Fri Sep 11, 2026 | 08:58 PM IST

Doctor Verified

मल में खाने के टुकड़े आना के हो सकते हैं ये 4 कारण, जानें कब होती है ये स्थिति गंभीर

मल में खाने के टुकड़े कभी-कभी आना आम बात हो सकती है। लेकिन, अगर ये समस्या लगातार बनी रही है तो ये कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है, आइए जानते हैं कैसे

हम जो भी खाते या पीते हैं वो हमारे शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। ऐसे में खाना खाने के बाद हमारा पेट खाना पचाता है और उसके बाद जो अपशिष्ट पदार्थ बच जाते हैं उसे शरीर आंतों की तरफ भेज देता है, जो मल के रूप में हमारे शरीर से बाहर निकाल जाता है। इसलिए, कई बार व्यक्ति के स्वास्थ्य की सही जानकारी उसके मल के द्वारा हमारी सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि कभी-कभी उनके मल में खाने के साफ टुकड़े क्यों आते हैं? क्या ये किसी बीमारी का संकेत है या नॉर्मल होता है? आइए मुंबई के परेल स्थित ग्लेनीगल्स हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शंकर जंवर से जानते हैं-

मल में खाने के टुकड़े आने का क्या मतलब है?

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शंकर जंवर के अनुसार, "मल में छोटे-छोटे फूड्स के टुकड़े दिखाई देने का मतलब होता है कि आपका पाचन तंत्र आपके द्वारा खाए गए भोजन को पूरी तरह पचा नहीं पाता है। इसका मतलब यह भी है कि आपका पाचन ठीक से नहीं हुआ है। पाचन प्रक्रिया में कोई समस्या हो सकती है। यह समस्या तब होती है, जब आप रेशे से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे कॉर्न, बीन्स, मटर या ड्राई फ्रूट्स खाते हैं, क्योंकि इन्हें शरीर के लिए पूरी तरह पचाना मुश्किल होता है। कभी-कभी, बहुत जल्दी खाना या ठीक से चबाकर खाना न खाने के कारण भी यह स्थिति हो सकती है।"

इसे भी पढ़ें: क्या नॉर्मल डिलीवरी के बाद पहली बार शारीरिक संबंध बनाने में महिला को दर्द हो सकता है? जानें जरूरी बातें

मल में खाने के टुकड़े आने के कारण

1. हाई फाइबर वाले फूड्स का सेवन

कुछ फूड्स जैसे कॉर्न, बीन्स, मटर और नट्स में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिन्हें हमारे शरीर सही तरह से पचा नहीं पाता है। इसलिए, जब हम इस तरह के फूड्स खाते हैं तो ये पूरी तरह हमारे पेट में टूट नहीं पाते हैं और मल में इनके छोटे-छोटे टुकड़े दिखाई देते हैं।

2. जल्दी-जल्दी खाना

कई लोग अपने खाने के जल्दी खत्म करने के लिए या समय बचाने के लिए जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं और उसे बिना सही तरह से निगले ही खा लेते हैं। अधूरा चबाया गया भोजन आपके पाचन क्रिया के लिए भारी हो सकता है। इससे खाना पूरी तरह पच नहीं पाता है और मल में टुकड़ों के रूप में नजर आता है।

3. तेज पाचन क्रिया

कभी-कभी आंतों में भोजन बहुत तेजी से जाता है, जिससे पाचन ठीक तरह से नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में आतें किसी भी कारण से खाने को जल्दी से बाहर निकालती हैं, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण भी ठीक तरह से नहीं हो पाता है।

01 (15)

4. पानी की कमी और खराब लाइफस्टाइल

पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीना, फास्ट फूड खाना या शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है, जिसके कारण भोजन अधूरा पचता है और मल में टुकड़ों के रूप में बाहर आ सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्म पानी आंतों को साफ करता है? जानें आंतों में जमा कठोर मल की सफाई में ये कितना मददगार

मल में खाने के टुकड़े आना कब चिंता का कारण?

मल में कभी-कभी खाने के टुकड़े आना आम हो सकता है। लेकिन, अगर यह समस्या बार-बार नजर आने लगे और इसके साथ आपको दस्त, वजन कम होना, पेट में दर्द, ज्यादा अपच या थकान जैसे लक्षण नजर आते हैं तो यह परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसी स्थिति में आप डॉक्टर से कंसल्ट करें।

मल में खाने के टुकड़े किस बीमारी का संकेत?

मल में खाने के टुकड़े के साथ उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी और पेट दर्द होना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है, जैसे-

  1. इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS): यह एक पाचन से जुड़ी समस्या है, जिससे पेट दर्द, दस्त या कब्ज और अपच जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं और अगर समय पर इस बीमारी का इलाज न किया जाए तो ये गंभीर रूप ले सकता है।  
  2. मालअब्जॉर्प्शन: इस समस्या में आपका शरीर भोजन से पोषक तत्वों को ठीक तरह से अवशोषित नहीं कर पाता है। यह समस्या सीलिएक डिजीज, लैक्टोज इंटॉलरेंस या क्रोहन डिजीज जैसी बीमारियों के कारण हो सकती है।

निष्कर्ष

मल में भोजन के टुकड़े दिखाई देना हर आम हो सकता है। लेकिन, अगर ये समस्या आपको बार-बार होती है, तो चिंता का कारण हो सकता है। इसलिए, आप अपने खाने के अच्छी तरह चबाकर खाने की कोशिश करें, फाइबर की मात्रा पर ध्यान दें और शारीरिक गतिविधियां भी करें।
Image Credit: Freepik 

Read Next

पेशाब करने के बाद कमजोरी क्यों महसूस होती है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 22, 2025 20:20 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Oct 22, 2025 20:20 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content