महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन को दूर करने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies For Urine Infection In Woman: महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन को दूर करने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय


Home Remedies For Urine Infection In Woman: कई महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या जल्दी-जल्दी होती हैं। महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन होने की संभावना काफी ज्यादा होती हैं। ये समस्या कम पानी पीने की वजह से, खट्टा और मसालेदार खाना, अधिक मात्रा में कैफीन और कई बार चॉकलेट खाने से भी ये समस्या हो सकती हैं। यूरिन इंफेक्शन की समस्या होने पर महिलाओं में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेशाब करते समय जलन या झाग बनना, बुखार, जी मिचलाना, और ठंड लगना आदि परेशानियां भी हो सकती हैं। कई बार नियमित इसकी दवाई खाने से भी जल्दी आराम नहीं आता है। ऐसे में यूरिन इंफेक्शन में आराम के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये घरेलू उपाय करने से महिलाओं को यूरीन इंफेक्शन में आराम मिलेगा और शरीर हेल्दी भी होगा।

धनिये के बीज 

धनिये के बीज महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन को कम करने में मदद करते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए धनिए के बीज को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इस पानी को छानकर और इसमें मिश्री मिलाकर खाली पेट इस पानी को पिएं। इस पानी को पीने से यूरिन इंफेक्शन की समस्या कम होने के साथ बॉडी भी डिटॉक्स होती है।

आंवला जूस

आंवले का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या होने पर आंवले का जूस पीया जा सकता है। आंवले का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ वजन कम करने में भी मदद मिलती है। 

coconut water

नारियल पानी पिएं

महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए नियमित नारियल पानी पिएं। नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होगी और यूरिन इंफेक्शन भी आसानी से दूर होगा। यूरिन इंफेक्शन को दूर करने के लिए दिनभर में 1 नारियल पानी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- त्वचा की रंगत निखारने में मदद करेगा कमल का फूल, इन 3 तरीकों से लगाएं 

सेब का सिरका 

सेब का सिरका चेहरे की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। महिला में यूरिन इंफेक्शन की समस्या होने पर सेब का सिरका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब के सिरका और इसमें शहद मिलाकर पी लें। ऐसा नियमित करने से यूरिन इंफेक्शन में आराम मिलेगा।

दही

दही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या होने पर दही या छाछ पी जा सकती है। दोनों में ही यूरिन इंफेक्शन को कम करने में मदद करेगी। आप खाने के साथ दही को आसानी से शामिल कर सकते है।

महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर ज्यादा दिन तक यूरिन इंफेक्शन की समस्या दूर न हो, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इलाज कराएं। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

पीठ के मुंहासे दूर करेगी दही, इस तरह करें इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version