सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है मक्के का आटा, डायबिटीज रोगियों और गर्भवती महिलाएं जरूर खाएं

मक्के का आटा फाइबर और अन्य पोषक तत्वों का एक अच्छा स्त्रोत है। इसमें फैट बहुत कम मात्रा में पाया जाता है इसलिए ये आपके स्वस्थ के लिए फायदेमंद रहता है और कई तरह के बीमारियों से शरीर को बचाने में मदद करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है मक्के का आटा, डायबिटीज रोगियों और गर्भवती महिलाएं जरूर खाएं


शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए जितनी जरूरत शारीरिक गतिविधि बनाएं रखने की होती है उतनी ही जरूरी हेल्दी डाइट की भी होती है। यदि आपको स्वस्थ रहना है तो अपने खान-पान का विशेष ध्यान दें। क्या आप मक्के के आटे का स्वास्थ्य लाभ जानते हैं? इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। इसलिए आज ही इसे अपने डाइट में शामिल करें। इससे बनी रोटी का स्वाद हलकी मीठी होती है। इसमें कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, और बहुत सारे विटामिन्स मौजूद होते हैं और साथ ही इसमें एंटीऑक्सिडेंटस भी भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं जो शरीर को ताकत प्रदान करते हैं। इसके अलावा यह ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित रखने में सहायक होता है। यह फोलिक एसिड का एक अच्छा स्त्रोत है इसलिए गर्भवती स्त्रियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं मक्के का आटा आपके सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।

ग्लूटेन मुक्त

मक्के का आटा ग्लूटेन मुक्त होता है इसलिए इसे खाना स्वस्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप गेहूं के आटे के बदले इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपके आहार से सूजन पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों को भी नष्ट कर देता है, जिसके कारण आपके आंत का स्वस्थ्य भी ठीक रहता है।

flour

फाइबर और प्रोटीन से भरपूर

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि एक कप मक्के का आटा मनुष्य के शरीर को रोजाना जरूरतों के लिए आवश्यक फाइबर का एक तिहाई देता है। इसमें प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मक्के के आटे में अमाइलोज, सेल्युलोज और लिग्निन जैसे अघुलनशील फाइबर पाये जाते हैं। इसलिए इसे पचाने में भी असानी होती है।

इसे भी पढ़ें: दांतों पर पीले दाग-धब्बे पड़ने का कारण बन सकते हैं ये 5 खाद्य और पेय पदार्थ

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

ताजे मक्के के आटा में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते है, जो आपके शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसमें पॉलीफेनॉल्स नामक एक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। फ्री रेडिकल्स आपके कोशिकाओं को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल के प्रभाव से कोशिकाओं को बचाते हैं।

विटामिन्स से भरपूर

मक्के का आटा रोजाना खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा विटामिन्स भी मिलता है। ये विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है। इसके सेवन से तनाव, चिंता, हाई ब्लड प्रेशर, स्किन और बालों से जुड़ी समस्या भी कम होती है।

इसे भी पढ़ें: Diet for Anxiety and Depression: डिप्रेशन, तनाव और थकान को दूर करने के अलावा इन फूड्स से होते हैं और भी कई फायदे

मक्के के आटे का दुष्प्रभाव

विशेषज्ञों के अनुसार, मक्के का आटा आमतौर पर जीएमओ (Genetically Modified Maize) से बनाया जाता है जो आपके शरीर को काफी हद तक पोषक तत्वों के अवशोषण की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। इसमें फाइटिक एसिड पाया जाता है जो शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित करने और उपयोग करने में रूकावट डालता है। आटा स्वस्थ है या नही ये आप पर निर्भर करता है। हमेशा घर पर तैयार किए गये ताजे आटा का सेवन करें, ये सुरक्षित और स्वस्थ दोनों होता है। पैक किए गए आटा खाने से बचें, ये आपके स्वस्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

लेखक: धीरज सिंह राणा

Read more articles on Diet & Nutrition in Hindi

Read Next

पाचन क्रिया को दुरूस्‍त और कोलेस्‍ट्रॉल लेवल कम करती है बाजरे की खिचड़ी, जाने बनाने का सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version