Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

क्या मकई का आटा लिवर के मरीजों के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें

सर्दियों में ज्यादातर लोग मक्के की रोटी का सेवन करना पसंद करते हैं। इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होते हैं, लेकिन क्या ये लिवर के मरीजों के लिए अच्छा है? आइए लेख में जानें -

Is Corn Flour Good For Liver Patients In Hindi: सर्दियों में ज्यादातर लोग मक्के की रोटी का सेवन करना पसंद करते हैं। मक्के में फाइबर प्रोटीन, फोलेट, पोटैशियम, जिंक, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन-बी जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई पाचन को दुरुस्त करने, वजन कम करने और शरीर को एनर्जी देने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, साथ ही, इससे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है। ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या लिवर की समस्या से पीड़ित व्यक्ति भी मक्के का सेवन कर सकते हैं? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या मकई का आटा लिवर के मरीजों के लिए अच्छा है?

क्या मकई का आटा लिवर के मरजों के लिए अच्छा है? - Is Corn Flour Good For Liver Diseases?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, मक्के का आटा ग्लूटेन फ्री होता है, साथ ही, इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में लिवर के मरीजों के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद और नुकसानदायक दोनों हो सकते हैं। लिवर के मरीजों के लिए मक्के के आटे का सीमित मात्रा में करना फायदेमंद है, लेकिन इसका अधिक सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है मक्के का आटा, डायबिटीज रोगियों और गर्भवती महिलाएं जरूर खाएं

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि मक्के में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो फैटी लिवर के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसमें मौजूद हाई प्रोसेस्ड कॉर्न प्रोडक्ट्स लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में लिवर के मरीज मक्के का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं।

is corn flour good for liver patients in hindi 1

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, मक्का पेप्टाइड्स (Corn peptides) नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) को कम करने में प्रभावी हैं। इससे लिवर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने में सहायक होता है।

लिवर के सेल्स के लिए फायदेमंद

मक्के की रोटी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से लिवर के सेल्स में सुधार करने, सूजन को कम करने और इसके स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में मदद मिलती है, जिससे स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में भी मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में लिवर को रखें रोग-मुक्त, अपनाएं डॉक्‍टर अप्रूव्ड 6 स‍िंपल डाइट टिप्स

लिवर के मरीज कैसे करें मक्के का सेवन? - How Should Liver Patients Consume Corn?

लिवर को हेल्दी रखने के लिए मक्के के आटे का सेवन रोटी या सूप के रूप में सेवन किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमत मात्रा में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

मक्के के आटे में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है और ये अनाज ग्लूटेन फ्री होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने, मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने, वजन कम करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिलती है, लेकिन लिवर के मरीज मक्के के आटे का सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ कर सकते हैं। ध्यान रहे, मक्के के आटे से किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें और लिवर से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मक्के की रोटी खाने के क्या फायदे हैं?

    मक्के की रोटी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, वजन कम करने, शरीर को एनर्जी देने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ये ग्लूटेन-फ्री अनाज है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है।
  • लिवर खराब होने के लक्षण क्या हैं?

    लिवर खराब होने पर व्यक्ति को पीलिया होने, पेशाब के रंग में बदलाव होने, त्वचा में खुजली होने, पेट में सूजन आने, भूख न लगने, लगातार थकान होने, अचानक से वजन कम होने, भ्रम होने और पेट में दर्द होने जैसी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में लिवर के खराब होने के लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
  • लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं?

    लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों, चुकंदर, ओट्स, ब्राउन राइस, दालें, ऑलिव ऑयल, एवोकाडो, ग्रीन टी, ब्रोकली, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करें। इससे लिवर को हेल्दी रखने और स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। 

Read Next

क्या पीसीओएस में फायदेमंद है अदरक का पानी? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 28, 2025 21:44 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 28, 2025 21:44 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content