Thu Nov 26, 2026 | 05:00 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

रात में मोजा पहनकर सोने के क्या फायदे हैं? किन लोगों को इससे फायदा हो सकता है?

रात में मोजा पहनकर सोना आपकी नींद और सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और गहरी नींद आती है। यह पैरों की ड्राईनेस और फटी एड़ियों से भी राहत दिलाता है।
रात में मोजा पहनकर सोने के क्या फायदे हैं? किन लोगों को इससे फायदा हो सकता है?रात में मोजा पहनकर सोने के क्या फायदे हैं? किन लोगों को इससे फायदा हो सकता है?

ठंड के मौसम में या पैर ठंडे पड़ने पर अक्सर कई लोग मोजा पहनकर सोते हैं। भले ही दिखने में यह एक आम सी आदत हो, लेकिन यह आपकी नींद और सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती है। जब पैरों के तलवे गर्म रहते हैं तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और नींद जल्दी आती है। इसके अलावा, मोजे पहनकर सोना पैरों की स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए, आइए इस लेख में Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida से जानते हैं कि रात में मोजा पहनकर सोने के क्या फायदे हैं?

रात में मोजे पहनकर सोने के फायदे

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि मोजा पहनकर सोने से पैर का तापमान गर्म रहता है, जिससे शरीर के तापमान का संतुलन, ब्लड सर्कुलेशन और नींद की क्वालिटी पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।

1. गहरी नींद आने में मददगार

जब सोने से पहले पैरों के ब्लड वेसल्स फैलती हैं और पैर गर्म होते हैं तो शरीर के अंदरूनी तापमान को नेचुरल तरीके से थोड़ा कम होने में मदद मिलती है। शरीर के तापमान में यह हल्की गिरावट नींद शुरू होने के संकेत से जुड़ी होती है, जिससे कई लोगों को जल्दी नींद आ सकती है।

साल 2018 में Journal of Physiological Anthropology में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, मोजे पहनकर सोने से बिस्तर पर लेटने के बाद नींद आने में लगने वाला समय औसतन 7.5 मिनट कम हो जाता है।

2. पैरों के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए

ठंडी हवा या कम तापमान में रहने से पैरों की ब्लड वेसल्स सिकुड़ सकती हैं। ऐसे में मोजे पहनने से पैरों की गर्माहट बनाए रखने में मदद मिल सकती है, जिससे पैर ठंडे पड़ने के कारण होने वाली असुविधा कम होती है और शरीर को आराम महसूस होता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बार-बार आती है नींद? डॉक्टर से जानें ज्यादा सोने और सुस्ती के 5 कारण

3. फटी एड़ियों और ड्राई स्किन से राहत

रात में सोने से पहले पैरों पर मॉइश्चराइजर या फुट क्रीम लगाकर सूती मोजे पहनने से नमी को लॉक करने में मदद मिलती है। इससे पैरों की ड्राईनेस कम होती है और फटी एड़ियों की समस्या से राहत मिल सकती है।

4. रात में ठंड लगने या बार-बार नींद टूटने से बचाव

जिन लोगों को सर्दियों में या एसी में सोते समय पैरों में ठंड लगने के कारण बीच रात में नींद खुल जाती है, उनके लिए मोजे पहनना नींद को बेहतर बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है।

Benefits of Sleeping with Socks At NightBenefits of Sleeping with Socks At Night

किन लोगों को इससे ज्यादा फायदा हो सकता है?

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, मोजे पहनकर सोने से कुछ लोगों को ज्यादा फायदा मिल सकता है, इनमें शामिल हैं-

  • जिनके पैर अक्सर ठंडे रहते हैं, खासकर सर्दियों के मौसम में या कम तापमान वाले कमरों में सोने वालों को।
  • रेनॉड फेनॉमेनन वाले लोगों को इस ठंड या तनाव के कारण उंगलियों या पैरों की उंगलियों में ब्लड फ्लो कुछ समय के लिए कम हो जाता है और रंग बदल सकता है। पैर गर्म रखना असुविधा को कम करने में मदद कर सकता है।
  • फटी एड़ियों या ड्राई स्किन से परेशान लोग रात में मॉइश्चराइजर लगाने के बाद मोजे पहन सकते हैं, इससे उनकी स्किन मुलायम बनी रहती है।
  • कुछ बुजुर्गों या नींद में पैर ठंडे होने की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए भी मोजे पहनकर सोना पैरों को गर्माहट देने और बेहतर नींद में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या कम सोने से सूखने लगती हैं आंखें? जानिए नींद और ड्राई आई की समस्या में कनेक्शन

मोजे पहनकर सोते समय किन बातों का ध्यान रखें?

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि मोजे पहनकर सोते समय आपको इन बातों का खास ध्यान रखना जरूरी होता है-

  • कॉटन या मेरिनो वूल जैसे आरामदायक और हवा आने-जाने वाले मोजे पहनें। बहुत ज्यादा सिंथेटिक या पसीना रोकने वाले मोजों को पहनने से बचें।
  • बहुत ज्यादा टाइट इलास्टिक या कसे हुए मोजे पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पिंडली या टखनों पर निशान पड़ सकता है या ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है।
  • दिनभर पहने हुए मोजों को पहनकर न सोएं, बल्कि सोते समय साफ और सूखे मोजे पहनें ताकि फंगल या स्किन इंफेक्शन का जोखिम कम रहे।
  • अगर आपको डायबिटीज, न्यूरोपैथी, पैरों में सूजन या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी कोई समस्या है तो पैरों पर कुछ भी पहनने से पहले अपने डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

निष्कर्ष
रात में मोजा पहनकर सोना एक अच्छी आदत हो सकती है, जो बेहतर नींद, पैरों की गर्माहट और स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद कर सकती है। हालांकि, आपको हल्के मोजे पहनने चाहिए, जो आरामदायक हों और दिन में पहनने वाले मोजे पहनकर सोने से बचना चाहिए।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • किन लोगों को रात में मोजा पहनकर सोने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए?

    अगर आपको डायबिटीज, न्यूरोपैथी, पैरों में सूजन या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी कोई समस्या है तो रात में मोजे पहनकर सोने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
  • क्या गर्मियों में भी रात में मोजा पहनकर सो सकते हैं?

    रात में मोजा पहनकर सोना व्यक्ति के आराम और मौसम पर निर्भर करता है। अगर कमरे का तापमान ज्यादा है या पैरों में बहुत ज्यादा पसीना आता है तो गर्मियों में मोजे पहनने से असुविधा महसूस हो सकती है।

Read Next

किन स्थितियों में जरूरी होता है पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT), जानें किन्हें नहीं करना चाहिए नजरअंदाज?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 26, 2026 16:26 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh