Wed Oct 7, 2026 | 09:34 PM IST

Medically Reviewed by Archana Singhal , Counsellor & Family Therapist

क्या आपका दिमाग थक गया है? एक्सपर्ट से जानें 6 बदलाव जिन्हें न करें नजरअंदाज

दिमाग की थकान को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन दिमाग भी कई ऐसे संकेत देता है, जिससे पता चलता है कि मानसिक थकान के लक्षणों को गंभीरता से लेना जरूरी है। इससे मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।
क्या आपका दिमाग थक गया है? एक्सपर्ट से जानें 6 बदलाव जिन्हें न करें नजरअंदाजक्या आपका दिमाग थक गया है? एक्सपर्ट से जानें 6 बदलाव जिन्हें न करें नजरअंदाज

मानसिक थकान के लक्षणों की पहचान करना या उस पर ध्यान देना बहुत मुश्किल हो जाता है। शरीर की थकान तो आसानी से समझ आ जाती है, लेकिन जब दिमाग थकता है, तब अक्सर हम उसे आराम देने के बजाय और काम में लगा देते हैं। लगातार फोन के नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया स्क्रोलिंग, घर की जिम्मेदारियां या ऑफिस के स्ट्रेस में कुछ न कुछ लगातार सोचते रहने से दिमाग को आराम ही नीहं मिलता। इस बारे में माइंडवेल काउंसल की संस्थापक, काउंसलर और फैमिली थेरेपिस्ट अर्चना सिंघल (Archana Singhal, Counsellor & Family Therapist and Founder of Mindwell Counsel) ने बताया कि दिमाग की थकान के चलते काम पर फोकस करने या नींद पूरी न होने जैसी समस्याएं होने लगती है।

दिमाग को थकान क्यों होती है?

Cope Centre के अनुसार, लगातार स्ट्रेस और प्रेशर के कारण शरीर में स्ट्रेस की कंडीशन बन जाती है। ऐसे में शरीर में एड्रिनालाइन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं। ये हार्मोन हाई प्रेशर स्थिति से अलर्ट करते हैं और जब स्ट्रेस की वजह खत्म हो जाती है, तो ये हार्मोन धीरे-धीरे कम हो जाते हैं। इससे शरीर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट आता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति हमेशा ही स्ट्रेस में रहे, तो शरीर और दिमाग को आराम करने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाता। लगातार ऐसा रहने पर दिमाग को थकान महसूस होने लगती है।

मानसिक थकान के 6 लक्षण

Archana Singhal कहती हैं, “मानसिक थकान होने पर व्यक्ति को छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन, किसी काम पर ध्यान न लगना, बिना वजह परेशान महसूस करना, मोटिवेशन कम होना या रात को सोने के बाद भी फ्रेश महसूस न होना दिखाई दे सकता है। ये संकेत आपको बताते हैं कि अब थोड़ा मेंटल ब्रेक लेने की जरूरत है।”

1. सोने के बाद थकान महसूस होना

Archana Singhal ने बताया कि रातभर करवटें बदलना, बार-बार नींद खुलना या देर रात तक जागते रहना सिर्फ शारीरिक थकान की वजह से नहीं होता। कई मामलों में लगातार स्ट्रेस और मानसिक दबाव का असर भी नींद पर पड़ सकता है। अगर नींद पूरी होने के बाद भी खुद को तरोताजा महसूस नहीं कर रहे, तो इसका मतलब है कि दिमागी रूप से थकान है।

2. काम पर फोकस न कर पाना

Archana Singhal के अनुसार, अगर किसी का काम करने में मन नहीं लग रहा या किसी काम को पूरा करने में ज्यादा परेशानी हो रही है, तो इसका कारण दिमागी थकान हो सकती है। इससे कई बार मोटिवेशन महसूस न करना या बर्नआउट की स्थिति भी हो सकती हैं। ऐसे समय में हर काम खुद पर न लेकर कुछ कामों को अपने परिवार या सहयोगियों के साथ भी बांट दें। इससे काम को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

signs of mental exhaustionsigns of mental exhaustion

यह भी पढ़ें- स्ट्रेस केवल दिमाग को ही नहीं, शरीर के इन 7 अंगों को भी पहुंचाता है गंभीर नुकसान, एक्पर्ट से जानें

3. छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन होना

Archana Singhal का कहना है, “अगर किसी छोटी सी बात पर गुस्सा या मूड खराब हो रहा है। इसके साथ ही काम करने या बात करने की सहनशीलता नहीं रही, तो इसे इसका कारण दिमागी थकान हो सकती है। स्ट्रेस के कारण छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन होना और अपने इमोशंस को संभालने में मुश्किल होना मानसिक थकान का लक्षण हो सकता है।

4. छोटे-छोटे फैसले लेने में दिक्कत होना

Archana Singhal ने कहा, “मेरे पास कई लोग ऐसे आते हैं, जो पहले बड़े से बड़ा फैसला लेने में परेशानी महसूस नहीं करते थे, लेकिन अब छोटा सा फैसला लेना भी परेशान कर देता है। जब किसी को इस तरह के संकेत दिखने लगें, तो यह मेंटल थकान का कारण हो सकता है। ऐसे में खुद किसी शांत जगह पर आराम करना फायदेमंद हो सकता है।”

5. बार-बार बीमार पड़ना

बीमार पड़ने का कारण सिर्फ शारीरिक नहीं होता, बल्कि कई बार बार-बार बीमार पड़ने का कारण दिमागी थकान भी हो सकती है। जब दिमाग लगातार स्ट्रेस में रहता है, तो इम्यून सिस्टम पर असर पड़ने लगता है। ऐसे में लोग बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। ऐसी कंडीशन में अपने लाइफस्टाइल और स्ट्रेस लेवल को भी चेक करना जरूरी है।

6. फोकस करने में दिक्कत होना

Archana Singhal ने कहा कि अगर किसी का काम में फोकस न लगे या फिर बहुत कोशिश करने के बाद भी फोकस करने में परेशानी हो और इसके साथ सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगे, तो इसका मतलब है कि दिमाग लगातार काम कर रहा है। इसे आराम की जरूरत है। इसके अलावा, अगर किसी को अपना मनपसंद काम करने का भी मन न कर रहा हो, तो भी यह दिमागी थकान के लक्षण हो सकते हैं।

दिमाग को ब्रेक कैसे दें?

Archana Singhal कहती हैं, “कई बार दिमाग को नोटिफिकेशन, लगातार फैसले लेने और हर समय मिलने वाली जानकारी से थोड़ी दूरी बनानी चाहिए। इससे दिमाग को रेस्ट मिलता है।"

Cleveland Clinic के अनुसार, दिमाग की थकान को कम करने का कोई खास इलाज नहीं है। थकान कम करने के लिए इसकी वजह को समझना जरूरी है। इसके साथ, व्यक्ति को अपने लाइफस्टाइल और डाइट की आदतों में कुछ बदलाव करने चाहिए।

  • रात की पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें।
  • पौष्टिक और बैलेंस्ड डाइट लें।
  • रोज करीब 30 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करें।
  • जरूरी चीजें लिखकर रखें, ताकि हर बात याद रखने का मेंटल प्रेशर कम हो।
  • दिन के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक लें, ताकि दिमाग लगातार काम करता न रहे।
  • कुछ समय सांस से जुड़ी एक्सरसाइज जैसे प्राणायाम और योग करें।
  • जरूरत पड़ने पर साइकलोजिस्ट से मदद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- स्ट्रेस के दौरान सिर के आसपास दबाव जैसा क्यों लगता है? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

दिमाग को आराम देने के लिए थोड़ा टहलें या अपने करीबी से बात करें। सबसे जरूरी बात यह है कि जैसे शरीर को रिकवर करने के लिए समय चाहिए, उसी तरह दिमाग को भी लगातार काम करने के बाद आराम की जरूरत होती है। इसलिए रात में स्ट्रेस वाली जानकारियों से दूर रहें और इसके लिए अपने मोबाइल या लैपटॉप को सोने से पहले कम से कम एक घंटा पहले बंद कर दें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • लगातार दिमागी थकान को नजरअंदाज करने से क्या गंभीर खतरे हो सकते हैं?

    दिमागी थकान को लंबे समय तक नजरअंदाज करने से क्लिनिकल बर्नआउट, एंग्जायटी डिसऑर्डर, डिप्रेशन, इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 
  • क्या पोषक तत्वों की कमी भी दिमाग को थका सकती है?

    शरीर में विटामिन B12, विटामिन D, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी दिमाग में न्यूरोट्रांसमीटर बनाने पर असर डाल सकती है। इससे ब्रेन फॉग, याददाश्त में सुस्ती और मानसिक थकान बनी रहती है।

Read Next

→ हर वक्त सोचते रहने की आदत बना सकती है बीमार, साइकेट्रिस्ट से जानें शरीर पर इसका असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 07, 2026 20:24 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Archana Singhal