क्या नाशपाती खाने से कंट्रोल होता है ब्लड शुगर लेवल? जानें एक्सपर्ट की राय

नाशपाती स्वादिष्ट होने के साथ डायबिटीज के मरीजों के लिए फलों में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, इसलिए इसे खाने से ब्लड शुगर का स्तर बहुत तेजी से नहीं बढ़ता है। नाशपाती मीठा खाने की क्रेविंग्स को कंट्रोल करने के साथ-साथ शरीर को कई पोषक तत्व भी देती है। नाशपाती में एंटीऑक्सीडेंट, फ्रुक्टोज भी पाए जाते हैं। इसके पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा फल के छिलके में मौजूद होती है। आइए जानते हैं कि क्या नाशपाती का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है? बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
USDA FoodData Central के अनुसार, एक मध्यम आकार (178 ग्राम) के नाशपाती में लगभग-
- 101 कैलोरी होती है
- 27.1 ग्राम कार्ब्स
- 5.52 ग्राम फाइबर
- 17.4 टोटल शुगर
- 16 एमजी कैल्शियम
क्या डायबिटीज में नाशपाती खा सकते हैं?
benefits-of-eating-pears
हां, डायबिटीज होने पर नाशपाती खा सकते हैं, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। इसे दूसरे पौष्टिक खाद्य पदार्थों के साथ भी खाया जा सकता है। नाशपाती पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर फल है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं, जैसे यह शरीर में सूजन कम करता है, पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। ब्लड शुगर मैनेजमेंट के लिए नाशपाती का जूस पीने के बजाय साबुत फल खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या ठंड में अमरूद खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें किसे परहेज करने की है जरूरत
क्या नाशपाती खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है?
हां, डायबिटीज के मरीज संतुलित मात्रा में नाशपाती खा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं। नाशपाती में प्राकृतिक रूप से कार्ब्स और शुगर मौजूद होती है। इसलिए इसे खाने के बाद ब्लड शुगर पर कुछ प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में नाशपाती को शामिल कर सकते हैं।
नाशपाती में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। फाइबर भोजन के पाचन और कार्ब्स के अवशोषण की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। जब आप फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाते हैं, तो भोजन से मिलने वाली शुगर का अवशोषण धीमा हो सकता है।
साल 2017 में Nutrients में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, एंथोसायनिन (Anthocyanin) से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है और नाशपाती में एंथोसायनिन मौजूद होता है।
साल 2017 में Food & Function में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, डायबिटीज होने के खतरे से जूझ रहे लोगों में सेब और नाशपाती खाने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 18 प्रतिशत तक कम पाया गया।
नाशपाती का GI स्कोर करीब 30 है
नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है जिससे यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए एक फायदेमंद फल है। एक मध्यम आकार के नाशपाती का GI स्कोर करीब 30 होता है। ब्लड शुगर को सामान्य बनाए रखने के लिए कम या मध्यम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना बेहतर माना जाता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) एक ऐसा पैमाना है, जिससे पता चलता है कि कार्ब्स वाला कोई चीज खाने के बाद ब्लड शुगर का लेवल कितनी तेजी से बढ़ सकता है?
यह भी पढ़ें- क्या सुबह खाली पेट फल खाना हर किसी के लिए फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से
नाशपाती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डायबिटीज में कैसे फायदेमंद हैं?
नाशपाती में पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनॉइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीजों में लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहने के कारण शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है। इससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने और डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। नाशपाती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।
डायबिटीज के मरीज एक दिन में कितने नाशपाती खा सकते हैं?
- डायबिटीज के मरीज एक छोटे या मध्यम आकार के नाशपाती का सेवन कर सकते हैं।
- एक बार में बहुत सारे नाशपाती खाने से बचें।
- नाशपाती को साबुत खाएं, इसका जूस न बनाएं।
- नाशपाती को छिलके के साथ खाएं, क्योंकि इसके छिलके में भी फाइबर होता है।
- इसे खाने के बाद अपने ब्लड शुगर के स्तर पर नजर रखें।
निष्कर्ष:
डायबिटिक मरीजों के लिए नाशपाती एक अच्छा फल हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। कुछ अध्ययनों में नाशपाती के सेवन को टाइप 2 डायबिटीज के खतरे के घटने का संबंध देखा गया है। हालांकि, नाशपाती खाने से ब्लड शुगर अपने आप कम नहीं होता। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए और अपनी दवाएं, नियमित जांच तथा संतुलित खानपान जारी रखना चाहिए। डायबिटीज में एक मध्यम आकार का नाशपाती खा सकते हैं।
image credit: magnific
FAQ
क्या डायबिटीज में नाशपाती का जूस पी सकते हैं?
डायबिटीज के मरीजों के लिए नाशपाती का जूस पीना अच्छा विकल्प नहीं है इसलिए साबुत फल खाएं। जब आप नाशपाती का जूस बनाते हैं, तो इसका काफी फाइबर निकल सकता है और इसे पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।डायबिटीज में कौन से फल खा सकते हैं?
डायबिटीज में अमरूद, सेब, नाशपाती, संतरा, पपीता, जामुन, कीवी, अनार, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, आड़ू, आलूबुखारा, चेरी वगैरह का सेवन कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 24, 2026 12:11 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha