Fri Sep 11, 2026 | 07:36 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या आपके पीरियड्स भी लेट आते हैं? एक्सपर्ट से जानें Irregular Periods के लक्षण

कई महिलाओं को पीरियड्स अनियमित होते हैं। अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि अनियमित पीरियड्स हो रहे हैं, यह कैसे समझें? तो इस लेख को जरूर पढ़ें।

एक लड़की को 10 साल की उम्र के बाद कभी भी पीरियड्स शुरू हो सकते हैं और 40 साल की उम्र के बाद कभी भी पीरियड्स बंद हो सकते हैं। इसे हम मेनोपॉज कहते हैं। अपने जीवनकाल में कभी न कभी हर महिला को पीरियड्स से जुड़ी किसी न किसी तरह की परेशानी जरूर हो जाती है। जैसे कभी पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होना, दो पीरियड्स के बीच स्पॉटिंग होना या पीरियड्स मिस होना। कुछ महिलाओं में पीरियड्स लेट भी हो जाते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर पीरियड्स देरी से आ रहे हैं, कैसे पहचाना जा सकता है? इस संबंध में हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की। आप भी जवाब जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

कैसे जानें पीरियड्स अनियमित हैं?

how to identify if you have irregular periods 01 (11)

डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "पीरियड्स की अनियमितता कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है। जैसे यदि पीरियड साइकिल 21 दिनों से छोटी या 35 दिनों से लंबी है, तो इसे पीरियड्स अनियमित हैं। 90 दिनों तक पीरियड्स न आएं और 7 दिनों से ज्यादा पीरियड्स हों, तो इसे भी अनियमित पीरियड मान सकते हैं। इसके अलावा, अगर दो पीरियड्स के बीच स्पॉटिंग होती है, तो इसे भी अनियमित पीरियड्स कह सकते हैं।" NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार "20 दिनों से पीरियड साइकिल में 2 दिन से कम दिनों तक ब्लीडिंग होने को हम अनियमित मासिक धर्म कह सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: Abnormal Menstruation: असामान्य मासिक धर्म के ये हैं 8 प्रकार, आप भी जानें इनके बारे में

अनियमित पीरियड्स के लक्षण

how to identify if you have irregular periods 02 (4)

  1. पीरियड साइकिल बदलनाः जैसा कि इसका जिक्र हमने पहले भी किया है कि 21 दिनों से कम और 35 दिनों के बाद पीरियड्स होते हैं, तो इसे हम सामान्य नहीं कहते हैं। यह अनियमित पीरियड्स के रूप में समझे जाते हैं।
  2. पीरियड्स मिस होनाः अगर आप लगातार तीन महीने या अधिक महीनों तक पीरियड्स मिस कर देते हैं, तो यह भी सही संकेत नहीं है। अगर आप प्रेग्नेंट नहीं हैं और लगातार तीन महीनों तक पीरियड्स मिस कर रही हैं, तो इसे अनियमित पीरियड्स के संकेत समझें।
  3. फ्लो में बदलावः अनियमित पीरियड्स होने पर ब्लड फ्लो बदल सकता है। इसमें एक-दो पीरियड्स मिस होने पर हैवी ब्लीडिंग हो सकती है या ब्लड फ्लो बिल्कुल कम हो सकता है।
  4. दो पीरियड्स में स्पॉटिंगः अनियमित पीरियड्स का एक लक्षण दो पीरियड्स के बीच स्पॉटिंग होना भी है। कभी-कभी 15 दिनों के गैप में ब्लीडिंग होने लगती है। यह महिला स्वास्थ्य के लिए सही संकेत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Irregular Periods: इन 7 कारणों से हो सकती है अनियमित पीरियड्स की समस्या, एक्सपर्ट से जानें

डॉक्टर की उपयोगी सलाह

अगर लंबे समय तक आप यह महसूस करें कि आपके पीरियड्स अनियमित हो रहे हैं, तो इसे बिल्कुल इग्नोर न करें। जरूरी है कि आप अपने अनियमित पीरियड्स के लक्षणों पर गौर करें, जिनका जिक्र हमने ऊपर किया है। इसके अलावा, ब्लड फ्लो पर नजर रखें। अगर ब्लीडिंग लगातार कई महीनों तक हैवी हो रही है और कुछ ही घंटों में टैंपोन या पैड बदलना पड़ रहा है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर के पास तुरंत जाएं।

इसे भी पढ़ें: आजकल महिलाओं में क्यों आम हो रही है अनियमित पीरियड्स की समस्या, एक्सपर्ट ने बताए 5 कारण

निष्कर्ष

महिलाओं के लिए पीरियड्स अनियमित होना सही नहीं है। इसका नेगेटिव असर उनके रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर पड़ता है। इसलिए, अगर आप नोटिस करें कि कई महीनों तक आपके पीरियड्स अनियमित हो रहे हैं, ब्लड फ्लो सही नहीं है और 7 दिनों से अधिक ब्लीडिंग हो रही है। ये सभी संकेत बता रहे हैं कि आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है। ध्यान रखें कि जो महिला कंसीव करना चाहती हैं, उनके लिए पीरियड्स नियमित होना जरूरी होता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • पीरियड लेट आने के क्या संकेत हैं?

    जब पीरियड मिस होते हैं, तो कई लक्षण नजर आते हैं, जैसे पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन महसूस होती है, बार-बार मूड स्विंग होते हैं और थकान तथा पेट फूलने की दिक्कत होती है।
  • रेगुलर पीरियड कितने दिनों तक होते हैं?

    आमतौर पर पीरियड्स 2-7 दिनों तक हो सकते हैं, जो कि 28 से 35 दिनों के साइकिल में होते हैं।
  • पीरियड कितने दिन तक लेट आ सकता है?

    अगर पीरियड्स 35 दिनों के बाद आए और लगातार तीन महीनों तक पीरियड मिस हो, तो इसका मतलब है कि आपके पीरियड्स लेट हैं।

Read Next

पीरियड में ब्लड क्लॉटिंग होना सही नहीं है, जानें इसको लेकर कब चिंता करें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 08, 2026 14:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 08, 2026 14:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 08, 2026 14:05 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content