बार-बार सूख जाता है गला तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, परेशानी में मिलेगा आराम

गला सूखने पर आपको कई तरह की समस्याएं होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। 

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Feb 16, 2023 19:53 IST
बार-बार सूख जाता है गला तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, परेशानी में मिलेगा आराम

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

गला सूखना एक ऐसी समस्या है जो हर किसी व्यक्ति को कभी न कभी अवश्य हुई ही होगी। इसका समस्या का संबंध किसी विशेष मौसम से नहीं होता है। कुछ लोगों की गला सूखने की वजह से रात की नींद भी खराब हो जाती है। ऐसा मुख्य रूप से सर्दी जुकाम व नाक बंद होने की वजह से होता है। आपको इस बात को महसूस किया होगा, जब नाक बंद हो जाती है तो आप मुंह के जरिए सांस लेने लगते हैं ऐसे में आपका गला तेजी से सूखने लगता है। इस लेख में हम आपको गला सूखना या मुंह सूखने के बारे में कुछ उपाय बताने जा रहें हैं। जिनको अपनाकर आप अपनी इस समस्या को काफी हद तक कम कर पाएंगे।   

अक्सर गले के संक्रमण की वजह से लोगों को खराश और गले में दर्द होने की समस्या होने लगती है। आगे जानते हैं गला सूखने पर आपको किन उपायों को अपनाना चाहिए।  

गले सूखने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय  - Dry Throat Home Remedies in Hindi 

तुलसी का काढ़ा पिएं  

यदि आपका गला बार बार सूखता है तो आप ऐसे में तुलसी का उपयोग कर सकते हैं। तुलसी लगभग हर घर में मौजूद होती है। तुलसी शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है, जिससे आपको संक्रमण होने की संभावना कम होती है। साथ ही गले का संक्रमण कम होने से आपका गला बार बार सूख जाता है।  

इसे भी पढ़ें : गले में दर्द और सूजन से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय 

home remedies for dry throat

मुलेठी से करें गला सूखने की समस्या का इलाज  

गले के संक्रमण को दूर करने के लिए मुलेठी का उपयोग कर सकते हैं। गले के बार बार सूखने पर आप मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुलेठी का छोटा सा टुकड़ा मुंह में रखने से गले का दर्द और संक्रमण कम होता है और आपका गला सूखना कम हो जाता है। इस उपाय का इस्तेमाल सालों से किया जाता है। 

शहद के साथ गुनगुना पानी पिएं 

गले सूखने की समस्या होने पर आप शहद का सेवन कर सकते हैं। गुनगुना पानी में आप शहद मिलाकर पी सकते हैं। शहद में एंटी इंफ्लेमटरी गुण होते हैं, जो संक्रमण को दूर करने का काम करता है। आप रात को शहद का सेवन कर सकते हैं। इससे कफ की समस्या कम होती है।  

गला सूखने पर कैंडी खाएं  

गला सूखने पर आप कैंडी खाएं। गले में खिचखिच होने पर आप कैंडी का उपयोग कर सकते हैं। आप अदरक और हनी से बनी कैंडी का उपयोग कर सकते हैं। गले सूखने पर जब आप कैंडी का उपयोग करते हैं तो इससे लार बनने लगती है और गला पहले की अपेक्षा कम सूखता है।  

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में एसिडिटी होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा आराम 

लौंग की चाय पिएं  

लौंग में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपके गले की समस्या को कम करने का काम करते हैं। लौंग की चाय में आप शहद भी मिला सकते हैं। गला सूखने पर आप लौंग की चाय पीने से गले की सूजन कम होती है और आपको गले में आराम मिलता है।  

 

Disclaimer