Home Remedies For Indigestion During Pregnancy: प्रेगनेंसी के समय महिला के शरीर में बहुत बदलाव होता है। कई बार गर्भावस्था के समय खाना ठीक से नहीं पचता हैं। जिसकी वजह से महिला काफी परेशान रहती हैं। कई महिलाएं इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन शुरू कर देती हैं। लेकिन इस समय बार-बार दवाइयां लेना भी सही नहीं होता। ऐसे में गर्भावस्था के समय अपच की समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं। ये उपाय अपच की समस्या को दूर करने के साथ भूख को खोलने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं गर्भावस्था के समय अपच की समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उपाय।
नींबू पानी
अपच की समस्या का रामबाण इलाज है नींबू पानी। नींबू पानी पीने से खाना ठीक से पचता है और अपच की समस्या दूर होती हैं। नींबू पानी बनाने के लिए इसमें चीनी भी मिलाई जा सकती है। नींबू पानी अपच की समस्या को दूर करके उल्टी, मितली आदि की समस्या को भी दूर करता हैं।
सौंफ चबाएं
प्रेगनेंसी में कई बार अपच के साथ जी खराब होने की समस्या भी रहती हैं। ऐसे में सौंफ को चबाने से दोनों समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं। सौंफ के बीज खाना पचाने के साथ उल्टी और मितली की समस्या को भी दूर करता है। सौंफ खाने से खाना जल्दी पच जाता है।
नारियल पानी
नारियल पानी गर्भावस्था के समय शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। नियमित नारियल पानी पीने से अपच की समस्या दूर होने के साथ एसिडिटी की समस्या भी दूर होती हैं। नारियल पानी में पाए जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट और एलकेलाइन पाया जाता है, जो खाना पचाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- Male Fertility:पुरुषो की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 फूड्स, स्पर्म क्वालिटी होगी बेहतर
एलोवेरा जूस
एलोवेरा जूस शरीर को हेल्दी रखने के साथ अपच की समस्या को दूर करने में मदद करता हैं। एलोवेरा जूस पीने से खाना ठीक से पचता है। एलोवेरा जूस को आप घर पर बना सकती है। या बाजार से खरीदकर भी पी सकती है। एलोवेरा जूस प्रेगनेंसी के समय एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता हैं।
दही
दही अपच की समस्या को आसानी से दूर करता है। दही में पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया गट हेल्थ को मजबूत करके पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। प्रेगनेंसी के समय दही खाने से गैस, उल्टी और मितली की समस्या दूर होती है। अगर आपको सीने में जलन की समस्या हैं, तो डाइट में दही को अवश्य शामिल करें।
प्रेगनेंसी का समय बहुत नाजुक होता है। ऐसे में कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version