क्या ठंड में अमरूद खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें किसे परहेज करने की है जरूरत

अक्सर लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए फलों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं फलों में से एक है अमरूद। हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह फल सर्दी, गर्मी और बरसात जैसे मौसमों में मिलता है, लेकिन इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या इसका सेवन सर्दियों में करना सही है या नहीं और इसका सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए? आइए इस बारे में Ms Chitra BK, Chief of Dietetics, KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru से जानें।
क्या सर्दियों में अमरूद खाना चाहिए?
Ms Chitra BK का कहना है, सर्दियों में अमरूद खाना पूरी तरह से सुरक्षित है और यह आपकी सेहत के लिए अच्छा भी हो सकता है, लेकिन ध्यान रहे आप इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। अमरूद एक मौसमी फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन सी, डाइटरी फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं।
सर्दियों में अमरूद खाने से मिलने वाले कुछ फायदे
Ms Chitra के अनुसार, सर्दियों में सीमित मात्रा में अमरूद खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
सर्दियों में अमरूद खाने से व्यक्ति के शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर को इंफेक्शन से बचाता है।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार अमरूद कब खाना चाहिए और क्यों? डॉक्टर से जानें
पाचन में सुधार करे
अमरूद में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने और कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है।
should you eat guava in winter doctor tells who needs to avoid 1
ब्लड शुगर को नियंत्रित करे
अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें अच्छी मात्रा में डाइटरी फाइबर भी होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए सर्दियों में अमरूद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।
किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?
Ms Chitra BK का कहना है, अमरूद में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इनका सेवन करते समय सावधानी रखनी चाहिए। इनका अधिक सेवन करने से परेशानियां बढ़ सकती हैं।
- जिन लोगों का पाचन तंत्र सेंसिटिव है, जिन्हें IBS (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) है या जिन्हें पेट फूलने (bloating) की समस्या होती है, उन्हें अमरूद का अधिक सेवन करने से परेशानी हो सकती है।
- किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को।
- एलर्जी होने पर।
- सर्जरी के आस-पास या दवाइयों का सेवन करने के दौरान।
इसे भी पढ़ें: अमरूद कैसे रखता है हार्ट को सेफ? जानें न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह
क्या कहती है स्टडी?
साल 2024 में A Journal of Pharmacognosy में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, दिन में अमरूद की सिर्फ एक सर्विंग खाना ही सुरक्षित माना जाता है और इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। अगर किसी को अमरूद से एलर्जी हो, पेट या पाचन से जुड़ी कोई अन्य समस्या हो और प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीड करा रही हों, तो इन स्थितियों में अमरूद खाने से बचने की सलाह दी गई है।
एक दिन में कितने अमरूद खाने चाहिए?
Ms Chitra BK कहती हैं, स्वस्थ लोगों के लिए दिन में एक मीडियम साइज का अमरूद खाना काफी है। अमरूद को अच्छी तरह धोकर, ताज़ा खाना चाहिए और हो सके तो इसे दिन के समय खाना सबसे अच्छा रहता है।
डॉक्टर से कब मिलें?
Ms Chitra BK कहती हैं, जो लोग किडनी की पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं या जिन्हें पोटैशियम खाने की मनाही है, उन्हें अपनी डाइट में अमरूद शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ताकि किसी भी गंभीर बीमारी से बचा जा सके।
निष्कर्ष
सर्दियों में सीमित मात्रा में अमरूद खाना सुरक्षित और फायदेमंद है, खासकर दिन के समय ताजा और धुला हुआ फल खाने से लाभ मिलता है। इसमें मौजूद विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट के गुण इम्यूनिटी बढ़ाने, कब्ज व पाचन सुधारने तथा कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
स्वस्थ व्यक्ति के लिए दिन में एक मीडियम साइज का अमरूद पर्याप्त माना गया है। हालांकि, जिन्हें IBS, सेंसिटिव पाचन या पेट फूलने जैसी परेशानियां है, उन्हें अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए और किडनी रोग या पोटैशियम की मनाही वाले लोगों को इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
All Images Credit- Freepik
FAQ
अमरूद खाने से क्या फायदे होते हैं?
अमरूद में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने, पाचन को दुरुस्त करने, वजन कम करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।ज्यादा अमरूद खाने से क्या परेशानियां हो सकती हैं?
ज्यादा अमरूद का सेवन करने से व्यक्ति को पाचन से जुड़ी परेशानियां होने, ब्लड शुगर के अनियंत्रित होने, किडनी पर प्रेशर पड़ने, दवाइयों का सेवन करने के दौरान परेशानी होने और एलर्जी होने जैसी स्वास्थ्य समस्याएं महसूस हो सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 22, 2026 15:45 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Ms Chitra B K