Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

वीकेंड के बाद भी बनी हुई है सुस्ती? शरीर को ऐसे करें री-बूट

क्‍या आपको भी वीकेंड के बाद हफ्ते के पहले द‍िन थकान, कमजोरी और च‍िड़च‍िड़ापन महसूस होता है? इससे बचने के ल‍िए शरीर को री-बूट करना जरूरी है। कुछ हेल्‍दी ट‍िप्‍स की मदद से शरीर को एनर्जेट‍िक और द‍िनभर हैप्‍पी और फ्रेश महसूस कर सकते हैं।

वीकेंड पर जमकर सोना, खाना और देर रात तक जागने के बाद जब हफ्ते का पहला द‍िन आता है, तो कुछ लोगों का एनर्जी लेवल इतना डाउन होता है क‍ि सुबह उठकर कुछ भी करने का मन नहीं करता। कुछ लोग तो ऑफ‍िस में हफ्ते के पहले द‍िन लेट हो जाते हैं, तो कुछ एक्‍सरसाइज नहीं कर पाते। अगर आप भी इस समस्‍या से जूझ रहे हैं, तो शरीर को री-बूट करने की जरूरत है। री-बूट करने का मतलब है शरीर में वीकेंड के दौरान ब‍िगड़े संतुलन को फ‍िर से ठीक करना ताक‍ि आप हैप्‍पी, एनर्जेट‍िक और कॉन्‍फ‍िडेंट महसूस कर सकें। इसके ल‍िए कुछ आसान ट‍िप्‍स हैं ज‍िसके ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. शरीर को हाइड्रेट करें

इस समय तापमान में गर्मी के कारण शरीर सुस्‍त महसूस करता है, नए हफ्ते की शुरुआत हाइड्रेशन के साथ करें। द‍िनभर में पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन करें। दोपहर के बाद नींबू और चुटकी भर नमक के साथ एक ग‍िलास पानी प‍िएंं। इससे मेटाबॉल‍िज्‍म को मजबूत रखने में मदद म‍िलेगी। सत्तू ड्र‍िंक या बेल का शरबत भी पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें- शाम होते-होते क्यों बढ़ जाता है आलस? एक्सपर्ट ने बताए 5 तरीके जो रखेंगे आपको एक्‍ट‍िव

2. छोटे और स‍िंपल आहार चुनें

वीकेंड के बाद नए हफ्ते की शुरुआत छोटे और स‍िंपल आहार से करें। डाइट में प्रोटीन जैसे अंडे, दाल, पनीर, टोफू, फाइबर जैसे फल और सब्‍ज‍ियांं, हेल्‍दी फैट्स जैसे नट्स और सीड्स का सेवन करें। शुगरी ड्र‍िंक्‍स, प्रोसेस्‍ड फूड्स और ज्‍यादा म‍िर्च-मसाले फूड्स के सेवन से बचें।

यह भी पढ़ें- सुबह उठने के बाद भी रहती है थकान? जानें 'Deep Sleep' कैसे कर सकती है मदद

3. द‍िनभर में फ‍िजि‍कल एक्‍ट‍िव‍िटी के ल‍िए थोड़ा समय न‍िकालें

how-to-reset-body-after-weekend

वीकेंड के बाद पहले द‍िन सुबह उठकर एक्‍सरसाइज करना कई लोगों के ल‍िए मुश्‍क‍िल हो सकता है। ऐसे में वो पूरे द‍िन इस ग‍िल्‍ट में रहते हैं क‍ि उन्‍होंने वर्कआउट नहीं क‍िया, लेक‍िन आपको जब समय म‍िले, तभी एक्‍सरसाइज कर लें। ऑफ‍िस में ब्रेक के दौरान भी वॉक या हल्‍की स्‍ट्रेच‍िंग कर सकते हैं। शाम के समय भी ऑफ‍िस की सीढ़ि‍यां चढ़ सकते हैं। ऐसे में आपका रोज का वर्कआउट अधूरा नहीं छूटेगा।

यह भी पढ़ें- Office Snacks: काम के बीच लगती है भूख? समोसे छोड़ें और चुनें ड्राई फ्रूट्स, बनी रहेगी एनर्जी

4. द‍िन को जल्‍दी खत्‍म करने का प्रयास करें

अपने द‍िन को जल्‍दी खत्‍म करें ताक‍ि नींद पूरी करने के ल‍िए ज्‍यादा समय म‍िल सके। वीकेंड के बाद पहले द‍िन को अगर समय पर खत्‍म करेंगे, तो बाकी दि‍न खुद ही सेट हो जाएंगे और आप सुबह उठकर फ्रेश महसूस करेंगे। National Heart, Lung And Blood Institute के मुताब‍िक, अगर नींंद पूरी नहीं करेंगे, तो फैसला लेने की क्षमता, समस्‍या सुलझाने की क्षमता, व्‍यवहार वगैरह पर बुरा असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- दोपहर के खाने के बाद नींद क्यों आती है? सुस्ती दूर करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं

5. शुगर और कैफीन का ज्‍यादा सेवन न करें

आलस्‍य से भरे वीकेंड के बाद बॉडी को री-बूट करना है, तो शुगर, अल्‍कोहल और कैफीन वगैरह का सेवन न करें। इससे सुस्‍ती घटने के बजाय बढ़ती है। इसके बजाय ग्रीन टी या हर्बल ड्र‍िंक का सेवन करें।

न‍िष्‍कर्ष:

वीकेंड के बाद शरीर को री-बूट करना मुश्‍क‍िल हो सकता है, लेकि‍न कुछ उपायों की मदद से हफ्ते की शुरुआत एनर्जी के साथ कर सकते हैं। इसके ल‍िए शरीर को हाइड्रेट रखें, स‍िंपल और हेल्‍दी मील्‍स लें, नींद पूरी करें, शुगर और कैफीन का सेवन कम करें और फ‍िजि‍कल एक्‍ट‍िव‍िटी के ल‍िए द‍िनभर में कभी भी समय जरूर न‍िकालें।

FAQ

  • एनर्जी के ल‍िए क्‍या खाएं?

    प्रोटीन फूड्स जैसे दाल, अंंडा, ओट्स वगैरह खाएंं। इससे लंबे समय तक शरीर में एनर्जी म‍िलेगी। बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। 
  • एनर्जी के लिए क्या पिएं?

    सबसे पहले तो ड‍िहाइड्रेशन से बचने के ल‍िए पर्याप्‍त पानी प‍िएं। गर्मि‍यों में नार‍ियल पानी, छाछ, ग्रीन टी जैसे हेल्‍दी व‍िकल्‍प भी चुन सकते हैं।
  • थकान दूर करने के लिए क्या करें?

    रोज सात से आठ घंटे की नींद लें और हल्‍की एक्‍सरसाइज करें। स्‍क्रीन टाइम कम करें और समय-समय पर द‍िमाग और शरीर को आराम देने के ल‍िए ब्रेक लें। 

Read Next

कोमा और ब्रेन डेथ में क्या अंतर है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 27, 2026 12:40 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Apr 27, 2026 12:40 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Apr 27, 2026 12:40 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Apr 27, 2026 12:40 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content