Exercise After Age Of 35 For Women: वैसे तो एक्सरसाइज हर महिला के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन देखने में यह आता है कि जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती जाती है, वह फिजिकल एक्टिविटी से दूर होती चली जाती है। इसके पीछे बढ़ते काम का दबाव और घर की जिम्मेदारियां बड़ा कारण है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि 35 साल से अधिक उम्र की हर महिला को एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो इसके भारी नुकसान आपको उठाने पड़ सकते हैं। इस लेख में Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से जानें 35 की उम्र के बाद एक्सरसाइज करने के क्या फायदे हैं और जो महिला एक्सरसाइज नहीं करती हैं, उन्हें किस तरह के नुकसान हो सकते हैं।
35 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए एक्सरसाइज करने के फायदे- Benefits Of Exercise After Age Of 35 For Women
-1770373429352.jpg)
हड्डियों को मजबूती मिलती है
30 साल की उम्र के बाद से महिलाओं का स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। 35 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को चाहिए कि वे नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे मसल मास बेहतर होता है, बोन डेंसिटी में सुधार होता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं में बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें: 35 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को रोज 10 मिनट जरूर करनी चाहिए ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, रहेंगे स्वस्थ
हार्ट हेल्थ में सुधार
विशेषज्ञों की मानें, तो रोजाना एक्सरसाइज करने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। दरअसल, एक्सरसाइज करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है, हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क कम होता है, जो कि अपने आप कार्डियोवास्कुलर हेल्थ में सुधार करने के लिए जाना जाता है। यही नहीं, 35 साल की उम्र के बाद हार्ट से जुड़ी परेशानियों का जोखिम बढ़ जाता है। वहीं, इस उम्र के रेगुलर वर्कआउट करने से ऐसे रिस्क कम होते हैं। National Institutes of Health (NIH) में प्रकाशित एक लेख से यह स्पष्ट होता है कि रेगुलर वर्कआउट करने से पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक फायदे मिलते हैं और हार्ट डिजीज का रिस्क भी उनमे कम होता है।
बेहतर एनर्जी
35 साल की उम्र के बाद महिलाएं अक्सर लो एनर्जी फील करती हैं। उनके लिए पहले की तरह दौड़ भाग करना भी आसान नहीं रह जाता है। बढ़ती उम्र में एनर्जी का स्तर अपने आप कम होता रहता है। ऐसे में जो महिलाएं नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं, उनमें ब्लड फ्लो सुधरता है और एनर्जी का स्तर भी बूस्ट होता है। यही नहीं, रेगुलर वर्कआउट करने से मूड भी बेहतर होता है।
इसे भी पढ़ें: कमर में कसाव लाने के लिए रूटीन में जरूर शामिल करें ये 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे
बीमारियों के जोखिम में कमी
35 साल की उम्र तक आते-आते कई महिलाओं को डायबिटीज, थायराइड और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं। अगर आप चाहती हैं कि इस उम्र के बाद आपको ऐसी बीमारियां न हों, तो जरूरी है कि अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने पर जोर दें। इसके लिए वर्कआउट अच्छा विकल्प है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से टाइप 2 डायबिटीज, अर्थराइटिस जैसी बीमारियों का रिस्क कम होता है। साथ ही, मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
महिलाओं के लिए 35 साल की उम्र में एक्सरसाइज न करने के नुकसान
- 35 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इससे वजन बढ़ने का जोखिम बना रहता है।
- एक्सरसाइज न करने से एनर्जी के स्तर में कमी बनी रहती है।
- फिजिकली एक्टिव न रहने के कारण हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल हो सकता है।
- बढ़ती उम्र के साथ मसल्स लॉस हो सकती हैं और कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
- इस उम्र के बाद रेगुलर वर्कआउट न करने से इंजरी का रिस्क बना रहता है।
इसे भी पढ़ें: 30 से 40 की उम्र की महिलाएं करें ये 5 एक्सरसाइज रहेंगी हेल्दी, दिखेंगी जवां
निष्कर्ष
35 साल की उम्र के बाद हर महिला को नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए। विशेषज्ञ भी यही सलाह देते हैं। माना जाता है कि जब महिलाएं इस उम्र के बाद रेगुलर एक्सरसाइज करती हैं, तो इससे उनकी सेहत में सुधार होता है और मौसमी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। यही नहीं, अर्थराइटिस, मसल लॉस और कई अन्य समस्याओं से भी बचाव किया जा सकता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से क्या नुकसान होता है?
ओवर एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। इससे स्ट्रेस फ्रैक्चर, टेंडिनाइटिस, थकान, मांसपेशियों में दर्द जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।क्या 35 साल के बाद एक्सरसाइज शुरू की जा सकती है?
निश्चित रूप से आप किसी भी उम्र में एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं। हां, शुरुआत धीमी रखें और कुछ समय के लिए एक्सपर्ट की देखरेख में वर्कआउट करना सही रहेगा।1 दिन में कितने घंटे एक्सरसाइज करना चाहिए?
एक दिन में 30-60 मिनट तक एक्सरसाइज करना सही होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सप्ताह में 150 मिनट मॉडरेट गति में एक्सरसाइज करना काफी होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 06, 2026 16:00 IST
Modified By : Meera Tagore Feb 06, 2026 16:00 IST
Modified By : Meera TagoreFeb 06, 2026 16:00 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Shobha Gupta