क्या अच्छी हेल्थ के लिए रोज सुबह सिर्फ वॉक करना काफी है? जानें डॉक्टर से

आजकल फिट रहने के लिए मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। बहुत से लोग रोज सुबह 20 से 30 मिनट टहलते हैं। नियमित रूप से वॉक करने से दिल की सेहत बेहतर होती है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। हालांकि, क्या सिर्फ सुबह टहलना ही अच्छी सेहत के लिए काफी है या नहीं? इस बात को लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru का कहना है कि वॉक करना हेल्दी लाइफस्टाइल की शुरूआत करने का बेहतरीन तरीका है। हालांकि, शरीर को पूरी तरह फिट रखने के लिए सिर्फ इसी पर निर्भर रहना सही नहीं है। शरीर को मजबूत बनाने, मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने, हड्डियों को हेल्दी रखने और लचीलापन बनाए रखने के लिए दूसरी शारीरिक गतिविधियां भी जरूरी हैं।
रोजाना वॉक करने के फायदे हैं?
Dr. Aravinda S N बताते हैं कि सुबह वॉक करने से शरीर को एक्टिव रखने में मदद मिलती है। खासकर उन लोगों को जो दिनभर ऑफिस में बैठकर काम करते हैं या जिनकी शारीरिक गतिविधियां बहुत कम होती हैं। रोजाना तेज गति से टहलने से दिल और ब्लड वेसल्स की कार्यक्षमता बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा नियमित वॉक करने से आपको ये फायदे भी मिल सकते हैं-
- वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है
- शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है
- जोड़ों की गतिशीलता बनी रहती है
- तनाव और एंग्जायटी कम करने में मदद मिलती है
- टाइप-2 डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम हो सकता है
- मानसिक स्वास्थ्य और मूड में सुधार होता है
साल 2020 में Exercise and Sport Sciences Reviews में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, सुबह नियमित रूप से एक्सरसाइज करने या टहलने वाले व्यक्तियों में वजन कम करने को लेकर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिले। इतना ही नहीं, दिनभर की कैलोरी खपत और भोजन की क्रेविंग को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: सुबह टहलें या रात में वॉक करें, जानें ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए क्या है बेहतर?
क्या सिर्फ वॉक से शरीर हेल्दी रहता है?
Dr. Aravinda S N बताते हैं कि वॉक करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन यह हर तरह की शारीरिक फिटनेस को नहीं बढ़ाता है। जैसे नियमित टहलने से मांसपेशियों की ताकत उतनी नहीं बढ़ती है, जितनी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से बढ़ सकती है। इसी तरह हड्डियों की मजबूती, शरीर का संतुलन और मांसपेशियों का लचीलापन बनाए रखने के लिए अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज की जरूरत होती है।
अगर कोई व्यक्ति रोजाना सिर्फ वॉक करता है तो उसकी कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस में सुधार हो सकता है, लेकिन मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर का संतुलन बेहतर करने के लिए ज्यादा गतिविधियां भी जरूरी है।
वॉक के साथ कौन-सी एक्सरसाइज करें?
Dr. Aravinda S N के अनुसार, अच्छी सेहत के लिए मांसपेशियों को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों की ताकत कम होने लगती है। ऐसे में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाए रखने में मदद करती है। इसके लिए आपको जिम जाकर हैवी वजन उठाने की जरूरत नहीं है। घर पर भी कुछ आसान एक्सरसाइज की जा सकती हैं, जैसे-
- स्क्वाट्स- पैरों और जांघों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।
- लंजेंस- पैरों की ताकत और शरीर का संतुलन बेहतर करते हैं।
- पुश-अप्स- हाथों, कंधों और छाती की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।
- रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज- मांसपेशियों की ताकत बढ़ने में मदद करती हैं।
- हल्की वेट ट्रेनिंग- शरीर की मांसपेशियों और कार्यक्षमता को बेहतर बनाती है।
शरीर का लचीलापन कैसे बढ़ाएं?
Dr. Aravinda S N के मुताबिक, सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत बनाना ही काफी नहीं है। शरीर का लचीला होना भी जरूरी है। इसके लिए योग और स्ट्रेचिंग को अपनी रूटीन में शामिल किया जा सकता है। योग करने से शरीर की गतिशीलता, संतुलन और लचीलेपन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। वहीं, स्ट्रेचिंग से मांसपेशियों में अकड़न कम करने और शरीर को आराम देने में मदद मिल सकती है। खासतौर पर बुजुर्गों के लिए बैलेंस एक्सरसाइज काफी उपयोगी होती हैं। इनसे शरीर का संतुलन बेहतर रखने और गिरने के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: Walking vs Cycling: वजन घटाने में क्या है ज्यादा असरदार? डायटिशियन से समझें
अच्छी हेल्थ के लिए डाइट और नींद भी है जरूरी
Dr. Aravinda S N के अनुसार, एक्सरसाइज के साथ खान-पान और नींद पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन, फाइबर, फल, हरी सब्जियां और हेल्दी फैट से भरपूर संतुलित आहार लेना चाहिए। प्रोटीन मांसपेशियों को रिपेयर करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है, जबकि फाइबर पाचन और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और रोजाना पर्याप्त नींद लें।
निष्कर्ष
सुबह की वॉक सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन शरीर के फिटनेस के लिए सिर्फ टहलना काफी नहीं है। शरीर को मजबूत और एक्टिव रखने के लिए वॉक के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग, स्ट्रेचिंग और बैलेंस एक्सरसाइज को भी रूटीन में शामिल करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
हमेशा फिट रहने के लिए क्या खाना चाहिए?
हमेशा फिट रहने के लिए अपनी डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, नट्स और पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन व फाइबर शामिल करें। इसके साथ ही दिनभर में भरपूर मात्रा पानी पिएं और तले-भुने, ज्यादा मीठे और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें।1 दिन में कितने घंटे पैदल चलना चाहिए?
अच्छे स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए एक दिन में लगभग 30 से 45 मिनट तक तेज गति से पैदल चलना पर्याप्त होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसे बढ़ाकर रोजाना 1 घंटे तक कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 28, 2026 13:04 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr. Aravinda S N