
Hollow Bones Symptoms in Hindi: एक उम्र के बाद अक्सर लोगों को हड्डियों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन आजकल कम उम्र के लोगों में भी हड्डियों से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। कोई जोड़ों के दर्द, तो कोई सूजन या अकड़न से परेशान रहता है। जब कोई व्यक्ति सही जोड़ों या हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से परेशान होता है, तो यह खोखली हड्डियों का संकेत होता है। अगर इन संकेतों पर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए अगर आपको खोखली हड्डियों से जुड़ा कोई लक्षण महसूस हो, तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
खोखली हड्डियों के लक्षण- Hollow Bones Symptoms in Hindi
1. जोड़ों में दर्द होना
जब हड्डियां कमजोर और खोखली होने लगती हैं, तो जोड़ों में दर्द होना शुरू हो जाता है। यानी जोड़ों में दर्द होना, खोखली हड्डियों का लक्षण हो सकता है। अगर आपको लंबे समय से जोड़ों में दर्द हो रहा है, तो इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। क्योंकि जोड़ों का दर्द धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकता है और आपको परेशान कर सकता है। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं, उन्हें ही ज्यादा मामलों में जोड़ों का दर्द परेशान करता है।
इसे भी पढ़ें- हड्डियों को रखना है मजबूत और स्वस्थ तो अपनाएं हड्डियों के लिए फायदेमंद ये 5 उपाय
2. शरीर में अकड़न महसूस होना
शरीर में अकड़न महसूस होना भी, कमजोर और खोखली हड्डियों का एक लक्षण होता है। जब हड्डियां अंदर से डैमेज होने लगती हैं, तो इससे जकड़न की समस्या बढ़ जाती है। ऐसा आमतौर पर सुबह के समय महसूस हो सकता है। अगर आपको भी सुबह हड्डियों या शरीर के किसी हिस्से में अकड़न महसूस हो, तो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हेल्दी डाइट जरूर फॉलो करें।

3. जोड़ों में सूजन होना
अगर जोड़ों में सूजन हो, तो यह भी खोखली और कमजोरी हड्डियों का एक लक्षण हो सकता है। हड्डियां खोखली होने पर आपको जोड़ों में दर्द के साथ ही सूजन का भी अनुभव हो सकता है। जोड़ों में सूजन होने पर शरीर में तेज दर्द हो सकता है। अगर आपको अक्सर ही जोड़ों में दर्द रहता है, तो आप एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें।
इसे भी पढ़ें- Bone Health: 30 की उम्र के बाद हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं? जानें 5 उपाय
4. जोड़ों से कट-कट की आवाज आना
जोड़ों से कट-कट आवाज आना, खोखली और कमजोर हड्डियों का एक आम लक्षण होता है। अगर किसी जोड़ को हिलाते समय आपको आवाज आए, तो इस संकेत को नजरअंदान नहीं करना चाहिए। यह कमजोर हड्डियों का संकेत होता है। इस स्थिति में आपको घुटनों, कोहनियों और टखनों से आवाज आ सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version