कई बार व्यक्ति की आंखें लाल हो जाती हैं और इनमें दर्द भी नहीं होता है। ऐसे में व्यक्ति इसके असल कारणों को समझ नहीं पाता है। ऐसे में लोग यह नहीं समझ पाते हैं कि ये समस्या गंभीर है या इसके कुछ और कारण हो सकते हैं। ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Purendra Bhasin, Ophthalmologist, Ratan Jyoti Netralaya Ophthalmic Institute & Research Centre, Gwalior से जानें।
बिन दर्द के आंखे लाल होने के कारण
डॉ. पुरेंद्र भसीन के अनुसार, आंखों का लाल होना हमेशा दर्द या किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता है, लेकिन इसे नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए। कई बार आंख का सफेद हिस्सा अचानक लाल दिखाई देने लगता है, जबकि व्यक्ति को दर्द, खुजली या किसी अन्य तरह की परेशानी नहीं होती है। यह समस्या सबकंजंक्टिवल हेमरेज, नींद की कमी, आंखों के ड्राई होने और लंबे समय तक स्क्रीन देखने जैसे कई कारणों से हो सकता है।
1. सबकंजंक्टिवल हेमरेज के कारण
बिना दर्द के आंखों के लाल होना का एक नॉर्मल कारण आंख की सतह पर मौजूद छोटी ब्लड वेसल का फट जाना हो सकता है। इस स्थिति को सबकंजंक्टिवल हेमरेज कहा जाता है।
इसमें खून की एक छोटी-सी परत आंख के सफेद हिस्से पर दिखाई देती है और देखने की क्षमता आमतौर पर प्रभावित नहीं होती है। यह जोर से छींकने, खांसने, आंख रगड़ने, भारी वजन उठाने या कभी-कभी बिना किसी साफ कारण के भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही आंखें लाल क्यों रहती हैं? डॉक्टर से जानें
2. लंबे समय तक स्क्रीन देखना
कई बार लंबे समय तर स्क्रीन देखते समय व्यक्ति आंखों को कम झपकाता है, जिसके कारण आंखों की परत पर नमी कम होने की समस्या होती है। इसके कारण भी बिना दर्द के आंख लाल हो सकती है।
eye pain with headache ophthalmologist explains possible cause 01
3. नींद की कमी
दिनभर में 7-8 घंटों की पर्याप्त नींद न लेने के कारण व्यक्ति की आंखों में थकान बनी रहती है, जिसके कारण आंखों के लाल होने की समस्या हो सकती है।
4. आंखों के ड्राई होने
आंखों में सूखापन या ड्राईनेस होने के कारण भी व्यक्ति को आंखों के लाल होने की समस्या हो सकती है।
5. आंखों में जलन
कई बार धूल-मिट्टी या किसी तरह की जलन के कारण भी आंखों के लाल होने की समस्या हो सकती है।
6. कॉन्टैक्ट लेंस का गलत इस्तेमाल
कुछ लोगों में कॉन्टैक्ट लेंस के गलत इस्तेमाल करने या लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस को पहनने से भी आंखों के लाल होने की समस्या हो सकती है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2021 Deutsches Arzteblatt International में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, बिना दर्द के आंख लाल होना मुख्य रूप से सबकंजंक्टिवल हेमरेज (हाई ब्लड प्रेशर या शारीरिक जोर लगाने के कारण खून की नस फटने) की वजह से हो सकता है। अचानक एकतरफा रेडनेस कैरोटिड-कैवर्नस साइनस फिस्टुला का संकेत हो सकती है, जिसके लिए 24 घंटे के अंदर जांच जरूरी है, जबकि लंबे समय से रहने वाली रेडनेस लगोफ्थैल्मोस (पलकें पूरी बंद न होना) या न्यूरोट्रॉफिक केराटोपैथी (कॉर्निया की सेंसिटिविटी कम होने) से जुड़ी हो सकती है। इसके अलावा, ड्राई आई और एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस जैसे आम कारणों से भी बिना तीव्र दर्द के आंख लाल हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: आंख दर्द के साथ सिरदर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण
आंखों में रेडनेस होने पर कुछ बातों का रखें ध्यान
डॉ. पुरेंद्र भसीन का कहना है, आंखों में लालिमा होने की स्थिति में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे-
- बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड या किसी भी तरह की आई ड्रॉप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- आंखों को रगड़ने से बचें।
- स्क्रीन से नियमित ब्रेक लें।
- कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करने वाले लोग साफ-सफाई और लेंस पहनने की ड्यूरेशन का खास ध्यान रखें।
- सही कारण जानने के लिए आंखों की जांच कराना सबसे जरूरी कदम है।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. पुरेंद्र भसीन का कहना है, आंखों के लाल होने के साथ अगर व्यक्ति को कुछ अन्य परेशानियां होती हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, खासकर कुछ लक्षणों के दिखाई देने पर। जैसे-
- नजर धुंधली होना।
- रोशनी से परेशानी।
- आंख में दर्द।
- ज्यादा पानी आना।
- पस या डिस्चार्ज।
- सूजन होना।
- आंख के आसपास दर्द।
ये लक्षण दिखाई दें तो इसे नॉर्मल रेडनेस मानकर इंतजार नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जल्द जांच करवाना जरूरी है। खासतौर पर अगर आंखों में रेडनेस बार-बार हो रही है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसके पीछे किसी अन्य आंख की समस्या या शरीर से जुड़ी स्थिति की जांच जरूरी हो सकती है।
निष्कर्ष
बिना दर्द के आंखों के लाल होने की समस्या सबकंजंक्टिवल हेमरेज, लंबे समय तक स्क्रीन देखने, नींद की कमी, आंखों के ड्राई होने, आंखों में जलन और कॉन्टैक्ट लेंस का गलत इस्तेमाल करने के कारण हो सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए आंखों को रगड़ने से बचें, थोड़ी-थोड़ी देर में स्क्रीन से ब्रेक लें, कॉन्टैक्ट लेंस का सही तरीके से इस्तेमाल करें और नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराएं।
ध्यान रहे, आंखों के लाल होने की समस्या लगातार बनी रहने, नजर के धुंधला होने, रोशनी से परेशानी, आंखों में दर्द, डिस्चार्ज होने, सूजन और आंखों के आस-पास दर्द होने जैसी समस्याएं होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
आंखों में दर्द होने के क्या कारण है?
डिजिटल आई स्ट्रेन, इंफेक्शन, एलर्जी, ग्लूकोमा, साइनस, माइग्रेन और ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या होने पर व्यक्ति को आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है।आंखों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए बैलेंस डाइट लें, 20-20-20 रूल अपनाएं, धूप में ज्यादा रहने से बचें, पर्याप्त नींद न लें, आंखों को रगड़े नहीं और नियमित रूप से जांच करवाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 30, 2026 17:33 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Purendra Bhasin
