Thu Nov 5, 2026 | 05:20 PM IST

Medically Reviewed by Dr Himani Mavi , Consultant – Dermatology - Metro Hospital & Heart Institute, Noida

त्योहार से पहले कैसे दूर करें अपने चेहरे की थकान? एक्सपर्ट से जानें Face De-Puff का तरीका

त्योहार से पहले काम और ट्रेवलिंग की थकान, चेहरे पर बहुत ज्यादा नजर आती है।  ऐसे में दिवाली पार्टी में खूबसूरत नजर आने के लिए आप  Face De-Puff का यह तरीका अपना सकते हैं। आइए, जानते हैं क्या है ये?
त्योहार से पहले कैसे दूर करें अपने चेहरे की थकान? एक्सपर्ट से जानें Face De-Puff का तरीकात्योहार से पहले कैसे दूर करें अपने चेहरे की थकान? एक्सपर्ट से जानें Face De-Puff का तरीका

दिवाली आने से पहले ही लोग थक जाते हैं क्योंकि घर का काम, ऑफिस का काम और ट्रेवलिंग, सब एक साथ बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। थकान की वजह से चेहरे पर सूजन नजर आने लगती है और ऐसे चेहरे के साथ कोई भी दिवाली पार्टी में नहीं जाना चाहता। ऐसे में चेहरे की थकान दूर करने के लिए आप फेस डी-पफ का तरीका अपना सकते हैं। यह बहुत मुश्किल नहीं है, लेकिन आम लोगों में इसे लेकर जानकारी का भी काफी अभाव है। ऐसे में Dr Himani Mavi, Consultant – Dermatology - Metro Hospital & Heart Institute, Noida कहती हैं कि फेशियल पफिंग असल में चेहरे की सूजन और थकान है जो तब होती है जब आप बाकी दिनों की तुलना ज्यादा काम करते हैं जिसकी वजह से आपकी नींद पूरी नहीं होती, खान-पान में कमी आती है, बॉडी में डिहाइड्रेशन रहता है और काफी हद तक शरीर स्ट्रेस से गुजर रहा होता है। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से चेहरे की सूजन और थकान को कम कर सकते हैं-

त्योहार से पहले कैसे दूर करें अपने चेहरे की थकान?

डॉ. हिमानी कहती हैं कि त्योहार से पहले चेहरे की थकाम दूर करने के लिए सबसे पहले तो सोते समय चेहरे में फ्लूइड जमा होने से रोकें। इसके लिए, आपको तकिए की मदद से अपने सिर को थोड़ा ऊपर करके सोना चाहिए। इसके अलावा त्योहार के बीच पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके बाद फेस डी-पफ का यह तरीका अपना लें-

क्या है Face De-Puff का तरीका

डॉ. हिमानी कहती हैं कि Face De-Puff का तरीका बहुत आसान है सबसे पहले तो चेहरे की सूजन को दूर करने के लिए उठते ही बर्फ की सिकाई करें। ऐसा करने से चेहरे की सूजन को दूर करने के साथ पफीनेस में कमी आती है। इसके अलावा इससे ब्लड वेसेल्स सिकुड़ती हैं, जिससे सूजन कम होती है और नींद की कमी से जो स्किन में तरल पदार्थ (Fluid retention) जमने की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे चेहरा फूला-फूला नजर नहीं आता।

इसे भी पढ़ें: 8 घंटे सोने के बाद भी नींद नहीं होती पूरी? एक्सपर्ट से जानें अच्छी-गहरी नींद के उपाय

गर्म पानी का भाप लें

यह तरीका बहुत पुराना है और स्किन के लिए हमेशा से कारगर रहा है। अगर आपको लग रहा है कि आपके चेहरे में सूजन ज्यादा है तो इसकी वजह से आपकी स्किन प्रभावित है तो सुबह उठने के बाद गर्म पानी का भाप लें। यह तरीका फेस डी पफ में बेहद मददगार है। आप यह कर सकते हैं कि इस पानी में जीरा और कुछ पूदीने की पत्तियां डाल सकते हैं, जिससे स्किन का ब्लड सर्कुलेशन सही होता है, स्किन पोर्स खुलते हैं और त्वचा की बनावट अच्छी होती है।

01 - 2026-11-05T155520.98301 - 2026-11-05T155520.983

फेस रोलर से मसाज करें

डॉ. हिमानी कहती हैं कि अगर आप एक फेस रोलर खरीद लें और इससे अपने चेहरे की मसाज करें तो कई समस्याओं से बच सकते हैं। पहले तो फेस रोलर से मसाज करने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, स्किन के कुछ प्वाइंट्स दबते हैं, जिससे पूरे अच्छी मसाज हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: PMOS में चेहरे पर पिंपल्स ज्यादा क्यों होते हैं? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव

टी बैग से सिकाई करें

त्योहारों में थकान आंखों के आस-पास सूजन के रूप में भी नजर आती है। ऐसे में आंखों के नीचे ठंडे टी-बैग्स की सिकाई करना इस थकान को कम करने में मदद कर सकती है। ये फेस इंफ्लेमेशन को कम करने में मददगार है, जिससे सूजन के साथ डार्क सर्कल्स में भी कमी आ सकती है।

PubMed में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि चेहरे की सूजन कम होने पर त्वचा की लोच में महत्वपूर्ण बदलाव आता है। इससे त्वचा की बनावट बेहतर होती है और सूजन कम होने की वजह से एजिंग में कमी आती है। जिससे झुर्रियों और फाइन लाइन्स में कमी आती है। इसके अलावा 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में सूजन के दौरान निचली पलक (lower eyelid) के हिस्से में पानी की मात्रा और त्वचा की मोटाई में काफी अधिक बढ़ोतरी देखी गई, ऐसे में आप इस उम्र में इन टिप्स की मदद ले सकते हैं।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. हिमानी कहती हैं कि देर रात पार्टी के दौरान ज्यादा स्नैकिंग से बचें। इससे शरीर में सोडियम की मात्रा नहीं बढ़ती। इसके अलावा शराब का सेवन कम करें, क्योंकि इनसे शरीर में पानी रुकने (वॉटर रिटेंशन) की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आप अपनी नींद का खास ख्याल रखें और त्योहारों के बीच भी खुद को आराम दें। दिवाली एंजॉय करने का त्योहार है और इसके लिए आपको अपनी एनर्जी बनाई रखनी होगी न कि आप त्योहार से पहले की थक जाएं या सुस्त हो जाएं।

FAQ

  • फूले हुए चेहरे को कैसे ठीक करें?

    फूले हुए चेहरे को ठीक करने के लिए आप चेहरे की मालिश करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन तेज हो और वॉटर रिटेंशन की समस्या न हो।
  • रात को सोते समय चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

    आप रात में सोने से पहले चेहरे पर नाइट सिरम और मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं जो कि स्किन की हीलिंग में मदद कर सकते हैं।

Read Next

→ सर्दियों में चेहरे पर विटामिन C सीरम लगाएं या नियासिनमाइड? जानें दाग-धब्बों के लिए क्या है बेहतर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 05, 2026 16:04 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Himani Mavi