
कभी-कभी जल्दीबाजी में हम गर्मा-गर्म खाना खा या पी लेते हैं। इससे हमारी जीभ जल जाती है। जीभ जलने पर दर्द और जलन का अहसास होने लगता है। कुछ लोगों के तो जीभ पर छोटे-छोटे दाने नजर आने लगते हैं। जीभ लाल हो जाती है और जीभ पर छाले भी हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोग घबरा जाते हैं और मलहम आदि लगाने लगते हैं। आप चाहें तो सिर्फ कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी जीभ की जलन को शांत कर सकते हैं। अगर आप गर्म खाने या पीने के बाद जीभ जलने पर इन घरेलू उपायों को आजमाएंगे, इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
गर्म खाने से जीभ जलने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय
1. दही या दूध का सेवन करें
अगर कभी गर्म खाने या पीने से आपकी जीभ जल जाती है, तो ऐसे में दूध या दही का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। ठंडा दूध या दही पीने से जलन और दर्द में आराम मिल सकता है। साथ ही, जीभ को ठंडक भी मिलती है।
2. बर्फ का टुकड़ा लगाएं
गर्म खाने या पीने से जीभ जलने पर आप बर्फ का टुकड़ा भी लगा सकते हैं। जलने के तुरंत बाद जीभ पर बर्फ रख दें। आप चाहें तो आइसक्रीम या अन्य ठंडी चीजों का भी सेवन कर सकते हैं। इससे जली हुई जीभ की जलन को शांत करने में काफी मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- गर्म चीज खाने-पीने से जीभ जल जाए, तो इन 5 उपायों से पाएं 1 मिनट में राहत

3. ठंडा पानी पिएं
अगर जल्दी बाजी में गर्म खाना खाने या चाय-कॉफी पीने से आपकी जीभ जल जाती है, तो तुरंत फ्रिज से ठंडा पानी निकालकर पी लें। ठंडा पानी पीने से आपको जलन और दर्द में काफी आराम मिलेगा। जीभ जलने पर आपको पूरे दिन ठंडे ड्रिंक्स या जूस का ही सेवन करना चाहिए।
4. नींबू का रस
नींबू का रस भी जले हुए जीभ के दर्द को कम करने में असरदार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद गुण जीभ की जलन को शांत करते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। लेकिन जलने पर अगर तुरंत नींबू का रस लगाया जाए, तो इससे थोड़ी देर के लिए इरिटेशन हो सकती है।
5. सौंफ और मिश्री चबाएं
अगर कुछ गर्म खाने या पीने से आपकी जीभ जल जाती है, तो आप सौंफ और मिश्री का सेवन कर सकते हैं। सौंफ और मिश्री की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप इनका सेवन करेंगे, तो इससे आपको जलन में जरूर आराम मिलेगा। इससे इंफेक्शन आदि से भी बचाव होगा।
6. शहद
जीभ जलने पर आप शहद का सेवन भी कर सकते हैं। शहद खाने से आपको काफी आराम मिलेगा। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो जीभ को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाते हैं। शहद, जीभ के छालों को भी रोकने में मदद करता है।
अगर कुछ खाते-पीते हुए आपकी जीभ भी जल जाए, तो आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन अगर ज्यादा जीभ जल जाए या फिर जलन और दर्द ज्यादा हो, तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर मिलें।
Read Next
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, बढ़ेगी इम्यूनिटी और दूर होगी समस्या
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version