Thu Nov 19, 2026 | 03:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr R K Choudhary , Oncologist - Metro Cancer Institute, Noida

फेफड़ों के कैंसर का खतरा कम करने के लिए क्या करें? डॉक्टर से जानें

फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम करने के लिए स्मोकिंग, सेकंड-हैंड स्मोक और प्रदूषण से बचने के साथ-साथ समय पर जांच कराने की सलाह दी जाती है, ताकि समय रहते इससे बचा जा सके।
फेफड़ों के कैंसर का खतरा कम करने के लिए क्या करें? डॉक्टर से जानेंफेफड़ों के कैंसर का खतरा कम करने के लिए क्या करें? डॉक्टर से जानें

कैंसर गंभीर बीमारियों में से एक है और बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों में फेफड़ों यानी लंग कैंसर का खतरा बढ़ता है। ऐसे में इस समस्या से बचने और लंग्स को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अक्सर लोगों को कुछ बातों का ध्यान रखने और अपनी आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए इस बारे में Dr. R K Choudhary, Oncologist - Metro Cancer Institute, Noida से जानें।

फेफड़ों के कैंसर का खतरा कैसे कम करें?

Dr. R K Choudhary के अनुसार, फेफड़ों के कैंसर के हर मामले को रोकना पॉसिबल नहीं है, लेकिन कुछ सावधानियां इस बीमारी के खतरे को कम करने में मदद कर सकती हैं। इससे स्वास्थ्य बेहतर बना रह सकता है।

CDC के अनुसार, स्मोकिंग करने से बचें, सेकंड हैंड स्मोकिंग से बचें और काम के समय सावधान रहें, खासकर केमिकल्स के संपर्क में आने से बचें।

1. स्मोकिंग और तंबाकू से बचें

फेफड़ों के कैंसर की गंभीर बीमारी से बचने के लिए स्मोकिंग और तंबाकू का सेवन पूरी तरह बंद करें। इनका सेवन करने से फेफड़ों के कैंसर या इनसे जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। स्मोकिंग छोड़ना इस बीमारी के खतरे को कम करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है।

साल 2024 में Journal of the National Cancer Institute में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम करने का सबसे असरदार तरीका स्मोकिंग पूरी तरह छोड़ना है और अगर यह तुरंत पॉसिबल न हो तो सिगरेट के काउंट को कम करना या निकोटीन गम/पैच जैसे विकल्पों से धुएं के नुकसान को कम करना भी मददगार हो सकता है, साथ ही खतरे वाले लोगों के लिए समय पर एलडीसीटी (LDCT) स्कैन से शुरुआती जांच भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: क्या बिना किसी लक्षण के भी हो सकता है कैंसर? जानें किन लोगों को जरूर करानी चाहिए स्क्रीनिंग

2. दूसरों के सिगरेट के धुएं से बचें

पैसिव स्मोकिंग (दूसरों के धुएं के संपर्क में आना) से बचना चाहिए। इनके कारण भी व्यक्ति को फेफड़ों के कैंसर का खतरा हो सकता है। एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना भी बचाव के जरूरी उपाय हैं।

what to do to reduce the risk of lung cancer 1what to do to reduce the risk of lung cancer 1

3. प्रदूषित वातावरण में रहने से बचें

काम की जगह पर मौजूद हानिकारक प्रदूषकों के संपर्क में आने या प्रदूषित वातावरण में रहने से बचना चाहिए। ऐसे में इससे राहत के लिए स्थानीय वायु गुणवत्ता से जुड़ी सलाह का पालन करें।

4. प्रदूषित वातावरण में सावधानियां रखें

कार्यस्थल या प्रदूषित वातावरण में मास्क और अन्य निर्धारित सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करें। इनसे कुछ हद तक फेफड़ों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।

5. वेंटिलेशन का ध्यान रखें

लंग कैंसर जैसी गंभीर समस्या से बचने और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए घर और कार्यस्थल में सही वेंटिलेशन को बनाए रखने की कोशिश करें। लंबे समय तक बंद जगह पर रहने से बचें।

इसे भी पढ़ें: कैंसर से बचना है तो रोजमर्रा की आदतों में करें ये 5 बदलाव, डॉक्टर ने दी सलाह

6. सांस से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें

सांस से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, खासकर लगातार बने रहने वाले श्वसन संबंधी लक्षणों को। ये फेफड़ों से जुड़ी किसी बीमारी के संकेतों में से एक हो सकती हैं।

7. स्क्रीनिंग की सलाह लें

अगर आप लंबे समय से स्मोकिंग करते रहे हैं या अन्य रिस्क फैक्टर्स में मौजूद हैं, तो डॉक्टर से फेफड़ों के कैंसर की स्क्रीनिंग की पर बात करें।

ध्यान रखें कि स्क्रीनिंग हर व्यक्ति के लिए जरूरी नहीं होती है। कुछ हाई रिस्क फैक्टर्स वाले लोगों में Low-Dose CT Scan की सलाह दी जा सकती है। इसकी जरूरत उम्र, स्मोकिंग की हिस्ट्री और इनसे जुड़ी गाइडलाइन्स के आधार पर तय होती है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

फेफड़ों के कैंसर की समस्या होने पर लगातार खांसी, खून वाली खांसी, सीने में दर्द, सांस फूलना या बिना कारण वजन कम होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इससे किसी भी गंभीर समस्या से समय रहते बचा जा सकता है।

निष्कर्ष

फेफड़ों के कैंसर का खतरा कम करने के लिए स्मोकिंग और तंबाकू का सेवन पूरी तरह बंद करें और पैसिव स्मोकिंग से भी बचें। प्रदूषित वातावरण या कार्यस्थल पर मास्क व सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करें, घर और ऑफिस में अच्छा वेंटिलेशन रखें और वायु गुणवत्ता की सलाह मानें। सांस से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें और अधिक खतरे वाले लोग डॉक्टर की सलाह पर लो-डोज सीटी स्कैन (Low-Dose CT Scan) जैसी स्क्रीनिंग करवा सकते हैं।

ध्यान रहे, अगर लगातार खांसी, खून आना, सीने में दर्द, सांस फूलना या बिना वजह वजन कम होने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • लंग कैंसर के क्या लक्षण हैं?

    लंग कैंसर की स्थिति में व्यक्ति को लगातार रहने वाली खांसी, खांसी में खून आने, सांस फूलने, आवाज में बदलाव आने और बार-बार इंफेक्शन होने की समस्या हो सकती है।
  • लंग कैंसर के क्या कारण हैं?

    जेनेटिक्स, वायु प्रदूषण, स्मोकिंग, सेकंड-हैंड स्मोक और हानिकारक तत्वों के संपर्क में आने के कारण व्यक्ति को लंग कैंसर होने की समस्या हो सकती है। 

Read Next

क्या वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है लंग कैंसर का खतरा? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 19, 2026 14:37 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr R K Choudhary