तक रगड़ें। खीरे से निकलने वाले रस को अंडरआर्म्स पर लगा रहने दें। आप इस उपाय को हर दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे के इस्तेमाल (cucumber uses) से त्वचा में मौजूद गंदगी साफ होती है और डेड सेल्स निकल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या आप करते हैं अंडरआर्म्स (कांख) की सही साफ-सफाई? इन 5 तरीकों से करें इसकी सही देखभाल
3. टी ट्री ऑयल
अंडरआर्म्स (कांख) में कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप टी ट्री ऑयल (tea tree oil) का इस्तेमाल कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल की 3 से 4 बूंदों को नारियल या बादाम के तेल में मिलाकर अंडरआर्म्स में लगाएंं। फिर अंडरआर्म्स को धो लें। इस उपाय को आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. दूध और गुलाब जल
अंडरआर्म्स में कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप दूध (milk) और गुलाब जल (rose water) के मिश्रण का इस्तेमाल करें। 1 चम्मच दूध लें और उसमें एक चम्मच गुलाब जल मिला लें। इस मिश्रण को अंडरआर्म्स में लगाकर छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से अंडरआर्म्स को साफ कर लें। आप इस मिश्रण को रोजाना लगा सकते हैं। इस उपाय में आपको कच्चे दूध का इस्तेमाल करना है। कच्चा दूध त्वचा को साफ करता है और काले धब्बे (black spots) की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
5. अंडरआर्म में लगाएं एलोवेरा
एलोवेरा (aloe vera) की मदद से भी आप अंडरआर्म्स में कालेपन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अंडरआर्म्स पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए आप एलोवेरा के ताजे जेल का इस्तेमाल करें। एलोवेरा के पत्ते को काटकर ताजा जेल निकालें। फिर उसे अंडरआर्म में लगा लें। एलोवेरा में एलोसिन पाया जाता है। ये त्वचा पर पिगमेंटेशन को दूर करता है।
अंडरआर्म्स पिग्मेंटेशन को रोकने के लिए इन खास उपायों को अपना सकते हैं। किसी सामग्री से एलर्जी होने पर उसका इस्तेमाल त्वचा पर न करें।