Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या उम्र बढ़ने के साथ आपके पीरियड्स इर्रेगुलर हो सकते हैं? खुद समझा रहे हैं डॉक्टर

Why Periods Change When You Get Older: महिलाओं को नियमित रूप से पीरिड्स होने चाहिए। हालांकि, बढ़ती उम्र में पीरियड्स संबंधी समस्याएं अधिक होने लगती हैं। ऐसे में अगर पीरियड्स इर्रेगुलर हों, तो इसका कारण जानने की कोशिश करें।

Irregular Periods As You Age: हर उम्रवर्ग की महिलाओं को कभी न कभी इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या होती है। अगर महिला न कंसीव न किया हुआ, तो सही ट्रीटमेंट के साथ यह समस्या ठीक हो जाती है। हालांकि, कभी-कभी इर्रेगुलर पीरियड्स किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा करते हैं, जैसे पीसीओएस, फाइब्रॉएड आदि। इसलिए, जैसे ही पीरियड्स अनियमित होते हैं, डॉक्टर सलाह देते हैं कि महिलाओं को तुरंत अपना इलाज करवाना चाहिए। बरहाहल, आपने देखा होगा कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, महिलाओं को पीरियड्स से संबंधित समस्या होने लगती है। ऐसे में यह सवाल जरूर मन में उठता है कि क्या वाकई बढ़ती उम्र के साथ इर्रेगुलर पीरियड्स हो सकते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

क्या उम्र बढ़ने के साथ पीरियड्स इर्रेगुलर हो सकते हैं?- Aging And Irregular Menstrual cycles

does your period get irregular as you get older 1 (5)

हां, यह सच है कि बढ़ती उम्र के साथ पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। ऐसा खासकर, मनोपॉज के आसपास की उम्र में अधिक होता है। इस अवस्था को ही पेरिमेनोपॉज कहा जाता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन जैसे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में तेजी से गिरावट आने लगती है। यही कारण है कि इन दिनों महिलाओं को अनियमित पीरियड्स का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कभी महिलाओं को हैवी पीरियड्स होते हैं, तो कभी बहुत कम ब्लीडिंग होती है। कभी-कभी पीरियड्स साइकिल लेंथ में भी बदलाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि आमतौर पीरियड्स 20 और 30 साल की उम्र तक सामान्य रहते हैं, जबकि 40 की उम्र के बाद इसमें बदलाव होने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या 30 साल की उम्र के बाद अनियमित पीरियड्स होना नॉर्मल है? जानें क्या है सच

उम्र बढ़ने के साथ पीरियड्स में किस तरह के बदलाव आते हैं?

does your period get irregular as you get older 2 (1)

साइकिल लेंथ में बदलावः डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं, बढ़ती उम्र में जब पीरियड्स इर्रेगुलर होते हैं, तो कई बार यह साइकिल लंबा हो सकता है, तो कभी-कभी छोटा हो सकता है। इसका मतलब होता है, दो पीरियड्स के बीच का समय। यह आमतौर पर 21 से 35 दिनों का साइकिल होता है।

ब्लड फ्लो में बदलावः बढ़ती उम्र में पीरियड्स न सिर्फ अनियमित होते हैं, बल्कि इसकी वजह से ब्लड फ्लो पर भी असर पड़ता है। इस दौरान ब्लड फ्लो हैवी या लाइट हो सकता है। इस बात की पुष्टि डॉ. शोभा गुप्ता भी करती हैं।

पीरियड्स न होनाः डॉ. शोभा गुप्ता के अनुसार, "बढ़ती उम्र में पीरियड्स से जुड़ी समस्या होती है। ऐसे में कभी-कभी पीरियड्स मिस भी हो जाते हैं। हालांकि, जब तक पूरी तरह पीरियड्स बंद नहीं हो जाते हैं, तब तक कंसीव करने की संभावना बनी रहती है। इसलिए, अगर किसी वजह से पीरियड्स स्किप हों, तो बेहतर है कि आप प्रेग्नेंसी चेक करना न भूलें।"

इसे भी पढ़ें: अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 अच्छी आदतें

निष्कर्ष

जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे उन्हें पीरियड्स से संबंधित समस्या होना शुरू हो जाता है। ऐसा खासकर, मेनोपॉज के चरण में देखने को मिलता है। कभी-कभी बढ़ती उम्र में पीरियड्स न होना, किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। इसलिए, पीरियड्स मिस होने पर इसकी अनदेखी न करें। इसके बजाय, नियमित रूप से अपना चेकअप करवाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या पेल्विक फ्लोर डिस्फंक्शन से कब्ज हो सकती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 20, 2025 14:58 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Sep 20, 2025 14:58 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Sep 20, 2025 14:58 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content