Sun Nov 29, 2026 | 10:24 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

मीठा खाने से हाथ-पैरों में दर्द क्यों होता है, जानें गठिया के मरीजों के लिए शुगर कंट्रोल करना क्यों जरूरी?

गठिया के मरीजों में शुगर कई समस्याओं को बढ़ा सकता है। भले ही आप इस बात पर ध्यान न दें, लेकिन गठिया के मरीजों के लिए शुगर कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। आइए, जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय और सुझाव क्या है?
मीठा खाने से हाथ-पैरों में दर्द क्यों होता है, जानें गठिया के मरीजों के लिए शुगर कंट्रोल करना क्यों जरूरी?How Sugar Worsens Arthritis Pain

बहुत अधिक मीठी चीजें और चीनी युक्त खाद्य पदार्थ खाने से शरीर की सूजन (इन्फ्लेमेशन) और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। कुछ लोगों को जोड़ों में अधिक परेशानी, अकड़न या सूजन महसूस हो सकती है, खासकर अगर उन्हें पहले से ही गठिया (आर्थराइटिस) की समस्या है। जब हम ऐसी चीजें खाते हैं जिनमें बहुत अधिक चीनी मिलाई गई होती है, तो ब्लड ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है, जिससे शरीर में इंसुलिन का स्राव होने लगता है। ब्लड शुगर के स्तर में बार-बार होने वाली यह बढ़ोतरी शरीर में सूजन का कारण बन सकती है। आगे Dr. J V Srinivas, Lead Senior Consultant - Orthopaedics & Joint Replacement, Aster RV Hospital, Bengaluru कहते हैं कि यही कारण है कि गठिया के मरीजों को शुगर कंट्रोल करने की सलाह जी जाती है। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute बताते हैं कि कैसे मीठा खाने से जोड़ों के टिश्यू)पर बुरा असर पड़ सकता है।

गठिया के मरीजों के लिए शुगर कंट्रोल करना क्यों जरूरी?

Dr. J V Srinivas कहते हैं कि चीनी का अधिक सेवन शरीर में ऐसे पदार्थों को बढ़ावा दे सकता है जो सूजन बढ़ाते हैं, जिससे जोड़ों की पहले से मौजूद समस्याएं और भी गंभीर हो सकती हैं। Dr. Akshay Chugh कहते हैं कि बहुत अधिक चीनी खाने से वजन बढ़ सकता है, जिससे घुटनों, कूल्हों और टखनों जैसे शरीर का भार उठाने वाले जोड़ों पर दबाव बढ़ जाता है। हालांकि मीठा खाने से हर किसी के हाथ-पैरों में सीधे तौर पर दर्द नहीं होता, लेकिन जिन लोगों को पहले से ही सूजन या मेटाबॉलिक संबंधी समस्याएं हैं, उनके लिए यह परेशानी को और बढ़ा सकता है। इसके अलावा इन कारणों से भी गठिया के मरीजों को शुगर कंट्रोल करना चाहिए जैसे-

  • गठिया के मरीजों के लिए शुगर का सेवन नियंत्रित रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि कुछ प्रकार के गठिया, विशेष रूप से रूमेटाइड आर्थराइटिस में, लंबे समय तक रहने वाली सूजन (क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन) एक बड़ी भूमिका निभाती है।

इसे भी पढ़ें: मोटापा और घुटनों का दर्द: जानिए दोनों के बीच का गहरा कनेक्शन

लंबे समय तक ब्लड शुगर का स्तर अधिक रहने से शरीर में 'एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स' (AGEs) बन सकते हैं। ये तब बनते हैं जब शुगर शरीर में मौजूद प्रोटीन के साथ जुड़ जाती है। ये यौगिक ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को बढ़ा सकते हैं, जिससे जोड़ों के टिश्यू पर बुरा असर पड़ सकता है Arthritis Foundation में प्रकाशित आंकड़ों की मानें तो, गठिया और डायबिटीज में काफी समानताएं हैं। डायबिटीज से पीड़ित लगभग आधे वयस्कों यानी 47% को गठिया भी है। जिन लोगों को गठिया है, उनमें डायबिटीज होने का खतरा, गठिया न होने वाले लोगों की तुलना में 61% अधिक होता है।

Sugar for Arthritis Pain

मीठा आपकी नसों को भी नुकसान पहुंचाता है, जिसके कारण हाथों और पैरों में झुनझुनी, जलन, सुन्नपन या दर्द हो सकता है। इसलिए, इन हिस्सों में होने वाले किसी भी दर्द को हमेशा गठिया या मीठा खाने से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। सही मेडिकल जांच के जरिए दर्द के असली कारण का पता लगाना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: जोड़ों के दर्द में फायदेमंद हो सकता है नीलगिरी तेल, आयुर्वेदिक डॉक्‍टर से जानें इस्तेमाल का तरीका

इन बातों का रखें ध्यान

डॉ. चुग कहते हैं कि शुगर का सेवन कम करने से जोड़ों और पूरे शरीर की सेहत में सुधार हो सकता है। गठिया के मरीजों को

  • मिठाइयां, मीठे पेय पदार्थ, पैकेटबंद डेजर्ट, बिस्कुट और ज्यादा शुगर वाले प्रोसेस्ड फूड का सेवन सीमित करना चाहिए।
  • रोज की डाइट में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें।

नियमित शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ वजन बनाए रखना, शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा रखना और गठिया के लिए बताए गए इलाज का पालन करने से भी लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. चुग कहते हैं कि यह ध्यान रखना जरूरी है कि केवल डाइट से गठिया ठीक नहीं हो सकता, लेकिन स्वस्थ खान-पान सूजन को नियंत्रित करने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। अगर हाथों और पैरों में दर्द, सूजन, अकड़न या जलन बनी रहती है, तो कारण का पता लगाने और सही इलाज पाने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

FAQ

  • गठिया में कौन सा फल खाएं?

    गठिया में बेरीज, संतरा और अनानास खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा आप तरबूज और अंगूर भी खा सकते हैं।
  • गठिया में लहसुन कैसे खाएं?

    गठिया में आप एलिसिन (Allicin) से भरपूर लहसुन का सेवन कर सकते हैं जो कि दर्द और सूजन को कम करने में मददगार है।

Read Next

अनानास खाने के बाद जीभ में जलन क्यों होती है? क्या यह एलर्जी का संकेत है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 29, 2026 21:40 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh