Expert

शरीर में दर्द होने पर रोज करें ये 3 योगासन, मिलेगी राहत

Yoga Poses to Heal Pain: अगर आपको शरीर में दर्द रहता है, तो आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। जानें, दर्द होने पर कौन-से योगासन करने चाहिए?

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 01, 2023 09:31 IST
शरीर में दर्द होने पर रोज करें ये 3 योगासन, मिलेगी राहत

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Yoga Poses to Heal Pain in Hindi: आजकल अधिकतर लोग शरीर में होने वाले दर्द से परेशान रहते हैं। यह जोड़ों, घुटनों या पैरों का दर्द हो सकता है। इसके अलावा, कई लोगों को हाथों, कमर और पीठ के दर्द से भी परेशान होना पड़ता है। कोई व्यक्ति उम्र बढ़ने पर शारीरिक दर्द का सामना करता है, तो किसी को कम उम्र में ही तरह-तरह के दर्द परेशान करने लगते हैं। ऐसे में दर्द से राहत पाने के लिए लोग अकसर पेनकिलर का सहारा लेते हैं। लेकिन लंबे समय तक दर्दनिवारक दवाइयों का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आपको नैचुरल तरीके से दर्द कम करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आप रोजाना योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। तो आइए, हठयोग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं शरीर में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए कौन-से योगासन करने चाहिए?

शरीर में दर्द होने पर रोज करें ये 4 योगासन-Yoga Poses to Heal Pain in Hindi 

balasana for body pain

1. बालासन

अगर आपको शरीर में दर्द रहता है, तो आप नियमित रूप से बालासन का अभ्यास कर सकते हैं। बालासन करने से शरीर को आराम मिलता है। इससे शरीर धीरे-धीरे रिलैक्स होता है और थकान की वजह से होने वाले दर्द से राहत मिलती है। बालासन करने से पीठ, कमर और पैरों के दर्द को दूर करने में मदद मिल सकती है। बालासन करने से घुटनों में खिंचाव आता है और पैरों को मजबूती मिलती है। इतना ही नहीं,  इस आसन को करने से पेट के अंगों की मसाज भी होती है। जानें, बालासन करने का तरीका-

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं।
  • दोनों टखनों और एड़ियों को आपस में मिलाएं।
  • अब गहरी सांस लें, फिर सांस छोड़े हुए कमर से आगे की तरफ झुकें और हाथों को सिर से आगे ले जाएं।
  • इस दौरान पेट दोनों जांघों के बीच में रहेगा।
  • इस अवस्था में धीरे-धीरे सांस लें और फिर छोड़ें।
  • आप इस स्थिति में 40-60 सेकेंड तक रुक सकते हैं। इस आसन की प्रैक्टिस 3-5 बार करें।
 
body pain yoga pose

2. अधोमुख श्वानासन 

रोजाना अधोमुख श्वानासन करने से भी आपको शरीर के दर्द से राहत मिल सकती है। इस आसन की रेगुलर प्रैक्टिस से हाथों, पैरों और कमर के दर्द में आराम मिल सकता है। इसके अलावा, अधोमुख श्वानासन पेट और पीठ की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। अगर आपको स्ट्रेस या थकान की वजह से शरीर में दर्द है, तो इस आसन को करना फायदेमंद हो सकता है। इस आसन को करने के दौरान आपको हाथों पर ज्यादा भार डालने से बचना चाहिए। अधोमुख श्वानासन की विधि-

  • इस आसन के लिए पेट के बल लेट जाएं।
  • सांस लेते हुए पैरों और हाथों पर जोर डालें और हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • अपने हाथों, कोहनियों और घुनटों को बिल्कुल सीधा रखें।
  • इस स्थिति में आपके शरीर की आकृति उल्टे V के आकार की नजर आएगी।
  • अधोमुख श्वानासन की स्थिति में कुछ सेकेंड तक रुकें। फिर घुटनों को जमीन पर टिका लें। 
  • इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं। 
  • इस आसन को करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन अगर आप इसकी रेगुलर प्रैक्टिस करेंगे, तो आसानी से किया जा सकता है।
 
yoga pose for body pain

3. उष्ट्रासन

शरीर के दर्द से राहत पाने के लिए आप उष्ट्रासन का अभ्यास भी कर सकते हैं। इस आसन को करने से पेट के अंगों की मसाज होती है। इससे कमर और कंधों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। अगर आप रोजाना उष्ट्रासन करेंगे, तो कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है और पोश्चर में सुधार होता है। जानें, उष्ट्रासन करने का तरीका-

  • इस आसन को करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं।
  • अब अपने हाथों को हिप्स पर रखें।
  • इस स्थिति में आपके तलवे छत की तरफ होने चाहिए।
  • इसके बाद घुटनों पर खड़े हो जाएं। 
  • कमर से शरीर को पीछे की तरफ लें जाएं।
  • अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ लें। 
  • इस स्थिति में आपको अपने गर्दन को ढीला छोड़ना है। गर्दन पर तनाव बिल्कुल न आने दें। 
  • इस पोजिशन में 30-60 सेकेंड तक रुकें। फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे पहली अस्था में आ जाएं।
Disclaimer