सर्दी में पसीना क्यों आता है? कारण जानकर आप भी करें अपने लाइफस्टाइल में बदलाव

सर्दियों में अगर आपको ज्यादा पसीना आने की समस्या होती है, तो आपको इस बात को हल्के में नहीं लेना चाहिए। दरअसल, इस प्रकार से पसीना आना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में सबकुछ सही नहीं है। दरअसल, सर्दी में पसीना आना एंग्जायटी, स्ट्रेस और किसी छिपी हुई स्वास्थ्य समस्या का संकेत है। Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru कहते हैं कि इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और आपको इन कारणों के बारे में जरूर जानना चाहिए।
सर्दी में पसीना क्यों आता है?
आगे डॉ. अरविंद करते हैं कि पसीना आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिसके जरिए शरीर अपना तापमान नियंत्रित करता है। हालांकि, ज्यादातर लोग पसीने को गर्मियों के मौसम से जोड़कर देखते हैं, लेकिन सर्दियों में भी शरीर से पसीना निकलता रहता है। शरीर के अंगों और अन्य प्रणालियों के ठीक से काम करने के लिए, शरीर का सामान्य तापमान एक निश्चित दायरे में रहना जरूरी है। जब शरीर जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है, तो पसीने की ग्रंथियां त्वचा पर नमी छोड़ती हैं। जैसे-जैसे यह पसीना सूखता (वाष्पित होता) है, शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। यह प्रक्रिया साल भर चलती रहती है, चाहे मौसम कोई भी हो। इसके अलावा यह तमाम कारण भी हो सकते हैं जैसे-
1. बहुत सारे कपड़े पहनने से
सर्दियों में पसीना आने का एक सबसे आम कारण बहुत सारे कपड़े पहनना है। स्वेटर, जैकेट, थर्मल वियर और अन्य भारी कपड़े शरीर की गर्मी को अंदर ही रोक लेते हैं, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और पसीना आने लगता है।
2. तेज शारीरिक गतिविधियों की वजह से
आगे डॉ. अरविंद करते हैं कि बाहर ठंड होने के बावजूद, पैदल चलने, सीढ़ियां चढ़ने, व्यायाम करने या घर के काम-काज करने जैसी शारीरिक गतिविधियों से भी शरीर का तापमान बढ़ सकता है। बाहर की ठंड और अंदर की गर्म जगह के बीच आने-जाने से भी पसीना आ सकता है।
इसे भी पढ़ें: सिर में ज्यादा पसीना आने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें
3. तनाव और घबराहट से
आगे डॉ. अरविंद करते हैं कि तनाव और घबराहट की वजह से कुछ लोगों को सर्दी में भी पसीना आता है। दरअसल, जब शरीर तनाव में होता है तो कोर्टिसोल लेवल बढ़ जाता है। इससे शरीर की गर्मी बढ़ जाती है जिससे सर्दी में भी पसीना आ सकता है। यही चीज घबराहट और एंग्जायटी के दौरान भी होती है।
-1795761436599.webp)
4. मसालेदार खाना और कॉफी से
मसालेदार खाना और कॉफी पीने की वजह से भी सर्दी में पसीना ज्यादा हो सकता है। दरअसल, यह तमाम चीजें शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है और पसीना आने लगता है। जो लोग ज्यादा मसालेदार खाना खाते हैं या कॉफी पीते हैं उनके शरीर का पीएच भी बढ़ा रहता, गर्मी बढ़ रहती है और इससे ठंडी में भी गर्मी का अहसास हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सीजनल फूड्स
5. हार्मोनल बदलाव से
हार्मोनल बदलाव के कारण भी शरीर की गर्मी बढ़ सकती है। कभी-कभी, सर्दियों में बुखार या किसी संक्रमण की वजह से भी पसीना आ सकता है। कुछ खास मेडिकल स्थितियों वाले लोगों को, जैसे कि थायराइड का बहुत सक्रिय होना या ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव, मौसम चाहे जो भी हो, ज्यादा पसीना आ सकता है।
इसके अलावा Journal of the Neurological Sciences के अनुसार ठंड से पसीना आने के पीछे पसीना नियंत्रित करने वाली स्वेटोमोटर (sudomotor) प्रक्रियाओं के केंद्रीय (central) और परिधीय (peripheral) स्तरों पर गड़बड़ी भी हो सकती है।
लाइफस्टाइल में करें यह बदलाव
सर्दियों में पसीने की समस्या से निपटने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप तापमान और अपनी शारीरिक गतिविधि के हिसाब से कपड़े पहनें। एक मोटे कपड़े की जगह कई हल्के कपड़े पहनने से, बाहर और अंदर के वातावरण के बीच आने-जाने पर कपड़ों को एडजस्ट करना आसान हो जाता है। हवादार कपड़े चुनना और बहुत ज्यादा कपड़े पहनने से बचना भी मददगार हो सकता है। इसके अलावा डॉ. अरविंद करते हैं कि
- पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंड के मौसम में भी पसीने के जरिए शरीर से तरल पदार्थ निकलते रहते हैं।
- मौसमी चीजों का सेवन करें और फैट, प्रोसेस्ड और तेल-मसाले से भरपूर चीजों के सेवन से बचें।
निष्कर्ष:
हालांकि, अगर पसीना बहुत ज्यादा आता है, बिना किसी शारीरिक गतिविधि के बार-बार आता है या सोते समय आता है तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर रात में इतना पसीना आता है कि कपड़े भीग जाते हैं, वजन कम हो रहा है या थकान बनी रहती है, तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। अगर अचानक पसीना आने के साथ सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ हो, तो इसे इमरजेंसी मानकर तुरंत इलाज कराना चाहिए। सर्दियों में शरीर को पसीना क्यों आता है, यह समझने से आप यह फर्क कर पाएंगे कि शरीर का तापमान सामान्य रूप से नियंत्रित हो रहा है या फिर यह किसी ऐसी समस्या का संकेत है जिसके लिए मेडिकल जांच की जरूरत है।
FAQ
ज्यादा पसीना आना कौन सी बीमारी का लक्षण है?
ज्यादा पसीना आना हाइपरहाइड्रोसिस (Hyperhidrosis) का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा थायरॉइड हार्मोन बढ़ने से भी यह समस्या हो सकती है।कौन सी बीमारी में ठंड ज्यादा लगती है?
खून की कमी होने पर पसीना ज्यादा आता है। इसके अलावा थायराइड हार्मोन की कमी से भी यह समस्या हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 27, 2026 12:11 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr. Aravinda S N