Home Remedies For Swollen Feet And Hands During Pregnancy In Hindi: डिलीवरी के नौ महीनों के दौरान एक गर्भवती महिला को कई तरह की शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। प्रेगनेंसी के दौरान हाथ-पैर में सूजन होना काफी आम बात है। जैसे-जैसे डिलीवरी की डेट पास आती है, यह सूजन और ज्यादा बढ़ने लगती है। लेकिन कई बार यह सूजन इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि प्रेगनेंट महिला का बुरा हाल हो जाता है। कई महिलाऐं इस सूजन को कम करने के लिए दवाइयों का सेवन करती हैं। लेकिन प्रेगनेंसी में बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह की दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी और शिशु की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में, प्रेगनेंसी में हाथ-पैर की सूजन को कम करने के लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। तो आइए, जानते हैं प्रेगनेंसी में हाथ-पैर की सूजन कम करने के घरेलू उपाय (Pregnancy Me Hath-Pair Ki Sujan Ke Gharelu Upay) -
प्रेगनेंसी में हाथ-पैरों की सूजन कम करने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Swollen Feet And Hands During Pregnancy In Hindi
हल्दी
प्रेगनेंसी में हाथ-पैर की सूजन को कम करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन को दूर करने में मददगार होते हैं। इसके लिए आप हल्दी का पेस्ट बनाकर सूजन वाली जगह पर लगा सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने खाने और दूध में हल्दी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको सूजन और दर्द से काफी राहत मिलेगी।
मालिश
प्रेगनेंसी में हाथ-पैर की सूजन से राहत पाने का एक प्रभावी तरीका मालिश करना भी हो सकता है। मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और सूजन कम होती है। प्रेगनेंसी में हाथ-पैरों की मालिश करने से धीरे-धीरे सूजन कम हो जाएगी। इसके लिए आप सरसों का तेल, जैतून का तेल, नारियल तेल या किसी भी अन्य तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि प्रेगनेंसी में हल्के हाथों से ही मालिश करनी चाहिए।
गर्म पानी और नमक
यह शरीर में किसी भी तरह की सूजन को कम करने का सबसे आम उपाय है। प्रेगनेंसी में हाथ-पैर की सूजन से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी में नमक डालकर सिंकाई कर सकते हैं। इसके लिए एक बाल्टी में गर्म पानी लें। इसमें 1-2 चम्मच सेंधा नमक डालें और 10-15 मिनट तक हाथ-पैरों को इसमें भिगोकर बैठें। इससे आपको सूजन कम होगी और मांसपेशियों के दर्द से भी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Body Pain In Pregnancy: प्रेगनेंसी में शरीर के दर्द को दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 उपाय
नमक का सेवन कम करें
प्रेगनेंसी के दौरान हाथ-पैर में होने वाली सूजन को कम करना चाहती हैं, तो नमक का सेवन कम करें। दरअसल, ज्यादा नमक का सेवन करने से शरीर में वॉटर रिटेंशन होने लगता है, जो सूजन का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए खाने में नमक का सेवन कम करें। इसके अलावा, प्रेगनेंसी में नमकीन और पैकेट बंद चीजों का सेवन करने से बचें।
नारियल तेल और लहसुन
प्रेगनेंसी में हाथ-पैर की सूजन को कम करने में लहसुन और नारियल तेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सूजन में राहत पहुंचाने का काम करते हैं। इसके लिए आप गर्म नारियल के तेल में 4-5 लहसुन की कलियों को पीसकर डालें। अब इसे सूजन वाली जगह पर लगाएं और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इससे धीरे-धीरे सूजन कम होगी और दर्द में भी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान पेल्विक एरिया में हो रहा है दर्द? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स
प्रेगनेंसी में हाथ-पैर में हल्की सूजन होना सामान्य है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकती हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या काफी अधिक बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version