कान में इंफेक्शन होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies For Ear Infections: कान में इंफेक्शन को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कान में इंफेक्शन होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय


Home Remedies For Ear Infections: सर्दियो में अक्सर कानों में इंफेक्शन की समस्या काफी बढ़ जाती है। कई बार सर्दी-जुकाम और बुखार के कारण भी कानों में इंफेक्शन हो जाता हैं। कानों इंफेक्शन के कारण कान में दर्द, पानी निकलना और फंगल इंफेक्शन भी हो जाता हैं। कई बार ये इंफेक्शन होने का कारण बैक्टीरिया या वायरस होते हैं। कान में इंफेक्शन होने पर दर्द कई बार काफी बढ़ भी जाता हैं। ऐसे में इस स्थिति से निपटने के लिए कुछ घरेलू उपाय ट्राई किए जा सकते हैं। ये घरेलू उपाय कानों में इंफेक्शन को दूर करने के साथ कान के दर्द को भी दूर करते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।

पुदीने की पत्तियां का रस

कान के इंफेक्शन को दूर करने के लिए ताजी पुदीने की पत्तियों को तोड़कर रस निकाल लें। अब इस रस की 1 या 2 बूंद कान में डाल लें। पुदीने की पत्तियों का रस डालने से कानों में इंफेक्शन के साथ दर्द के समस्या से भी राहत मिलेगी। पुदीने की पत्तियों में पाए जाने वाला एंटीबैक्टीरियल गुण इंफेक्शन को दूर करने में मदद करेगा।

नीम की पत्तियों का रस

नीम की पत्तियों का रस कान के इंफेक्शन को दूर कर सकता है। नीम का पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। नीम के पत्तों को तोड़कर इसका रस निकालें। अब इस रस की 1-1 बूंद दोनों कानों में डालें। नीम के पत्तों का रस में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो कानों के इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं।

neem leaves

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कान में इंफेक्शन होने पर इसका इस्तेमाल करने के लिए गुनगुने पानी में बराबर मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर को मिला लें। अब इस मिश्रण को कानों में 1-1 बूंद डाल दें। ऐसा करने से कान का दर्द ठीक होने के साथ इंफेक्शन भी दूर होगा।

इसे भी पढ़ें- बालों में केमिकल वाला हेयर कलर लगाने के होते हैं ये 5 नुकसान, जानें बचाव के उपाय

सरसों का तेल

2 से 3 बारीक कटी लहसुन को सरसों के तेल में डालकर अच्छे से गर्म कर लें। अब इस तेल को छानकर और हल्का ठंडा होने पर कान में 1-1 बूंद इस तेल की डाल लें। ऐसा करने में कान में दर्द और इंफेक्शन से तुरंत राहत मिलेगी। लहसुन में पाए जाने वाला एंटीबैक्टीरियल गुण दर्द को जल्दी ठीक करने में मदद करेगा।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से कान के दर्द और इंफेक्शन को ठीक किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए ऑलिव ऑयल को लेकर हल्का सा गर्म कर लें। तेल ठंडा होने के बाद इस तेल 2-2 बूंद कान में डाल लें। ऐसा करने से कान के दर्द से छुटकारा मिलेगा।

कान के इंफेक्शन को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर इंफेक्शन ठीक नहीं हो रहा हैं, तो डॉक्टर के परामर्श के बाद ही दवाई लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

प्राइवेट में होती है खुजली? ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version