Sun Nov 29, 2026 | 01:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

इन 5 समस्याओं में कारगर है अजमोदादि चूर्ण, जानें सेवन का तरीका और फायदे

अजमोदादि चूर्ण को वात हर चूर्ण कहा जाता है जो कि जोड़ों के दर्द को कम करने के साथ कई समस्याओं में लाभकारी है। आप इस गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं, हालांकि, अलग-अलग स्थितियों में इसे अलग-अलग तरीके से लिया जा सकता है।
इन 5 समस्याओं में कारगर है अजमोदादि चूर्ण, जानें सेवन का तरीका और फायदेAjmodadi Churna Uses Benefits in Hindi 

अजमोदादि चूर्ण को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में इस वात और कफनाशक के रूप में जाना जाना जाता है। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि जिन लोगों को वात और पित्त से जुड़ी कोई भी समस्या होती है उनके लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, बहुत से लोगों में इसे लेकर जानकारी का अभाव है। ज्यादातर लोग जानते ही नहीं कि यह बनता किस चीज है और आप किन समस्याओं में इनका सेवन कर सकते हैं? आइए जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

अजमोदादि चूर्ण क्या है?

डॉ. श्रेय कहते हैं कि अजमोदादि चूर्ण, अजमोद से बनता है। अजमोद वैसे तो जो अजवाइन है उसकी ही एक वैरायटी ही मानी जाती है, लेकिन यह ज्यादा श्रेष्ठ वातशामक हो जाती है या यानी वात और कफशामक, यानी वायु भी है और वाह हर भी, इसलिए आप इन समस्याओं में इसका सेवन कर सकते हैं।

अजमोदादि चूर्ण के फायदे

डॉ. श्रेय कहते हैं कि अजमोदादि चूर्ण वातहर है तो आप वात से होने वाले रोग जैसे गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटाइड अर्थराइटिस, सियाटिका, स्लिप डिस्क, और एंक्कलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस में इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा यह इन स्थितियों में भी काफी फायदेमंद है जैसे-

1. जोड़ों के दर्द में

Journal of Pharmacopuncture में साल 2023 में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि अजमोदादि चूर्ण, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है जो कि जोड़ों के दर्द को कम करने के साथ क्रोनिक गठिया से जुड़े सूजन पैदा करने वाले कारकों—TNF-α और IL-6—के स्तर में कमी के साथ जुड़े हुए हैं। डॉ. श्रेय बताते हैं कि यह वातहर है जो कि वात कम करने के साथ जोड़ों में आने वाली अकड़न को कम करने में मददगार है।

Ajmodadi Churna for Joint Pain

इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों में अचानक ऐंठन होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, न करें नजरअंदाज

2. गैस और अपच में

गैस और अपच में आप अजमोदादि चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। जैसे कि डॉ. श्रेय ने बताया कि यह वात हर है जो कि पेट की हवा को नीचे की ओर कर सकती है तो जिन लोगों को गैस और अपच की समस्या बहुत ज्यादा परेशषान करती है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यह पेट के एसिड बाइल जूस को कम करने के साथ, पेट के अस्तर को आराम पहुंचाने में मददगार है।

3. कब्ज में

कब्ज में आप अजमोदादि चूर्ण का सेवन कर सकते हैं जो कि मल त्याग को आसान बनाने में बेहद फायदेमंद है। दरअसल, जिन लोगों को कब्ज की समस्या है उनके लिए इस चूर्ण का सेवन मेटाबॉलिज्म तेज करने के साथ मल को मुलायम बनाने और आंतों को साफ करने में मददगार है।

4. मॉर्निंग स्टिफनेस में

मॉर्निंग स्टिफनेस से जो लोग बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं और सर्दियों में जिन्हें बिस्तर से उठने में दिक्कत होती है, उनके लिए यह चूर्ण काफी फायदेमंद है। डॉ. श्रेय बताते हैं कि इस चूर्ण का सेवन शरीर में होने वाली अकड़न और दर्द को कम करने में मददगार है। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के साथ शरीर की गर्मी बनाए रखने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में सुबह उठते ही शरीर में क्यों बढ़ जाती है अकड़न? डॉक्टर से जानें कारण और राहत पाने के आसान तरीके

5. भूख नहीं लगने पर

भूख नहीं लगने पर आप अजमोदादि चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, यह भूख बढ़ाने वाले हार्मोन्स को बढ़ावा देते हैं। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म तेज करता है, पाचन की गति में तेजी लाता है, जिससे भूख लगते लगती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती।

अजमोदादि चूर्ण का सेवन करने का सही तरीका और मात्रा

अजमोदादि चूर्ण का सेवन बहुत आसान है। इसके लिए आपको करना यह है कि आप

  • सुबह गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच अजमोदादि चूर्ण ले सकते हैं।
  • आप गुड़ के साथ अजमोदादि चूर्ण ले सकते हैं जो कि भूख बढ़ाने के साथ मेटाबॉलिज्म तेज करने में मददगार है।
  • आप कब्ज और एसिडिटी की समस्या में छाछ के साथ अजमोदादि चूर्ण ले सकते हैं।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. श्रेय कहते हैं कि अजमोदादि चूर्ण एक हर्बल प्रोडक्ट है जिसमें काफी सारी चीजें मिली होती हैं। कुछ लोगों के लिए यह गर्म भी हो सकती हैं इसलिए अपने मन से और बहुत ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें। दूसरा, प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान आप इसके सेवन से पहले किसी एक्सपर्ट की राय जरूर लें। साथ ही आपकी कोई दवा चल रही है तो इस बारे में भी एक्सपर्ट को बताएं और उनके सुझाव अनुसार की इसका सेवन करें।

FAQ

  • अजमोदादि चूर्ण के क्या नुकसान हैं?

    अजमोदादि चूर्ण गर्म हो सकती है जिससे शरीर का ताप बढ़ सकता है जिससे पेट की गर्मी बढ़ सकती है और इस वजह से दाने निकल सकते हैं।
  • अजमोदादि चूर्ण कब खाना चाहिए?

    अजमोदादि चूर्ण को आपको खाने के बाद लेना चाहिए। आप रात में सोने से पहले भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Read Next

पेट साफ नहीं होता और महसूस होता है भारीपन? राहत दिला सकते हैं ये 7 आयुर्वेदिक उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 29, 2026 12:18 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma