Fri Nov 20, 2026 | 01:13 PM IST

Medically Reviewed by Dr Srikanth Madikattu , Consultant – Orthopaedic Surgeon and Joint Replacement Surgeon Manipal Hospitals, Pune

सर्दियों में सुबह उठते ही शरीर में क्यों बढ़ जाती है अकड़न? डॉक्टर से जानें कारण और राहत पाने के आसान तरीके

सर्दियों में सुबह उठते ही शरीर में अकड़न होने को लोग आमतौर पर मौसम में बदलाव समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ठंड बढ़ने पर शरीर के अकड़ने के कई कारण हो सकते हैं। इससे राहत पाने के लिए डॉक्टर ने कई तरीके बताए हैं।
सर्दियों में सुबह उठते ही शरीर में क्यों बढ़ जाती है अकड़न? डॉक्टर से जानें कारण और राहत पाने के आसान तरीकेसर्दियों में सुबह उठते ही शरीर में क्यों बढ़ जाती है अकड़न? डॉक्टर से जानें कारण और राहत पाने के आसान तरीके

सर्दियों में सुबह उठते ही हाथ-पैरों, घुटनों, कमर या गर्दन में अकड़न महसूस होने लगती है। कई लोगों को पैर जमीन पर रखने में भी दिक्कत होने लगती है। ऐसा आमतौर पर ठंड के मौसम में ही होता है, लेकिन जैसे ही लोग थोड़ा एक्टिव होते हैं, तो शरीर खुलने लगता है और राहत मिलने लगती है। ऐसे में सवाल उठता है कि सर्दियों में ही शरीर में अकड़न क्यों होती है? यह जानने के लिए हमने Dr. Srikanth Madikattu, Consultant, Orthopaedic Surgeon and Joint Replacement Surgeon, Manipal Hospital, Baner, Pune से बात की। उन्होंने बताया कि ठंड बढ़ने पर ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं। इस वजह से मांसपेशियों में स्ट्रेस बढ़ सकता है, जो अकड़न का कारण बन सकता है।

सर्दियों में शरीर में अकड़न क्यों बढ़ जाती है?

Dr. Srikanth Madikattu ने कहा, “सर्दियों में शरीर को अपना नॉर्मल तापमान बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। सुबह के समय स्किन और हाथ-पैरों की ब्लड वेसल्स सिकुड़ सकती हैं। इससे शरीर के बाहरी हिस्सों में ब्लड फ्लो कम हो सकता है। ठंड के कारण मांसपेशियों में स्ट्रेस भी बढ़ सकता है, जिससे वे पहले की तरह लचीली महसूस नहीं हो पातीं। इस वजह से हाथ-पैर मोड़ने, उठने-बैठने या चलने में अकड़न महसूस हो सकती है।”

Frontier में प्रकाशित जर्नल के अनुसार, ठंड में शरीर के अलग-अलग हिस्सों की मांसपेशियों और हड्डियों की समस्याएं पाई गई है। हालांकि, ठंड के कारण हड्डियों पर कितना असर पड़ता है, यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है।

1. ठंड में मांसपेशियों में स्ट्रेस बढ़ना

जब शरीर को ठंड लगती है, तो मांसपेशियां ऐंठन और कम लचीली हो सकती हैं। खासतौर पर सुबह उठते ही यह परेशानी ज्यादा महसूस हो सकती है, क्योंकि रातभर शरीर एक ही स्थिति में रहता है, तो ऐसे में अचानक बिस्तर से उठकर चलने या कोई काम शुरू पर मांसपेशियों में खिंचाव और अकड़न लग सकती है।

2. सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी कम होना

गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में कई लोग टहलना और कसरत करना कम कर देते हैं। ठंड की वजह से घर में ज्यादा समय बिताना और लंबे समय तक बैठे रहना भी आम है। जब शरीर को रेगुलर मूवमेंट नहीं मिलता, तो मांसपेशियां और जोड़ जकड़े हुए महसूस हो सकते हैं।

3. पहले से मौजूद जोड़ों की परेशानी

जिन लोगों को पहले से गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस या गर्दन और कमर से जुड़ी समस्या है, उन्हें ठंड के मौसम में दर्द और अकड़न ज्यादा परेशान कर सकती है। ऐसे लोगों को सुबह उठने, सीढ़ियां चढ़ने या लंबे समय तक बैठने के बाद चलने में ज्यादा परेशानी महसूस हो सकती है।

Causes of Morning Body Stiffness in WinterCauses of Morning Body Stiffness in Winter

यह भी पढ़ें- घंटों बैठे रहने से कमर अकड़ जाती है? इन 9 आयुर्वेद‍िक उपायों से पाएं राहत

सर्दियों में शरीर की अकड़न से बचने के लिए क्या करें?

Dr. Srikanth Madikattu ने बताया कि सर्दियों में शरीर को एक्टिव रखना और मांसपेशियों को गर्म रखना काफी मददगार हो सकता है। इसके लिए लोगों को अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है।

1. शरीर को ठंड से बचाकर रखना

सुबह और शाम तापमान कम होने पर गर्म कपड़े पहनने चाहिए। हाथ-पैरों को ढककर रखना चाहिए और जिन लोगों को घुटनों या दूसरे जोड़ों में दर्द रहता है, वे उन्हें ठंड से बचाना जरूरी है। इसलिए शरीर को गर्म रखने से ठंड की वजह से होने वाली परेशानी कम महसूस हो सकती है।

2. सुबह उठते ही हल्की स्ट्रेचिंग करना

सुबह बिस्तर से उठते ही तेज चलने या हैवी एक्सरसाइज करने की बजाय शरीर को थोड़ा समय दें। पहले हाथ-पैर धीरे-धीरे हिलाएं। इसके बाद गर्दन, कंधों और पैरों की हल्की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। इससे शरीर को धीरे-धीरे एक्टिव होने में मदद मिलती है।

3. रोजाना थोड़ा समय टहलना

सर्दियों में एक्सरसाइज छोड़ने के बजाय अपनी क्षमता के अनुसार हल्की फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। लोगों को रोजाना टहलना, हल्की स्ट्रेचिंग और जोड़ों को सामान्य रूप से हिलाते-डुलाते रहना मांसपेशियों को एक्टिव रखने में मदद करता है।

4. लंबे समय तक एक जगह बैठने से बचें

अगर कोई लंबे समय तक लैपटॉप पर या ऑफिस में बैठकर काम करता है, तो उसे बीच-बीच में छोटा ब्रेक लेना चाहिए। थोड़ी देर खड़े रहे, कमरे में टहलें और हाथ-पैरों को हल्का मूवमेंट दें, ताकि शरीर एक ही स्थिति में न रहें।

5. गर्म पानी से सिकाई करें

अगर किसी हिस्से में अकड़न महसूस हो रही है, तो वहां हल्की गर्म सिकाई कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों को आराम मिल सकता है और जकड़न कम महसूस हो सकती है। पानी या सिकाई करते समय पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। इससे स्किन जलने का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- गुलाबी ठंड में अचानक परेशान कर सकता है जोड़ों का दर्द? बचाव के ल‍िए अपनाएं ये 5 उपाय

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

Dr. Srikanth Madikattu ने बताया कि अगर सुबह उठने पर कभी-कभी हल्की अकड़न महसूस होती है और थोड़ी एक्टिविटी के बाद ठीक हो जाती है, तो यह ठंड और कम मूवमेंट से जुड़ी हो सकती है। अगर थोड़ी मूवमेंट के बाद भी शरीर की अकड़न न जाए, काफी देर तक जोड़ों को हिलाने में परेशानी हो, जोड़ों में सूजन या दर्द रहे, तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अगर किसी को सर्दियों में चलने-फिरने में दिक्कत होने लगे, तो चेकअप जरूर कराना चाहिए।

निष्कर्ष
डॉक्टर लक्षणों और मेडिकल स्थिति को देखते हुए जांच करते हैं, ताकि अकड़न के कारणों का पता चल सके। आमतौर पर सर्दियों में अकड़न से बचने के लिए लोगों को रोजाना टहलना, हल्की स्ट्रेचिंग करना या लंबे समय तक बैठने से बचना चाहिए। अगर लगातार शरीर में अकड़न बनी रहती है, तो डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या सर्दियों में ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलने से भी पैरों और पिंडलियों में अकड़न बढ़ती है?

    ठंडे फर्श के सीधे संपर्क में आने से पैरों के तलवों की नसें अचानक सिकुड़ जाती हैं, जिससे पिंडलियों और एड़ियों में तुरंत खिंचाव व ऐंठन आ सकती है। इसलिए घर के अंदर हमेशा गर्म मोजे या स्लिपर्स पहनें।
  • क्या रात को सोने से पहले गुनगुने तेल से मालिश करने से सुबह की अकड़न कम होती है?

    रात में सोने से पहले गुनगुने सरसों, तिल या नारियल के तेल से जोड़ों और मांसपेशियों की हल्की मालिश करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है, मांसपेशियों को गर्माहट मिलती है और सुबह उठने पर जकड़न नहीं होती।

Read Next

छोटी-मोटी चोट से भी हड्डियां फ्रैक्चर होने का खतरा किन लोगों को ज्यादा होता है? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 20, 2026 13:03 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Nov 20, 2026 13:03 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Srikanth Madikattu