पैरों में खून जमने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा

Home Remedies For Blood Clots In The Leg: पैरों में खून का थक्का जमने पर इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। 

 
Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Mar 27, 2023 16:15 IST
पैरों में खून जमने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Home Remedies For Blood Clots In The Leg: पैरों में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या कई बार हो जाती है। ये समस्या लंबे समय तक बैठने और चोट की वजह से भी हो जाती हैं। इसमें व्यक्ति के शरीर में ब्लड वेसल्स में रक्त के थक्के बनने शुरू हो जाते हैं। कई बार ब्लड क्लॉटिंग की वजह से ब्लड सर्कुलेशन भी सही से नहीं हो पाता। पैरों में खून का थक्का जमने पर घरेलू उपाय की मदद से भी कम की जा सकती हैं। घरेलू उपायों को घर पर आसानी से किया जा सकता है। ये घरेलू उपाय करने से  पैरों में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या दूर होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहेगा। लंबे समय तक पैरों में खून का थक्का जमने पर हार्ट पर दवाब पड़ता है। जिससे व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द या सामान्य से तेज दिल की धड़कन जैसी समस्याएं होती हो सकती हैं। ऐसे में पैरों में खून का थक्का जमने पर इन घरेलू उपायों को ट्राई करें। 

लहसुन

लहसुन की मदद से भी पैरों में ब्लड क्लॉटिंग को दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए लहसुन की कलियों को पीसकर एक कप गर्म पानी में डालें। गुनगुना होने पर इस पानी 1 चम्मच शहद मिलाकर पी जाएं। लहसुन में एलिसिन और एजोईन नामक दो तत्व पाए जाते हैं, जो पैरों में ब्लड क्लाॉटिंग होने से रोकते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं। 

ग्रीन टी

ग्रीन टी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको पीने से कई बीमारियां दूर होती है। ग्रीन टी के सेवन से इस परेशानी से बचाव होता है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स पैरों में ब्लड क्लॉटिंग होने पर रोकती है और शरीर को स्वस्थ रखती है।

ओरेगेनो

ओरेगेनो शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और फोलेट आदि पाए जाते हैं। पैरों में ब्लड क्लॉटिंग होने पर ओरेगेनो का सेवन करें। ओरेगेनो में पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को स्वस्थ रखने के साथ पैरों में ब्लड क्लॉटिंग को भी ठीक करते हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में वजन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कई समस्याओं को दूर करते हैं और शरीर को हेल्दी भी रखते हैं। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो ब्लड थिनर की तरह भी काम करता है और पैरों में खून का थक्का जमने की समस्या को दूर करता है।

अदरक

अदरक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। पैरों में खून का थक्का जमने पर अदरक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अदरक को 1 गिलास गर्म पानी में कद्दूकस की हुई अदरक को डालें। जब पानी गुनगुना हो जाएं, तो इसमें शहद मिलाकर पिएं। इसमें मौजूद सैलिसिलेट नामक तत्व पैरों में खून का थक्का जमने पर इसको ठीक करने में मदद करते हैं।

पैरों में खून का थक्का जमने पर इन उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें पैरों में खून का थक्का जमने पर इन उपायों को करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer