Sat Oct 31, 2026 | 03:42 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Aravinda S N , Lead Consultant – Internal Medicine

बार-बार हल्का बुखार आता है और अपने आप उतर जाता है? कब जांच जरूरी है

बार-बार हल्का बुखार आना चिंता की बात हो सकती है, खासकर जब यह अपने आप ठीक हो जाए। डॉ. अरविंद एस एन के अनुसार, इसके पीछे वायरल इंफेक्शन, ऑटोइम्यून बीमारियां या अन्य गंभीर कारण हो सकते हैं, जिसके लिए सही समय पर जांच और डॉक्टरी सलाह जरूरी है।
बार-बार हल्का बुखार आता है और अपने आप उतर जाता है? कब जांच जरूरी हैबार-बार हल्का बुखार आता है और अपने आप उतर जाता है? कब जांच जरूरी है

कई बार लोगों को ठीक महसूस होने के बाद भी बार-बार बुखार होने और अपने आप बुखार कम होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में लोग समझ नहीं पाते हैं कि ऐसा हो क्यों रहा है और कब इसकी जांच डॉक्टर से कराने की जरूरत होती है? आइए इस बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

बार-बार हल्का बुखार क्यों होता है?

डॉ. अरविंद के अनुसार, हल्का बुखार, जो बिना किसी दवा के ठीक हो जाता है, हमेशा किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता है, लेकिन अगर बुखार बार-बार आता है, भले ही वह अपने आप ठीक हो जाए, तो इसे एक आम समस्या मानकर नजरअंदाज करने के बजाय, इसके असली कारण को समझना जरूरी है।

डॉ. अरविंद आगे कहते हैं, बुखार आमतौर पर तब माना जाता है, जब शरीर का तापमान 38°C (100.4°F) या इससे ज्यादा हो जाता है। हालांकि, शरीर का सामान्य तापमान हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि दिन का कौन सा समय है और तापमान मापने का तरीका क्या है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2026 में Clinics में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, बार-बार आने वाले बुखार (रिकरेंट फीवर) का सही कारण पता लगाना डॉक्टरों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि इसके पीछे इंफेक्शन, ऑटोइम्यून बीमारियां या इम्यूनिटी से जुड़ी दुर्लभ जेनेटिक समस्याएं हो सकती हैं। इसके सटीक निदान के लिए मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री, क्लिनिकल जांच और एडवांस टेस्ट (जैसे पीईटी स्कैन, बायोप्सी या जेनेटिक टेस्टिंग) की जरूरत पड़ती है।

इसे भी पढ़ें: बुखार में जल्दी रिकवरी के लिए क्या खाएं और क‍िन चीजों से परहेज करें? डायटीश‍ियन से जानें

बुखार आने के अन्य कारण

डॉ. अरविंद का कहना है, बार-बार बुखार आने का कारण बार-बार होने वाला वायरल इंफेक्शन हो सकता है, खासकर उन लोगों में जो अक्सर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते हैं। भारत में, डेंगू, मलेरिया, टीबी (तपेदिक) और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) जैसे इंफेक्शन भी बुखार का कारण बन सकते हैं। यह लक्षणों, इंफेक्शन के संपर्क में आने के हिस्ट्री और उस इलाके में फैलने वाली बीमारियों पर निर्भर करता है। शरीर में सूजन (इंफ्लेमेशन) से जुड़ी कुछ स्थितियां और दवाओं के रिएक्शन के कारण भी बार-बार बुखार आ सकता है।

why you should not ignore recurrent low grade fever and when to test 1why you should not ignore recurrent low grade fever and when to test 1

लक्षणों के आधार पर की जाती है जांच

डॉ. अरविंद बताते हैं, बुखार आने का पैटर्न इसके कारणों का पता लगाने में मददगार हो सकता है। हो सकता है कि किसी व्यक्ति को एक-दो दिन बुखार रहे, फिर कुछ दिनों तक वह बिल्कुल ठीक महसूस करे और उसके बाद फिर से बुखार आ जाए या फिर, ऐसा भी हो सकता है कि तापमान मुख्य रूप से शाम के समय बढ़े। सिर्फ इन पैटर्न के आधार पर ही बुखार के कारण का पता नहीं लगाया जा सकता है। इसके साथ आने वाले अन्य लक्षण, जैसे।

  • ठंड लगना
  • रात में पसीना आना
  • बिना किसी साफ कारण के वजन कम होना
  • लगातार खांसी रहना
  • पेशाब करते समय परेशानी होना
  • जोड़ों में दर्द
  • बहुत ज्यादा थकान महसूस होना

डॉक्टर को यह तय करने में मदद कर सकते हैं कि कौन सी जांच (टेस्ट) करानी जरूरी है।

बुखार आने पर कब जांच है जरूरी?

डॉ. अरविंद बताते हैं, अगर बुखार कई दिनों या हफ्तों तक बार-बार आता है, तीन दिन से ज्यादा रहता है या इसके साथ बिना किसी साफ कारण के कमजोरी या अन्य लगातार बने रहने वाले लक्षण दिखाई देते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। जिन लोगों की इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) कमजोर है, जो कैंसर का इलाज करा रहे हैं, बुजुर्ग लोग, या जिन्हें पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है, उन्हें जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बुखार के साथ शरीर में दर्द हो तो क्या करें? डॉक्टर से जानिए, जरूरी सावधानियां

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. अरविंद का कहना है, अगर बुखार के साथ भ्रम की स्थिति (confusion), सांस लेने में परेशानी, गर्दन में अकड़न के साथ तेज सिरदर्द, दौरे पड़ना, पेट में तेज दर्द या डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) के लक्षण दिखें, तो तुरंत मेडिकल मदद लेनी चाहिए। कीमोथेरेपी के दौरान या ऐसे व्यक्ति को, जिसकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर है, बुखार आने पर तुरंत जांच की जरूरत हो सकती है।

डॉक्टर ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट या अन्य जांच की सलाह देने से पहले तापमान का रिकॉर्ड, मेडिकल हिस्ट्री, हाल ही में की गई यात्रा, ली जा रही दवाएं और बुखार के साथ दिखने वाले अन्य लक्षणों की समीक्षा कर सकते हैं। जांच बिना सोचे-समझे नहीं, बल्कि क्लिनिकल निष्कर्षों (clinical findings) के आधार पर की जानी चाहिए।

भले ही बुखार बिना इलाज के ठीक हो जाए, लेकिन इसके दोबारा आने पर ध्यान देना जरूरी है। तापमान की निगरानी करना, हर बार बुखार कितने समय तक रहा यह नोट करना और साथ दिखने वाले अन्य लक्षणों को रिकॉर्ड करने से, बुखार के पैटर्न को समझने और समय रहते सही निदान (diagnosis) करने में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष

बार-बार आने वाला हल्का बुखार हमेशा किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता है, लेकिन इसे नजरअंदाज करने के बजाय इसके कारणों को समझना जरूरी है, जो वायरल इंफेक्शन, मलेरिया, डेंगू, टीबी या ऑटोइम्यून समस्याओं से जुड़े हो सकते हैं। सही कारण का पता लगाने के लिए डॉक्टर मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, क्लिनिकल जांच और एडवांस टेस्ट (जैसे ब्लड, यूरिन या पीईटी स्कैन) की सलाह देते हैं।

ध्यान रहे, अगर बुखार 3 दिन से ज्यादा रहे, बार-बार आए या इसके साथ कमजोरी, वजन कम होने, सांस लेने में परेशानी और भ्रम जैसी गंभीर समस्याएं दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बार-बार बुखार आने के क्या कारण हैं?

    वायरल इंफेक्शन, बैक्टीरियल इंफेक्शन, मच्छरों से होने वाली समस्याएं, सूजन से जुड़ी समस्या, ऑटोइम्यून बीमारियां, कमजोर इम्यूनिटी, हार्मोनल बदलाव और थायराइड की समस्या के कारण बार-बार बुखार होने की समस्या हो सकती है।
  • बुखार के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    बुखार आने पर व्यक्ति को सिरदर्द, मांसपेशियों और जोडों में दर्द, ठंड लगने, कंपकंपी चढ़ने, थकान, कमजोरी, पसीना आने, भूख कम लगने, गले में खराश और नाक बहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

→ घुटनों में दर्द होने पर भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना उठना-बैठना हो जाएगा मुश्किल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 31, 2026 14:32 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Aravinda S N