Fri Nov 13, 2026 | 12:57 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sachin Sekhar Biswal , Consultant – Medical Oncology

क्या पैंक्रियाटिक कैंसर परिवार में फैलता है? डॉक्टर से जानें अपना जोखिम

परिवार में किसी करीबी को पैंक्रियाटिक कैंसर होने पर आपका जोखिम भी बढ़ सकता है। यहां डॉक्टर से जानिए, किन लोगों में जेनेटिक खतरा ज्यादा होता है और कब जेनेटिक काउंसलिंग या जांच जरूरी है।
क्या पैंक्रियाटिक कैंसर परिवार में फैलता है? डॉक्टर से जानें अपना जोखिमक्या पैंक्रियाटिक कैंसर परिवार में फैलता है? डॉक्टर से जानें अपना जोखिम

पैंक्रियाटिक कैंसर यानी अग्नाशय का कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसके शुरुआती लक्षण अक्सर आसानी से पहचान में नहीं आते हैं। यही कारण है कि कई मरीजों में इसका पता बीमारी बढ़ने के बाद चलता है। कई लोगों का सवाल होता है कि अगर परिवार में किसी करीबी सदस्य को पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ है, तो आपको भी इस बीमारी का खतरा हो सकता है? Pancreatic Cancer Awareness Month के खास मौके पर मणिपाल अस्पताल भुवनेश्वर के सलाहकार मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ. सचिन शेखर बिस्वाल के अनुसार, अक्सर लोगों को लगता है कि कैंसर केवल खराब खान-पान, धूम्रपान या बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के कारण होता है, लेकिन कुछ कैंसर आनुवंशिक कारणों से भी जुड़े होते हैं। पैंक्रियाटिक कैंसर के मामले में भी कुछ खास जीन में बदलाव इसकी आशंका बढ़ा सकते हैं।

परिवार में पैंक्रियाटिक कैंसर होने पर आपको कितना खतरा है?

ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ. सचिन शेखर बिस्वाल के अनुसार, अगर आपके परिवार में किसी करीबी रिश्तेदार को पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ है, तो दूसरे सदस्यों में भी इसका खतरा सामान्य लोगों की तुलना में बढ़ सकता है। खासकर तब, जब परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों को यह कैंसर हुआ हो। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि परिवार में किसी एक व्यक्ति को पैंक्रियाटिक कैंसर होने पर बाकी सदस्यों को भी यह बीमारी जरूर होगी। कई मामलों में यह कैंसर बिना किसी पारिवारिक इतिहास के भी हो सकता है। इसलिए परिवार में बीमारी का इतिहास होने पर घबराने के बजाय अपने जोखिम को समझना और डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

  • पैंक्रियाटिक कैंसर के कुछ मामलों में आनुवंशिक बदलाव यानी जेनेटिक म्यूटेशन की भूमिका हो सकती है।
  • हमारे शरीर में मौजूद जीन सेल्स की बढ़ोतरी और विभाजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
  • जब कुछ जीन में बदलाव होता है, तो सेल्स की सामान्य प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और कैंसर विकसित होने का जोखिम बढ़ सकता है।
  • BRCA1, BRCA2, PALB2 जैसे जीन में होने वाले आनुवंशिक बदलाव पैंक्रियाटिक कैंसर के खतरे से जुड़े हो सकते हैं।
  • ये बदलाव परिवार के सदस्यों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ सकते हैं। अगर परिवार में इन जीन से जुड़े कैंसर का इतिहास है, तो एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह पर जेनेटिक काउंसलिंग और टेस्टिंग कराई जा सकती है।
  • इससे यह समझने में मदद मिलती है कि व्यक्ति में कैंसर से जुड़े आनुवंशिक बदलाव मौजूद हैं या नहीं।

साल 2010 में Gastroenterology जर्नल में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, पैंक्रियाटिक कैंसर के कुछ मामलों में आनुवंशिक कारण और पारिवारिक इतिहास (family history) की अहम भूमिका होती है। जिन परिवारों में पैंक्रियाटिक कैंसर का इतिहास होता है, उनमें इस बीमारी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, खासकर यदि परिवार के तीन या उससे ज्यादा करीबी सदस्यों को यह कैंसर हुआ हो तो खतरा 32 गुना तक हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या पैंक्रियाटिक कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है? डॉक्टर से जानें स्टेज 1 से 4 तक इलाज के विकल्प

परिवार में कैंसर का इतिहास होने पर कब जेनेटिक टेस्टिंग करानी चाहिए?

ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ. सचिन शेखर बिस्वाल बताते हैं कि अगर आपके माता-पिता, भाई-बहन या परिवार के अन्य करीबी सदस्यों को पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ है, तो आपको डॉक्टर से इस बारे में बात करनी चाहिए। खासकर तब, जब परिवार में एक से ज्यादा लोगों को यह बीमारी हुई हो या कम उम्र में किसी सदस्य में कैंसर का पता चला हो।

ऐसी स्थिति में डॉक्टर आपकी फैमिली हिस्ट्री, उम्र और दूसरे जोखिम कारकों का आकलन कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर जेनेटिक काउंसलिंग की सलाह दी जाती है। इसके बाद डॉक्टर यह तय करते हैं कि आपको जेनेटिक टेस्टिंग की जरूरत है या नहीं। ध्यान रखें कि हर व्यक्ति को यह टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होती। इसका फैसला मेडिकल हिस्ट्री और एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह के आधार पर किया जाता है।

Pancreatic Cancer HereditaryPancreatic Cancer Hereditary

पैंक्रियाटिक कैंसर की फैमली हिस्ट्री होने पर क्या करें?

ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ. सचिन शेखर बिस्वाल सलाह देते हैं कि अगर आपके परिवार में किसी करीबी सदस्य को पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ है, तो सबसे पहले परिवार में कैंसर से जुड़े मामलों की जानकारी इकट्ठा करें। डॉक्टर को बताएं कि किस रिश्तेदार को कैंसर हुआ था और किस उम्र में इसका पता चला था। इसके अलावा धूम्रपान से बचें, हेल्दी वजन मेंटेन रखें और बैलेंस खान-पान अपनाएं। ये आदतें कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकती हैं, हालांकि इनसे बीमारी का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोजाना अचार और नमकीन खाने से बढ़ता है पेट के कैंसर का खतरा?

निष्कर्ष

परिवार में किसी करीबी सदस्य को पैंक्रियाटिक कैंसर होने पर आपका जोखिम बढ़ सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको भी यह बीमारी होगी। BRCA1, BRCA2, PALB2 जैसे जीन में बदलाव कुछ लोगों में इस कैंसर की आशंका बढ़ा सकते हैं। ऐसे में परिवार में कैंसर का इतिहास होने पर एक्सपर्ट डॉक्टर से जेनेटिक काउंसलिंग और जरूरत के अनुसार जांच कराना बेहतर है। ज्यादा जोखिम वाले लोगों में MRI या एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड से नियमित निगरानी की जा सकती है। समय रहते जोखिम की पहचान और सही मेडिकल सलाह से बेहतर हेल्थ मैनेजमेंट में मदद मिल सकती है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या मोटापे के कारण पैंक्रियाटिक कैंसर हो सकता है?

    मोटापा और शरीर में ज्यादा फैट पैंक्रियाटिक कैंसर के जोखिम को बढ़ाने वाले कारकों में शामिल हैं। इसलिए हेल्दी वजन बनाए रखना जरूरी है।
  • क्या पैंक्रियाटिक कैंसर छूने या साथ रहने से फैलता है?

    नहीं, पैंक्रियाटिक कैंसर संक्रामक बीमारी नहीं है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में छूने, साथ खाने या रहने से नहीं फैलता है।

Read Next

→ Chhath Puja 2026: अस्थमा के मरीज छठ घाट पर बरतें ये 7 सावधानियां, डॉक्टर से समझें बचाव के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 13, 2026 12:07 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Sachin Sekhar Biswal