वेट लॉस के लिए पिछले कुछ सालों से सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोगों के बीच ओजेंपिक और मोनजारो बहुत लोकप्रिय हुई हैं। हालांकि ये दवाएं डायबिटीज टाइप 2 कंट्रोल करने के लिए है, लेकिन लोगों ने इसका इस्तेमाल वजन घटाने के लिए किया था। इन दवाओं को लेकर अक्सर साइड इफैक्ट्स की बात की जाती रही हैं और इसी के मद्देनजर हाल ही में अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने Ozempic, Wegovy, Mounjaro और Zepbound जैसी GLP-1 दवाओं के लिए चेतावनी जारी की है। FDA का कहना है कि इन दवाओं के इस्तेमाल से आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारी नॉन-आर्टेरिटिक एंटीरियर इस्केमिक ऑप्टिक न्यूरोपैथी (NAION) होने का रिस्क बढ़ सकता है।
Ozempic और Mounjaro जैसी GLP-1 दवाओं को लेकर FDA की चेतावनी
FDA ने 9 नवंबर 2026 को जारी अपनी ड्रग सेफ्टी कम्यूनिकेशन में बताया है कि GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट (GLP-1 RA) दवाओं के लेबल के वॉर्निंग एंड प्रिकॉशन सेक्शन में आंखों की बीमारी NAION के रिस्क की जानकारी भी शामिल की जाए। इसमें ओजेंपिक, वेगोवी, सेकसेंडा और मोनजारो जैसी दवाएं शामिल हैं। FDA ने इस चेतावनी के लिए क्लिनिकल ट्रायल डेटा, जानवरों पर किए गए अध्ययन, दवाओं के इस्तेमाल के बाद सामने आई रिपोर्ट्स और ऑब्जर्वेशनल स्टडीज के आधार पर किया है।
GLP-1 Medicines Can Cause Eye Problem
यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए सुबह से रात तक क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें हेल्दी विकल्प
NAION क्या है?
NAION आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारी है, जिसे आई स्ट्रोक भी कहा जाता है। इसमें आंखों से दिमाग तक देखने की जानकारी पहुंचाने वाली ऑप्टिक नर्व के सामने वाले हिस्से में ब्लड फ्लो कम हो जाता है। इस वजह से व्यक्ति को एक आंख से अचानक कम दिखाई दे सकता है। सबसे चिंता की बात यह है कि NAION बीमारी में किसी तरह का दर्द नहीं होता।
NAION के लक्षण क्या हैं?
American Academy of Ophthalmology के अनुसार, NAION के इन लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी होता है।
- आंखों में असहजता महसूस होना
- सिरदर्द
- आंखों में दर्द
- एक आंख से दिखाई न देना
- धुंधलापन महसूस होना
रिसर्च क्या कहती है?
2024 में JAMA Ophthalmology में प्रकाशित एक स्टडी में सेमाग्लूटाइड दवा लेने वाले मरीजों में आंख की बीमारी NAION कही गई थी। हालांकि, FDA को इस अध्ययन में कुछ कमियां नजर आई थीं, लेकिन आंखों से जुड़े खतरे को देखते हुए FDA ने इसकी बेहतर तरीके से रिसर्च करने का फैसला लिया। इसके लिए एजेंसी ने क्लिनिकल ट्रायल, जानवरों में हुए प्रयोग और डॉक्टरों की रिपोर्ट का विश्लेषण किया।
FDA की रिसर्च क्या रही?
FDA ने GLP-1 दवाओं से जुड़े 126 रैंडमाइज्ड क्लिनिकल ट्रायल के आंकड़ों का विश्लेषण किया। इसमें 1,34,253 लोगों को शामिल किया गया था। इसमें से 78,217 मरीज GLP-1 RA दवा ले रहे थे। इसमें से 56,036 मरीज प्लेसबो या अन्य शुगर की दवा ले रहे थे। इसमें कुल 15 मामले NAION के सामने आए। इसका मतलब यह था कि GLP-1 दवाएं लेने वाले लोगों में हर 1 लाख व्यक्ति वर्ष (PY) में NAION के 6.4 मामले सामने आए। इसके अलावा, जानवरों से जुड़े रिसर्च में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया, जिससे यह साबित हो सके कि GLP-1 RA दवाएं NAION का खतरा बढ़ाती हैं।
हालांकि, आंखों की यह बीमारी काफी दुर्लभ है और ऐसे में इतने आंकड़े आना चिंता का विषय है। NAION में आंखों की रोशनी पूरी तरह से चली जाती है, इसलिए FDA ने दवाओं के लेबल पर संभावित रिस्क की जानकारी शामिल करने की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें- हेल्दी समझकर खाते हैं ये 5 चीजें तो संभल जाएं, वरना वेट लॉस प्लान हो सकता है फेल
निष्कर्ष
भारत में वजन घटाने और डायबिटीज के इलाज के लिए GLP-1 दवाओं में Mounjaro को साल 2025 में लांच किया गया था। ऐसे में एक्सरपर्ट्स का मानना है कि वेट लॉस वाली किसी भी दवा को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है। जिन लोगों को पहले से आंखों से जुड़ी बीमारी, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और स्लीप एपनिया की समस्या है, उन्हें वेट लॉस से जुड़ी किसी भी तरह की दवा लेने से पहले सावधानी बरतने की जरूरत है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या दवा की खुराक बढ़ाने से NAION का खतरा अधिक होता है?
दवा की खुराक बढ़ाने या घटाने का फैसला डॉक्टर मरीज की मेडिकल कंडीशन देखकर लेते हैं। मरीज को खुद से दवा न की मात्रा न तो बढ़ानी चाहिए और न ही घटानी चाहिए।NAION के शुरुआती अटैक के दौरान क्या स्टेरॉयड या खून पतला करने वाली दवाएं रोशनी लौटा सकती हैं?
कुछ मामलों में डॉक्टर नर्व की सूजन कम करने के लिए हाई-डोज ओरल स्टेरॉयड्स दे सकते है, लेकिन क्लिनिकल ट्रायल्स में यह साबित नहीं हुआ है कि इससे खोई हुई रोशनी वापस आ सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 11, 2026 12:13 IST
Published By : Aneesh Rawat
