
Body Pain During Weather Change In Hindi: इन दिनों मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। अप्रैल-मई के महीने में जोरदार बारिश से गर्मी के मौसम में भी ठंड का एहसास हो रहा है। अचानक से मौसम बदलने के कारण कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। बदलते मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम, बुखार और शरीर में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ठंडी हवा के कारण मांसपेशियों में अकड़न की समस्या भी होने लगती है। जिन लोगों को कैल्शियम की कमी होती है, उन्हें इसका सामना अधिक करना पड़ता है। इसके अलावा, अधिक काम करने, एक्सरसाइज करने या थकान की वजह से भी शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। बॉडी पेन से राहत पाने के लिए लोग अक्सर पेन किलर्स का सहारा लेते हैं। लेकिन इनका ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से शरीर के दर्द से राहत पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं -
बदलते मौसम में शरीर दर्द से राहत पाने के उपाय - Home Remedies For Body Pain During Weather Change In Hindi
हल्दी
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द और सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को स्वस्थ रखने और संक्रमण से बचाने में सहायता करते हैं। शरीर के दर्द से राहत पाने के लिए रात में सोने से पहले आधा चम्मच हल्दी को एक गिलास दूध में डालकर पिएं।
पुदीने का तेल
बॉडी पेन कम करने के लिए पुदीने का तेल भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन से जल्द आराम दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें मेन्थॉल होता है, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करने में उपयोगी साबित हो सकता है। इसके लिए आप तिल के तेल में पुदीने का तेल मिलाएं। फिर इससे शरीर की मालिश करें।
इसे भी पढ़ें: शरीर में दर्द होने पर रोज करें ये 3 योगासन, मिलेगी राहत
सेब का सिरका
सेब का सिरका बॉडी पेन को कम करने में काफी प्रभावी माना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें। उसमें दो चम्मच सेब का सिरका डालें। अब इस पानी से नहा लें। इससे आपको शरीर के दर्द से काफी राहत मिलेगी।
अदरक
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक छोटा टुकड़ा अदरक का डालें। इसे कुछ मिनट तक उबालें और फिर छान लें। उसके बाद इसका सेवन करें। इससे आपको बॉडी पेन के साथ-साथ सर्दी-खांसी और गले में खराश से भी राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी रहता है मसल्स में दर्द? आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा आराम
दालचीनी
दालचीनी शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के दर्द से तुरंत राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आप एक गिलास गर्म दूध लें। इसमें आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसका सेवन करने से आपको गठिया और जोड़ों के दर्द में भी काफी आराम मिलेगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version