Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

क्या योगासन वाकई रोक सकते हैं बालों का झड़ना? जानें सिर की तरफ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने वाले 5 रामबाण आसन

ज्यादातर लोग बालों के झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में बालों को झड़ने से रोकने और इनके स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए कुछ योगासनों को किया जा सकता है। आइए लेख में जानें -

Yoga For Hair Fall Control In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग बालों के झड़ने और टूटने की समस्या से परेशान रहते हैं। बालों के झड़ने और इनसे जुड़ी समस्याओं के लिए अक्सर अनहेल्दी खानपान और फिजिकल एक्टिविटीज न होने जैसी कई लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों को जिम्मेदार माना जाता है और कई बार ये बालों के झड़ने की समस्या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण हो सकती है। ऐसे में बालों को झड़ने से रोकने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी खानपान और नियमित एक्सरसाइज या योग करने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए उत्तम नगर स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम (Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar) से जानें बालों को झड़ने से रोकने और इनकी ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए कौन से योगासन करें?

बालों को झड़ने से रोकने के लिए योग - Yoga To Prevent Hair Fall In Hindi

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, बालों के झड़ने की समस्या से राहत के लिए कुछ योग करना फायदेमंद हो सकता है। योग करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है, जिससे बालों को जड़ों से पोषण देने, मजबूत बनाने, झड़ने से रोकने, ग्रोथ को बढ़ावा देने, स्ट्रेस को कम करने, हार्मोन्स को बैलेंस करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

International Research Journal of Humanities and Interdisciplinary Studies (IRJHIS) के 'केश शरीर' (बालों के विज्ञान) के अध्ययन के अनुसार, सूर्य नमस्कार, सर्वांगासन और शीर्षासन जैसे योगासन स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर, स्ट्रेस को कम करके बालों के झड़ने और सफेद होने जैसी समस्याओं को रोकने में प्रभावी हैं।

इसे भी पढ़ें: बालों को झड़ने से रोकने के लिए घर पर बनाएं ये 1 हेयर स्प्रे, जानें रेसिपी

वहीं, रिसर्च गेट की स्टडी के अनुसार, शीर्षासन और सर्वांगासन जैसे योगासन स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है, जबकि आयुर्वेदिक तेल और डाइट हार्मोनल असंतुलन (DHT) को नियंत्रित करते हैं। यह संयोजन बालों को झड़ने से रोकने और बालों की नेचुरल ग्रोथ को बढ़ावा देने में प्रभावी पाया गया है।

yoga for hair fall control blood circulation tips in hindi 01 (5)

1. सूर्य नमस्कार करें

सूर्य नमस्कार में 12 योगासन होते हैं। ऐसे में इसको नियमित रूप से करने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है, जिससे बालों की जड़ों को पोषण देने, बालों को झड़ने से रोकने, स्कैल्प की ड्राइनेस को कम करने, बालों को सफेद होने से रोकने, स्ट्रेस को कम करने और नए बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

2. सर्वांगासन करें

सर्वांगासन को करने से सिर की तरफ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ती है, साथ ही इससे शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने, बालों के रोमों को पोषण देने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद मिलती है और इससे बालों का झड़ना भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें: हर भारतीय महिला को अपनाना चाहिए ये 6 हेयर केयर टिप्स, झड़ते बालों से मिलेगा छुटकारा

3. शीर्षासन करें

नियमित रूप से एक्सपर्ट की निगरानी में 15-20 सेकेंड के लिए शीर्षासन करने से स्कैल्प को पोषण देने, ऑक्सीजन देने, ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने, बालों को झड़ने से रोकने, बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने में मदद मिलती है।

4. उत्तानासन करें

उत्तानासन को आगे की ओर झुककर किया जाता है। इसको करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने, जड़ों से मजबूती देने, बालों को झड़ने से रोकने, स्ट्रेस को कम करने, थकान कम करने और शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद मिलती है।

5. अधोमुख श्वानासन करें

अधोमुख श्वानासन को करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है, जिससे बालों को जड़ों से पोषण मिलता है, साथ ही बालों को झड़ने से रोकने, स्कैल्प की ड्राइनेस को कम करने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

सावधानियां

किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने या मेडिकल कंडीशन में योग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, इन योगासनों को योगा एक्सपर्ट की निगरानी में करें।

निष्कर्ष

योग करने से बालों को झड़ने से रोकने और बालों को जड़ों से मजबूती देने में मदद मिलती है। ऐसे में सूर्य नमस्कार, सर्वांगासन, शीर्षासन, उत्तानासन और अधोमुख श्वानासन को किया जा सकता है। इनको करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने, बालों को जड़ों में पोषण देने, बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और बालों से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इन योगासनों को योग एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें। इसके अलावा, हेल्दी बालों के लिए हेल्दी डाइट लेना भी बेहद जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • तेजी से हेयर ग्रोथ कैसे करें?

    बालों की अच्छी हेयर ग्रोथ के लिए बैलेंस डाइट लें, स्कैल्प की मसाज करें, स्ट्रेस कम करें, 8-9 घंटों की पर्याप्त नींद लें, पर्याप्त पानी पिएं, केमिकल-फ्री प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, हीट स्टाइलिंग टूल्स के अधिक इस्तेमाल से बचें, नियमित एक्सरसाइज और योग करें। इनसे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिलती है।
  • क्या खाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं?

    बालों की अच्छी ग्रोथ और इनके स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए डाइट में प्रोटीन, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, बायोटिन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से युक्त दाल, पालक, खट्टे फल, शकरकंद, अंडे, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, अंडे, मछली और गाजर जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
  • प्रतिदिन योग करने से क्या लाभ होता है?

    नियमित रूप से योग करने से शरीर की सूजन को कम करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, वजन कम करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, हार्मोन्स को बैलेंस करने, ब्लड शुगर और बीपी के स्तर को नियंत्रित रखने, हार्ट को हेल्दी रखने, ब्रेन को रिलैक्स करने, स्किन को हेल्दी रखने, बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने, स्ट्रेस को कम करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है। 

Read Next

वॉक के दौरान भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, वरना नहीं कम होगा एक ग्राम भी वजन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 09, 2026 13:04 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 09, 2026 13:04 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 09, 2026 13:04 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 09, 2026 13:04 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content