Wed Nov 11, 2026 | 05:21 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सर्दियों में बाजरे की रोटी खाएं या मक्के की रोटी? डायबिटीज और वजन के लिए क्या है बेहतर?

सर्दियों में बाजरे और मक्के की रोटी दोनों खूब खाई जाती हैं, लेकिन डायबिटीज और वजन कंट्रोल करने वालों के लिए कौन सा विकल्प बेहतर ये हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता है। यहां एक्सपर्ट से जानिए, सर्दियों में बाजरे की रोटी खाएं या मक्के की रोटी?
सर्दियों में बाजरे की रोटी खाएं या मक्के की रोटी? डायबिटीज और वजन के लिए क्या है बेहतर?सर्दियों में बाजरे की रोटी खाएं या मक्के की रोटी? डायबिटीज और वजन के लिए क्या है बेहतर?

सर्दियों का मौसम आते ही खान-पान में कई बदलाव होने लगते हैं। उत्तर भारत में सर्दियों के दौरान बाजरे और मक्के की रोटी खूब खाई जाती है। कहीं बाजरे की रोटी को गुड़ और घी के साथ पसंद किया जाता है, तो कहीं मक्के की रोटी और सरसों का साग लोगों की पहली पसंद होता है लेकिन जब बात डायबिटीज और वजन घटाने की आती है, तो अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि बाजरे की रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद है या मक्के की रोटी? जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, दोनों अनाजों में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं लेकिन इनके पोषक तत्वों और शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव में कुछ अंतर होता है।

बाजरे की रोटी या मक्के की रोटी, सेहत के लिए क्या है बेहतर?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, डायबिटीज के मरीज बाजरे और मक्के दोनों की रोटी खा सकते हैं। हालांकि, बाजरे में फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण यह ब्लड शुगर कंट्रोल रखने वाली डाइट में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। फाइबर भोजन से ग्लूकोज के अवशोषण की स्पीड को धीमा करने में मदद करता है।

तुलना बाजरे की रोटी (Bajra Roti) मक्के की रोटी (Makka/Makki Roti)
पोषक तत्व इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन B, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो एनर्जी देते हैं।
डायबिटीज के लिए असर इसमें मौजूद हाई फाइबर पाचन को धीमा करता है और भोजन के बाद ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद करता है। इसे भी डायबिटीज के मरीज संतुलित मात्रा में खा सकते हैं, लेकिन ब्लड शुगर पर इसका असर पकाने के तरीके और मात्रा पर निर्भर करता है।
वजन टाने के लिए असर इसमें मौजूद फाइबर के कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और कैलोरी कंट्रोल आसान होता है। यह भी वजन घटाने की डाइट का हिस्सा बन सकती है, बशर्ते इसे सीमित मात्रा में खाया जाए और इस पर ज्यादा घी या मक्खन न लगाया जाए।
पाचन और एनर्जी फाइबर ज्यादा होने के कारण यह डाइजेशन प्रोसेस को दुरुस्त रखने और कब्ज से राहत दिलाने में बहुत असरदार है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करती है और इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर रखने में सहायक है।
अन्य फायदे आयरन से भरपूर होने के कारण यह खून की कमी को दूर करने और सर्दियों में एनर्जी बनाए रखने में मददगार है। इसमें मौजूद ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे तत्व आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

सर्दियों में डायबिटीज और वजन घटाने दोनों ही के लिए बाजरे की रोटी को थोड़ा ज्यादा बेहतर विकल्प माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो ब्लड शुगर और भूख दोनों को कंट्रोल रखती है। हालांकि, मक्के की रोटी भी एक पौष्टिक विकल्प है, खास बात यह है कि आप इसे कितनी मात्रा में खाते हैं और इसके साथ दाल, हरी सब्जियां या दही जैसी बैलेंस चीजें शामिल करते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या मकई का आटा लिवर के मरीजों के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें

साल 2024 में International Journal of Home Science जर्नल में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, बाजरा (Pearl millet) एक पौष्टिक अनाज है, जो एनर्जी, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low Glycemic Index) और अच्छी मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को धीमा करके शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसके अलावा, बाजरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व डायबिटीज के मैनेजमेंट के साथ-साथ हार्ट डिजीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से लड़ने में भी बहुत फायदेमंद साबित होते हैं।

Bajra Roti Vs Makka RotiBajra Roti Vs Makka Roti

न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, बाजरे और मक्के की रोटी दोनों पौष्टिक हैं, लेकिन इन्हें खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

इसे भी पढ़ें: Ragi vs Bajra: ठंड में किस अनाज का सेवन करना है ज्यादा फायदेमंद?

  • एक बार में जरूरत से ज्यादा रोटियां खाने से बचें।
  • रोटी के साथ हरी पत्तेदार सब्जियां और प्रोटीन युक्त चीजें शामिल करें।
  • रोटी पर ज्यादा घी या मक्खन लगाने से बचें।
  • डायबिटीज के मरीज अपनी ब्लड शुगर रीडिंग के अनुसार कितनी रोटी खाएं ये तय करें।
  • डाइट में केवल एक ही अनाज पर निर्भर न रहें, बल्कि अलग-अलग मोटे अनाज शामिल करें।

निष्कर्ष

सर्दियों में बाजरे और मक्के दोनों की रोटी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। हालांकि, फाइबर की अच्छी मात्रा के कारण बाजरे की रोटी वजन घटाने और ब्लड शुगर कंट्रोल रखने वाली डाइट में थोड़ा बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं, मक्के की रोटी भी एनर्जी और जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती है। डायबिटीज के मरीजों को दोनों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। याद रखें कि किसी एक रोटी को खाने से वजन या ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं होता, बल्कि बैलेंस डाइट, सही मात्रा और नियमित फिजिकल एक्टिविटी सबसे ज्यादा मायने रखती है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या बाजरे और मक्के की रोटी रोजाना खाना सुरक्षित है?

    हां, अगर आपको इनसे कोई पाचन संबंधी परेशानी नहीं होती है, तो इन्हें संतुलित मात्रा में रोजाना खा सकते हैं।
  • क्या बाजरे की रोटी खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है?

    बाजरे को गर्म तासीर वाला अनाज माना जाता है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन किया जाता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इसे खाने से हर व्यक्ति के शरीर का तापमान बढ़ जाता है।
  • क्या मक्के की रोटी खाने से कब्ज की समस्या हो सकती है?

    मक्के में फाइबर होता है, जो पाचन में मदद कर सकता है लेकिन पर्याप्त पानी न पीने और कम फाइबर वाली डाइट लेने से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।

Read Next

→ क्या दालचीनी खाने से कंट्रोल हो सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 11, 2026 15:39 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain