ऑस्टियोपोरोसिस में वॉकिंग या वेट ट्रेनिंग, डॉक्टर से जानें हड्डियों की मजबूती के लिए क्या है जरूरी?

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों का कमजोर होना एक आम समस्या है। उम्र बढ़ने के साथ कई लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने लगती है। इस कंडीशन में मरीज की हड्डियों की मजबूती और डेंसिटी कम होने लगती है। इससे हड्डियां पहले के मुकाबले ज्यादा नाजुक हो जाती हैं और गिरने या मामूली चोट लगने पर भी फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए खान-पान के साथ फिजिकल एक्टिविटी पर भी ध्यान देना भी जरूरी है। कई लोग हड्डियों को मजबूत करने के लिए रोजाना वॉक करते हैं, तो कुछ लोग वेट ट्रेनिंग करना बेहतर मानते हैं। इन सवालों के जवाब जानने के लिए हमने Dr. Srikanth Madikattu, Consultant, Orthopaedic Surgeon and Joint Replacement Surgeon, Manipal Hospital, Baner, Pune से बात की। उन्होंने बताया कि ऑस्टियोपोरोसिस में पैदल चलने के साथ सही तरीके से की गई स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत के लिए बेहतर हो सकती है।
ऑस्टियोपोरोसिस में पैदल चलना या क्यों फायदेमंद है?
Dr. Srikanth Madikattu ने बताया कि ऑस्टियोपोरोसिस मरीजों को वॉक या वेट ट्रेनिंग से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि मरीज की बोन डेंसिटी के अनुसार ही फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए।
|
पैदल चलना (Walking) |
वेट ट्रेनिंग (Weight Training) |
हड्डियों पर असर |
पैदल चलना हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाने के लिए पर्याप्त दबाव नहीं दे पाता, खासतौर पर रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है। |
वजन उठाने या रेजिस्टेंस बैंड से मांसपेशियां हड्डियों पर खिंचाव आता है, जिससे रीढ़ और कूल्हों की हड्डियों की डेंसिटी बेहतर होती है। |
मांसपेशियां और हार्ट हेल्थ |
यह कम इम्पेक्ट वाली एक्सरसाइज है, जो हार्ट हेल्थ और एक्टिविटी बनाए रखने के लिए बेहतरीन है। |
मजबूत मांसपेशियां जोड़ों को सहारा देना |
कैसे करें |
ब्रिस्क वॉक करना |
रेजिस्टेंस बैंड |
सावधानी और सही तरीका |
आरामदायक जूतों का इस्तेमाल करें। अपनी क्षमता के अनुसार ही वॉक करें। |
डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की देखरेख में धीरे-धीरे शुरुआत करें। |
वॉक करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
Dr. Srikanth Madikattu ने कहा कि रोजाना पैदल चलना जैसी एक्टिविटी ज्यादातर लोग कर सकते हैं, लेकिन चलते समय भी कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- चलते समय पैरों में आरामदायक जूते पहनें।
- अगर चलने में दिक्कत है, तो सपोर्ट सिस्टम के साथ चलें।
- पहले थोड़ा धीरे चलें, फिर अपनी क्षमता के अनुसार वॉक थोड़ा तेज करें और फिर धीमा कर लें।
- समतल जगह पर चलें।
- थकान होने पर बैठ जाएं, जबरदस्ती वॉक न करें। इससे हड्डियों पर प्रेशर पड़ सकता है।
- अगर चलने में दिक्कत हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Walking vs weight training in osteoporosis
यह भी पढ़ें- क्या हड्डियां कमजोर होने पर दांतों पर पड़ सकता है असर? डॉक्टर से समझें ऑस्टियोपोरोसिस और दांतों का कनेक्शन
ऑस्टियोपोरोसिस के मरीज वेट ट्रेनिंग में किन बातों का ध्यान रखें?
Dr. Srikanth Madikattu ने बताया कि मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए हल्के वजन, रेजिस्टेंस बैंड या शरीर के अपने वजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। वेट ट्रेनिंग के लिए मरीजों को जिम जाने की जरूरत नहीं होती और न ही भारी वजन उठाने की जरूरत होती है।
- अपनी क्षमता के अनुसार हल्के लेवल से शुरू करें।
- हल्के डंबल से एक्सरसाइज करें।
- रेजिस्टेंस बैंड का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
- कुर्सी से धीरे-धीरे उठना और बैठना, जैसी एक्सरसाइज की जा सकती हैं।
- वेट ट्रेनिंग के दौरान पैर की उंगलियों के बल खड़े होने की एक्सरसाइज कर सकते हैं।
ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों को कौन सी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए?
Mayo Clinic के मुताबिक, ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों की हड्डियां कमजोर होती है, इसलिए उनमें फ्रैक्चर की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए उन्हें कुछ एक्सरसाइज बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
- कूदने, दौड़ने या जॉगिंग जैसी एक्टिविटीज से बचना चाहिए।
- झटके वाली एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।
- ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों को कमर से आगे झुकने वाली कसरत नहीं करनी चाहिए।
- कमर को मोड़ने से रीढ़ की हड्डी टूटने का खतरा हो सकता है, इसलिए पैर के अंगूठे छूने या सिट-अप्स करने से बचना चाहिए।
- गोल्फ, टेनिस, बॉलिंग या कुछ खास योगासन, जिसमें कमर को झटके से झुकाने या मोड़ने की जरूरत पड़ती है, करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- बोन डेंसिटी कम होने के क्या कारण हैं? डॉक्टर से जानें
निष्कर्ष
ऑस्टियोपोरोसिस से जूझ रहे मरीजों को रोजाना एक जैसी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। जिन लोगों की हड्डियां थोड़ी कमजोर हैं, उनकी जरूरत गंभीर ऑस्टियोपोरोसिस या पहले से फ्रैक्चर झेल चुके मरीजों से अलग हो सकती है। इसलिए एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लेना बेहतर होता है। डॉक्टर मरीज की मेडिकल कंडीशन और बोन डेंसिटी चेक करके वॉकिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और संतुलन सुधारने वाली एक्टिविटीज करने की सलाह दे सकते हैं।
FAQ
क्या ऑस्टियोपोरोसिस में तैराकी या साइकिलिंग से भी हड्डियां मजबूत होती हैं?
ये हार्ट के लिए अच्छी एक्सरसाइज है, लेकिन हड्डियों की बोन डेंसिटी नहीं बढ़ती। पानी में शरीर का वजन कम हो जाने और साइकिल की सीट पर बैठने के कारण हड्डियों पर ग्रेविटी का दबाव नहीं पड़ता। हड्डियों को मजबूत करने के लिए वेट-बियरिंग एक्सरसाइज ही जरूरी हैं।ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों को कितने वजन से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू करनी चाहिए?
शुरुआत हमेशा 0.5 से 1 किलो के हल्के डंबल, पानी की भरी बोतल या हल्के रेजिस्टेंस बैंड से करनी चाहिए। जब आप बिना दर्द के आराम से 12 से 15 बार एक एक्सरसाइज कर लें, तभी डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह से धीरे-धीरे वजन बढ़ा सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 20, 2026 15:45 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Srikanth Madikattu