Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या 30 साल की उम्र के बाद अनियमित पीरियड्स होना नॉर्मल है? जानें क्या है सच

Why Are My Periods Irregular In My 30s: कई महिलाओं को 30 साल की उम्र के बाद अनियमित पीरियड्स की समस्या हो जाती है। इस समस्या का निदान आवश्यक है। हालांकि, इससे पहले यह जान लें कि ऐसा नॉर्मल है या नहीं और इसके क्या करण हो सकते हैं।

Is It Normal To Have Irregular Periods In Your 30s: हर जीवनकाल में हर महिला को कभी न कभी अनियमित पीरियड्स से गुजरना पड़ता है। वैसे तो अनियमित पीरियड्स होने के पीछे कई कारणों को जिम्मेदार माना जाता है, जैसे तनाव, अतिरिक्त एक्रससाइज, मोटापा आदि। कभी-कभी कुछ मेडिकल कंडीशन भी अनियमित पीरियड्स का कारण होते हैं, जैसे पीसीओएस, पीसीओडी, थायराइड डिस्ऑर्डर आदि। बहरहाल, पीरियड्स अनियमित हों, तो समय पर अपना इलाज करवाएं, लेकिन क्या कभी आपने नोटिस किया है कि 30 साल की उम्र के बाद कुछ महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की फ्रिक्वेंसी बढ़ जाती है? ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या महिलाओं में 30 साल की उम्र के बाद अनियमित पीरियड्स होना नॉर्मल होता है? आइए, जानते हैं इस बारे में Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता क्या बताते हैं।

क्या 30 साल की उम्र के बाद अनियमित पीरियड्स होना सामान्य है?- Irregular Periods In Your 30s Normal

is it normal to have irregular periods in your 30s 01 (9)

जैसा कि पहले ही बताया गया है कि पीरियड्यस अनियमितता से हर महिला गुजरती है। इसलिए, यह कहना सही नहीं होगा कि 30 साल की उम्र के बाद अनियमित पीरियड्स होना सामान्य नहीं है। हालांकि, विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि नॉर्मल समझकर अनियमित पीरियड्स की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्हें यह पता होना चाहिए कि 30 साल की उम्र के बाद अनियमित पीरियड्स क्यों हो रहे हैं, इसके क्या कारण हैं और वजह जानकर अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: अनियमित पीरियड्स का कारण कहीं आपकी खराब लाइफस्टाइल तो नहीं? जानें डॉक्टर से

30 साल की उम्र के बाद अनियमित पीरियड्स होने के कारण

पेरिमेनोपॉज

जब शरीर मेनोपॉज की ओर बढ़ रहा होता है, तो उससे पहले के चरण को पेरिमेनोपॉज कहा जाता है। इस अवस्था में महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है। साथ ही, कभी हैवी ब्लीडिंग, कभी लो ब्लीडिंग, कभी महीनों तक पीरियड्स न होना जैसे लक्षण भी नजर आते हैं।

हार्मोनल बदलाव

महिलाओं के शरीर में समय-समय पर हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं। ऐसा प्यूबर्टी, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग के कारण हो सकता है। यहां तक कि मेनोपॉज से पहले भी हार्मोनल बदलाव होते हैं। नतीजतन, अनियमित पीरियड्स की समस्या देखी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 अच्छी आदतें

लाइफस्टाइल से जुड़े कारक

कई बार तनाव, अच्छी नींद न लेना, अनहेल्दी डाइट फॉलो करना भी महिलाओं में अनियमित पीरियड्स का कारण होते हैं। असल में, जब महिलाएं अच्छी नींद नहीं लेती हैं या लंबे समय तक तनाव में रहती हैं, तो इस स्थिति में हार्मोन असंतुलित हो जाता है, जिसका बुरा प्रभाव पीरियड्स पर नजर आता है।

मेडिकल कंडीशन

30 साल की उम्र के बाद कई बार अनियमित पीरियड्स होने के पीछे कुछ मेडिकल कंडीशंस भी जिम्मेदार होती हैं। इसमें पीसीओएस, थायराइड संबंधी समस्या आदि शामिल हैं।

निष्कर्ष

30 साल की उम्र के बाद महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है। हालांकि, इसे इतना भी हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर लंबे समय तक अनियमित पीरियड्स हो रहे हैं, तो इस संबंध में डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच करवाएं। ध्यान रखें कि अनियमित पीरियड्स होने की वजह से रिप्रोडक्टिव हेल्थ भी खराब हो सकती है यानी कंसीव करने में दिक्कतें आ सकती हैं

All Image Credit: Freepik

Read Next

“40 के बाद मेरे लिए खुद से जुड़ने और देखभाल करने का सफर रहा।” - एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 17, 2025 15:36 IST

    Modified By : मीरा टैगोर
  • Sep 17, 2025 15:36 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Sep 17, 2025 15:36 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content