Mon Nov 16, 2026 | 05:14 PM IST

Medically Reviewed by Dt Meena Kumari , Dietician

फल या सब्जी का एक हिस्सा सड़ जाए तो क्या खराब भाग काटकर बाकी खा सकते हैं? डायटिशियन से जानें

फल या सब्जी का एक हिस्सा सड़ा होने पर लोग उसे काटकर निकाल देते हैं और बाकी हिस्से को खा लेते हैं। क्या ऐसा करना सेहत के लिए सेफ है? अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें।
फल या सब्जी का एक हिस्सा सड़ जाए तो क्या खराब भाग काटकर बाकी खा सकते हैं? डायटिशियन से जानेंफल या सब्जी का एक हिस्सा सड़ जाए तो क्या खराब भाग काटकर बाकी खा सकते हैं? डायटिशियन से जानें

कई बार फ्रिज में रखा फल या सब्जी निकालने पर उसके किसी एक हिस्से पर फफूंदी या सड़ी हुई दिखती है, तो ऐसे में लोग खराब हिस्से को काटकर हटा देते हैं। इसके बाकी हिस्से को खा लिया जाता है और खासतौर पर जब खाने की चीज थोड़ी ही खराब हुई हो, तो उसे पूरा फेंकना कई लोगों को सही नहीं लगता। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हर फल और सब्जी के मामले में ऐसा करना ठीक है? इस बारे में जानने के लिए हमने जानने के लिए हमने Meena Kumari, Chief Dietician - Dietetics, Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की। मीना कुमारी इसका जवाब देती है कि कुछ सख्त फल और सब्जियों में फफूंदी वाला हिस्सा काटकर हटाया जा सकता है। वहीं, नरम और ज्यादा नमी वाले फल व सब्जियों में फफूंदी दिखने पर पूरा फल या सब्जी फेंक देना बेहतर होता है।

फल या सब्जी पर फफूंदी लग जाए तो क्या करें?

Cleveland Clinic के मुताबिक, कुछ फफूंद एफ्लाटॉक्सिन जैसे बहुत जहरीले पदार्थ बनाते हैं, जो एलर्जी, सांस की समस्याओं से लेकर जानलेवा स्थिति तक हो सकते हैं। कई फलों और सब्जियों में नमी के कारण फफूंद के साथ-साथ लिस्टेरिया जैसे बैक्टीरिया भी पनपते हैं।

सख्त फल और सब्जियां के खराब हिस्से को काटकर खाया जा सकता है?

Meena Kumari कहती हैं, “अगर सेब, गाजर, पत्तागोभी या शिमला मिर्च जैसे सख्त फल और सब्जियों पर फफूंदी का छोटा-सा हिस्सा दिखाई दे, तो उसे काटकर हटाया जा सकता है। जो फल-सब्जियां सख्त होते हैं, उनमें फफूंदी के अंदर तक फैलने की संभावना थोड़ी कम होती है। हालांकि, सिर्फ ऊपर से दिखने वाले खराब हिस्से को काटना काफी नहीं है। फफूंदी वाले हिस्से के आसपास और नीचे से कम-से-कम 1 इंच यानी लगभग 2.5 सेंटीमीटर अतिरिक्त हिस्सा भी काटकर हटा दें। इस दौरान चाकू को फफूंदी वाले हिस्से से दूर रखें, ताकि उसके जरिए खराबी बाकी हिस्से तक न पहुंचे।”

Can You Eat Fruit After Cutting Off Rotten PartCan You Eat Fruit After Cutting Off Rotten Part

यह भी पढ़ें- प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड पर सब्जियां काटते हैं, डॉक्‍टर से जानें यह सेहत के ल‍िए क्‍यों है खतरा?

नरम फल और सब्जियों में क्या करना चाहिए?

Meena Kumari का कहना है, “टमाटर, आड़ू, अंगूर, स्ट्रॉबेरी और खीरे जैसे नरम या ज्यादा नमी वाले फल और सब्जियों में फफूंदी दिखाई देने पर उन्हें पूरा फेंक देना चाहिए। इन फल-सब्जियों में नमी ज्यादा होती है और यह बाहर से भी नरम होते हैं। ऐसे में हो सकता है कि फफूंदी या बैक्टीरिया सिर्फ सड़े भाग के साथ-साथ आगे भी फैल गए हो, लेकिन बाकी हिस्से में दिखाई न दें। इसलिए ऐसे फल-सब्जियों को पूरा ही फेंक देना सही रहता है।”

क्या पहले से कटे फल और सब्जियों का इस्तेमाल करना सही है?

Meena Kumari के मुताबिक, कई बार लोग फल और सब्जियों को पहले से काटकर फ्रिज में रख देते हैं, ताकि बाद में इस्तेमाल करना आसान हो, लेकिन अगर कटे हुए फल या सब्जियों में फफूंदी दिखाई दे, चिपचिपापन महसूस हो या उनके खराब होने के संकेत नजर आएं, तो उन्हें फेंक देना चाहिए। ऐसे में सिर्फ खराब टुकड़े को हटाकर बाकी खाना भी सेफ नहीं होता। कटे हुए फल और सब्जियों में फफूंदी या बैक्टीरिया फैलने का रिस्क ज्यादा होता है।

फल-सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें

Meena Kumari के अनुसार, फल और सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए सिर्फ उन्हें फ्रिज में रख देना काफी नहीं है। खरीदने से लेकर स्टोर करने तक कुछ छोटी आदतें अपनाना जरूरी है।

  • पैकेटबंद फल-सब्जियां खरीदते समय एक्सपायरी डेट जरूर देखें।
  • फल-सब्जियों में कट लगा हो, तो उसे न खरीदें।
  • फ्रिज का तापमान सही रखें, ताकि सब्जियां या फल खराब न हो।
  • सब्जियों या फल को धोकर और अच्छे से सुखाकर रखें।
  • कच्ची फल और सब्जियों को पके हुए खाने के साथ न रखें।
  • फ्रिज में अच्छे तरीके से बंद होने वाले कंटेनर में रखें।
  • फल और सब्जियों को पॉलीथिन में न रखें। नमी के कारण इसमें सड़न पैदा हो सकती है।
  • फ्रिज को रेगुलर साफ करते रहें।

यह भी पढ़ें- आपके फ्रिज में रखे ये 7 फूड्स हो सकते हैं सेहत के लिए नुकसानदायक

निष्कर्ष

जब भी किसी फल या सब्जी पर फफूंदी या सड़न दिखाई दे, तो उसे खाने से परहेज करना चाहिए। खासतौर पर नमी वाले फल-सब्जियों के तो एक हिस्से में भी सड़न हो, तो भी उसे पूरा ही फेंक देना चाहिए। कुछ लोग सूंघकर चेक करते हैं कि फल या सब्जी खाने लायक है या नहीं, लेकिन ऐसे चेक करना गलत है। कट लगे फल-सब्जियों को तो बिल्कुल भी न खाएं।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या पकाने या उबालने से सड़े फल-सब्जी के टॉक्सिन्स खत्म हो जाते हैं?

    फफूंदी और सड़न से बनने वाले कई मायकोटॉक्सिन्स हीट-रेसिस्टेंट होते हैं, जो तेज आंच पर पकाने या उबालने के बाद भी नष्ट नहीं होते।
  • आलू में हरापन या थोड़ा सा सड़न दिखने पर क्या करें?

    अगर आलू का कोई हिस्सा सड़ गया है या गीला हो गया है, तो बैक्टीरिया अंदर तक फैल सकते हैं, इसलिए उसे फेंक दें। हरापन होने पर भी उसे फेंक देना बेहतर रहता है। 
  • क्या फ्रिज में रखने से फलों और सब्जियों में सड़न रुक जाती है?

    फ्रिज में रखने से सड़न की प्रक्रिया धीमी जरूर हो जाती है, लेकिन रुकती नहीं है। कुछ फंगस और बैक्टीरिया (जैसे लिस्टेरिया) ठंडे तापमान में भी पनप सकते हैं।

Read Next

→ क्या पैंक्रियाटिक कैंसर परिवार में फैलता है? डॉक्टर से जानें अपना जोखिम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 16, 2026 16:09 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dt Meena Kumari